फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आयशा आत्महत्या: हंसते-मुस्कुराते चेहरे के पीछे था गंभीर डिप्रेशन, इन लक्षणों को बिल्कुल न करें नजरअंदाज

Thu, 04 Mar 2021 07:07 PM IST
सोनू शर्मा हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Thu, 04 Mar 2021 07:07 PM IST
विज्ञापन
Ayesha suicide case know the symptoms of depression
आयशा बानो (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook Screen Grab

आयशा आत्महत्या मामला आज देश का एक गंभीर मुद्दा बन चुका है। मूल रूप से राजस्थान की रहने वाली आयशा अहमदाबाद के वातवा में रह रही थीं। पुलिस के मुताबिक, उन्होंने साबरमती नदी में कूद कर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या करने से पहले उन्होंने एक वीडियो भी बनाया था, जो भावुक कर देने वाला है। 'अगर वह मुझसे आजादी पाना चाहता है तो उसे आजादी मिलनी चाहिए। मेरी जिंदगी बस यहीं तक है। मैं खुश हूं कि मैं अल्लाह से मिलूंगी। मैं अल्लाह से दुआ करूंगी कि मुझे फिर कभी इंसानों की शक्ल नहीं देखनी पड़े', ये आयशा के आखिरी शब्द थे। ऐसे में आत्महत्या को लेकर मन में कई तरह के सवाल उठते हैं कि आखिर लोग आत्महत्या क्यों करते हैं, इसके पीछे क्या वजह होती है, क्या उन्हें आत्महत्या करने से बचाया जा सकता है, अगर हां तो कैसे? अमर उजाला से खास बातचीत में मनोरोग विशेषज्ञ डॉ. अमन किशोर ने इससे संबंधित कई सारी जरूरी बातें बताईं। 

Ayesha suicide case know the symptoms of depression
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

आयशा डिप्रेशन में थी तो उसका डिप्रेशन कितना गंभीर था, इस बारे में डॉ. अमन किशोर बताते हैं, 'निश्चित तौर पर वह (आयशा) एक डिप्रेशिव फेज (अवसादग्रस्त चरण) से गुजर रही थी और उसका डिप्रेशन गंभीर चरण में था, जिसकी वजह से उसने आत्महत्या की। आत्महत्या के विचार एकदम से नहीं आते हैं। वह कई दिनों से इसके बारे में सोच रही थी, विचार कर रही थी। ऐसी स्थिति में उनके मन में विचार आता है कि बस यही आखिरी रास्ता है, इसके अलावा और कोई रास्ता नहीं है। ऐसा करने से उन्हें उनकी समस्याओं से मुक्ति मिल सकती है।' 

Ayesha suicide case know the symptoms of depression
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

चूंकि आयशा ने आत्महत्या से पहले जो वीडियो बनाया था, उसमें वह हंसते-मुस्कुराते हुए कई चीजें बता रही थी। ऐसे में यह कैसे कहा जा सकता है कि वह डिप्रेशन में थी या आत्महत्या कर सकती है, इसपर डॉ. अमन किशोर कहते हैं, 'आप जब परेशानी में घिरे रहते हैं और जब डिप्रेशन के बहुत तीव्र चरण से गुजर रहे होते हैं और आपको कोई रास्ता नहीं मिल रहा होता है, तो वो डिप्रेशन आपके चेहरे पर साफ-साफ दिखता है, लेकिन जब आपको रास्ता मिल जाता है कि अब तो यही अंत है, अब मैं मुक्त होने वाली हूं, वो खुशी कहीं न कहीं आयशा के चेहरे पर दिख रही थी। लेकिन अगर मैं एक विशेषज्ञ की दृष्टि से देखूं तो उसकी आंखों में वो चमक नहीं थी। भले ही वह मुस्कुरा रही थी, लेकिन वो कहीं न कहीं उसका डिप्रेशिंग लुक था और बीच-बीच में वो लुक बदल भी जाता था।' 

विज्ञापन
विज्ञापन
Ayesha suicide case know the symptoms of depression
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

आयशा के डिप्रेशन को लेकर डॉ. अमन किशोर कहते हैं, 'जब आप उसके पिता से बात करते हुए सुनेंगे तो आपको लगेगा कि वह डिप्रेशन के सारे लक्षण बयां कर रही थी, जैसे कि- उसको अब कोई रास्ता नहीं दिख रहा है, मैं खुश कैसे रहूं जब सामने वाला खुश नहीं है। उन्होंने जब कहा कि हम आपको लेने के लिए आ रहे हैं तो वह मान तो गई, लेकिन उसने दृढ़ निश्चय कर लिया था कि उसे आत्महत्या करना ही है और उसने ऐसा किया भी। वीडियो देखकर ऐसा लग रहा था कि वो सोच रही थी मुझे अगर परिवार का सहयोग भी मिलेगा तो भी मैं इस समस्या से नहीं निकल पाऊंगी। दरअसल, ऐसे लोग बहुत निराशावादी हो जाते हैं और ऐसे में वो आत्महत्या जैसा कदम उठाकर ही दम लेते हैं। इसलिए अगर किसी का स्माइलिंग फेस रहे और वो कहे कि उसे मरना है, तो उसे कभी हल्के में नहीं लेना चाहिए, ये सबसे बड़ी सीख है। कई लोग ऐसे भी होते हैं, जो कई महीनों से प्लानिंग करते रहते हैं, जो बाद में यह दृढ़ निश्चय कर लेते हैं कि मुझे आत्महत्या करनी ही है।' 

विज्ञापन
Ayesha suicide case know the symptoms of depression
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

कोई व्यक्ति आत्महत्या कर सकता है, ऐसे लोगों की पहचान कैसे कर सकते हैं? इस सवाल के जवाब में डॉ. अमन किशोर कहते हैं, 'जब हम आत्महत्या की बात करते हैं तो लगभग 80 फीसदी मामलों में डिप्रेशन (अवसाद) रहता ही है। इसके अलावा करीब 20 फीसदी जो होते हैं, वो आवेगी कदम (impulsive steps) होते हैं, जैसे कि अभी झगड़ा हुआ और उसी समय जाकर आत्महत्या कर ली। ऐसे लोगों को तो बचाना मुश्किल होता है, लेकिन अगर कोई लंबे समय से अवसाद में है, तो उसे उसकी समस्याओं से उबारकर उसे बचाया जा सकता है, क्योंकि हम अवसाद के आधार पर उसकी पहचान कर सकते हैं।' 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed