फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Health Tips: मूली के साथ इन तीन चीजों के सेवन से करें परहेज, दूसरा वाला तो ज्यादातर लोग खाते हैं

Tue, 09 Dec 2025 07:27 PM IST
शिखर बरनवाल हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिखर बरनवाल Updated Tue, 09 Dec 2025 07:27 PM IST
सार

मूली हमारे सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है, पर मूली के साथ कुछ चीजें खाने से परहेज करना चाहिए। आइए इस लेख में इसी के बारे में विस्तार से जानते हैं।

विज्ञापन
Avoid consuming these three things with radish, most people eat the second one
मूली - फोटो : Adobe stock

What Not To Eat With Radish: सर्दियों के मौसम में मूली का सेवन बहुत फायदेमंद माना जाता है, क्योंकि यह फाइबर, विटामिन सी और कई पोषक तत्वों से भरपूर होती है। बहुत से लोग इस मौसम में मूली खाना पसंद भी करते हैं। पर गलत फूड कंबिनेशन से पाचन तंत्र पर विपरीत असर पड़ सकता है और पेट से संबंधित कई समस्याएं पैदा हो सकती हैं। 



यह उन लोगों के लिए और भी जरूरी है जो वजन कम करने या बेहतर पाचन के लिए मूली का सेवन करते हैं। यह जानना बहुत जरूरी है कि मूली की प्रकृति कुछ खाद्य पदार्थों से अलग होती है। ऐसी तीन चीजें हैं जिनका सेवन मूली के साथ बिल्कुल नहीं करना चाहिए। इनमें से एक कॉम्बिनेशन ऐसा है जिसे लोग रोजाना की डाइट में बिना जाने सेवन करते हैं। इन गलत संयोजनों से न केवल पोषक तत्वों का अवशोषण बाधित होता है, बल्कि यह एसिडिटी, बदहजमी और कब्ज जैसी समस्याओं को भी जन्म दे सकता है।

Avoid consuming these three things with radish, most people eat the second one
चाय - फोटो : Adobe stock

चाय
मूली के साथ चाय का सेवन करने से बचना चाहिए। मूली का सेवन करने के तुरंत बाद दूध वाली चाय पीने से मेटाबॉलिक स्वास्थ्य पर हानिकारक प्रभाव पड़ सकते हैं और यह कब्ज, एसिडिटी और बदहजमी को जन्म दे सकता है। ऐसा इसलिए है क्योंकि दोनों खाद्य पदार्थों की प्रकृति अलग-अलग होती है, और चाय में मौजूद कैफीन में एसिड होता है, जो मूली के साथ मिलकर गंभीर पेट संबंधी समस्याएं पैदा कर सकता है।


ये भी पढ़ें- Health Tips: क्या चाय को दोबारा गर्म करके पी सकते हैं? जानें क्या कहते हैं शोध
Avoid consuming these three things with radish, most people eat the second one
खीरा खाने के फायदे - फोटो : Freepik

खीरा 
यह दूसरा वाला कॉम्बिनेशन है जिसे ज्यादातर लोग अनजाने में करते हैं। मूली और खीरे को अक्सर लोग सलाद के रूप में एक साथ खाते हैं, खासकर वजन कम करने वाले लोग, लेकिन यह कॉम्बिनेशन परेशानी खड़ी कर सकता है।

खीरे में एस्कॉर्बेट नामक एंजाइम मौजूद होता है, जो मूली में मौजूद विटामिन सी को अवशोषित कर लेता है। इस तरह इन दोनों खाद्य पदार्थों को एक साथ खाने से आपको विटामिन सी का कोई फायदा नहीं मिलता और इससे बदहजमी हो सकती है। 


ये भी पढ़ें- Health Tips: ब्रिटिश डॉक्टर ने 35 के बाद भी जवान रहने के बताए पांच 'मंत्र', पालन कर लिए तो हमेशा दिखेंगे जवां
विज्ञापन
विज्ञापन
Avoid consuming these three things with radish, most people eat the second one
संतरा - फोटो : Freepik.com

संतरा 
मूली और संतरा का मेल एक और खराब संयोजन है। कुछ मामलों में इन दोनों का एक साथ सेवन करना खतरनाक भी हो सकता है, क्योंकि यह तुरंत पेट दर्द और बदहजमी को ट्रिगर कर सकता है। साथ ही अगर आप लो ब्लड प्रेशर से परेशान हैं, तो मूली का सेवन करने से बचना सबसे अच्छा है, क्योंकि यह ब्लडप्रेशर को और कम कर सकता है।

विज्ञापन
Avoid consuming these three things with radish, most people eat the second one
मूली - फोटो : Freepik.com
समय का अंतराल रखें
अगर आपको ऐसे खाद्य पदार्थ खाते हैं, तो मूली और इन चीजों के सेवन के बीच कम से कम 2 से 3 घंटे का अंतराल जरूर रखें। हमेशा कोशिश करें कि भोजन को उसकी प्रकृति के अनुसार खाया जाए, ताकि पाचन तंत्र पर अनावश्यक दबाव न पड़े और आपको उन खाद्य पदार्थों का पूरा पोषण मिल सके।

नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed