आहार में गड़बड़ी के कारण हम में से ज्यादातर लोगों में पाचन से संबंधित समस्याएं देखने को मिल रही हैं। माना जाता है कि शरीर के संपूर्ण स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने के लिए पाचन का ठीक रहना सबसे आवश्यक होता है। पाचन की समस्या होने के कारण लोगों को अपच, कब्ज और दस्त जैसी दिक्कतें हो सकती है। अगर आप भी पाचन संबंधी समस्या को लेकर परेशान रहते हैं तो आयुर्वेद में बताए गए उपायों को प्रयोग में लाकर इससे निजात पाया जा सकता है।
आज का हेल्थ टिप्स: पाचन तंत्र को रखना है ठीक तो जरूर करें इन तीन चीजों का सेवन, आयुर्वेद विशेषज्ञों की सलाह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सौंफ है फायदेमंद
पेट में सूजन की समस्या को दूर करने और लिवर को स्वस्थ बनाए रखने के लिए सौंफ का सेवन फायदेमंद माना जाता है। यह भूख में सुधार करने के साथ पेट के दर्द को कम करता है। जिन लोगों को पेट में जलन की समस्या होती है उनके लिए सौंफ का पानी पीना फायदेमंद माना जाता है।
मेथी है पेट के लिए फायदेमंद
आयुर्वेद के अनुसार जिन लोगों को पेट की समस्या रहती हो उनको मेथी का सेवन करना चाहिए। मेथी को फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट का अच्छा स्रोत माना जाता है, जो पेट को स्वस्थ बनाए रखने में सहायक है। शरीर से सभी अवांछित और हानिकारक विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में भी मेथी का सेवन फायदेमंद है। सुबह खाली पेट मेथी का पानी पीना वजन कम करने और पेट की चर्बी को कम करने में भी सहायक माना जाता है।
अदरक है फायदेमंद
अदरक, पाचन को स्वस्थ रखने में अद्भुत काम कर सकता है। अदरक में दर्द से राहत देने वाले रासायनिक यौगिकों के साथ शरीर की प्रतिरक्षा-बढ़ाने की क्षमता होती है। मसाले के रूप में या फिर चाय में अदरक को मिलाकर इसका सेवन करना पेट के लिए फायदेमंद हो सकता है। आयुर्वेद में अदरक को सेहत के लिए विशेष गुणकारी औषधि बताया गया है।
----------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से प्राप्त जानकारियों आधार पर तैयार किया गया है।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।