फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

H5N1: उत्तराखंड में 'कोरोना से भी खतरनाक' वायरस का बढ़ा प्रकोप,' अधिकारियों ने किया सावधान

Thu, 21 Aug 2025 06:19 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Thu, 21 Aug 2025 06:19 PM IST
सार

  • उत्तराखंड के कई हिस्सों में एवियन इन्फ्लूएंजा (H5N1 वायरस) के प्रकोप की पुष्टि की गई है। उत्तराखंड के दो जिलों, उधम सिंह नगर और बागेश्वर में अधिकारियों ने संक्रमण के मामले रिपोर्ट किए हैं।

विज्ञापन
avian influenza H5N1 outbreak in  Uttarakhand latest news and updates why bird flu is dangerous
एच5एन1 का बढ़ता संक्रमण - फोटो : Freepik.com

पिछले कुछ वर्षों का डेटा उठाकर देखें तो पता चलता है कि दुनियाभर में कई प्रकार की संक्रामक बीमारियों ने लोगों की सेहत को गंभीर रूप से प्रभावित किया है। साल 2019 के आखिरी के दिनों में चीन से फैला कोरोनावायरस हो या निपाह-इबोला के मामले, सभी ने स्वास्थ्य सेवाओं पर अतिरिक्त दबाव बढ़ाया है। भारत में भी कई तरह की संक्रामक बीमारियों के खतरे को लेकर स्वास्थ्य विशेषज्ञ सभी लोगों को सावधान करते रहे हैं। 



ताजा खबरों के मुताबिक उत्तराखंड के कई हिस्सों में एवियन इन्फ्लूएंजा (H5N1 वायरस) के प्रकोप की पुष्टि की गई है। उत्तराखंड के दो जिले- उधम सिंह नगर और बागेश्वर में अधिकारियों ने संक्रमण के मामले रिपोर्ट किए हैं। अधिकारियों के बताया कि बरेली स्थित भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान में सैंपल का परीक्षण किया गया, जिसमें अत्यधिक संक्रामक H5N1 वायरस की उपस्थिति की पुष्टि हुई है। प्रभावित क्षेत्रों के पोल्ट्री फार्मों में हजारों की संख्या में मुर्गियों की मौत ने स्थानीय अधिकारियों को अलर्ट कर दिया है। 

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार प्रभावित फार्म के आसपास के एक किलोमीटर के दायरे को सील कर दिया गया है। अन्य पोल्ट्री फार्मों से भी सैंपल एकत्र करके परीक्षण के लिए भेज दिए गए हैं। सभी लोगों को इस गंभीर संक्रमण से बचने के उपाय करते रहने की भी सलाह दी जा रही है।

avian influenza H5N1 outbreak in  Uttarakhand latest news and updates why bird flu is dangerous
उत्तराखंड में बर्ड फ्लू के मामले (सांकेतिक) - फोटो : ANI

एवियन इन्फ्लूएंजा को लेकर अलर्ट

खबरों के मुताबिक प्रभावित क्षेत्रों में कर्मचारियों को साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने, हाथों को सैनेटाइज करते रहने जैसे सलाह दिए गए हैं। पोल्ट्री फॉर्म्स के आसपास कोविड जैसी सख्ती देखने को मिल रही है।

एवियन इन्फ्लूएंजा या बर्ड फ्लू के संक्रमण को स्वास्थ्य विशेषज्ञ काफी गंभीर मानते हैं। बर्ड फ्लू को आमतौर पर मुर्गियों और पक्षियों में संक्रमण फैलाने वाला माना जाता रहा है, हालांकि पिछले कुछ वर्षों में इससे पहली बार गायों, इंसानों को भी संक्रमित देखा गया है। इसी साल फरवरी में आई एक रिपोर्ट में शोधकर्ताओं की टीम ने पहली बार चूहों में भी इससे संक्रमण की पुष्टि की  थी।

avian influenza H5N1 outbreak in  Uttarakhand latest news and updates why bird flu is dangerous
बर्ड फ्लू के मामलों में वृद्धि - फोटो : Freepik.com

भारत सहित कई देशों में देखा जाता रहा है संक्रमण का खतरा

हाल के महीनों में दुनिया के कई देशों में बर्ड फ्लू का लगातार प्रकोप देखा जाता रहा है। जुलाई में कंबोडिया के कुछ हिस्सों में इंसानों में बर्ड फ्लू के मामलों में वृद्धि देखी गई थी। अमेरिका-ब्रिटेन के भी कई शहरों से लगातार एवियन इन्फ्लूएंजा की खबरें आती रही हैं।

भारत की बात करें तो इस साल फरवरी में महाराष्ट्र के कई हिस्सों में बर्ड फ्लू संक्रमण के मामलों में तेजी से वृद्धि की सूचना मिली थी।

  • जनवरी के आखिरी हफ्तों में यहां बड़ी संख्या में मुर्गियों की अकारण मौत के बाद किए गए परीक्षण में एच5एन1 वायरस की मौजूदगी की पुष्टि  हुई थी।
  • इसके बाद जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए प्रभावित क्षेत्रों के आसपास के 10 किलोमीटर के दायरे को 'अलर्ट जोन' घोषित कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
avian influenza H5N1 outbreak in  Uttarakhand latest news and updates why bird flu is dangerous
बर्ड फ्लू हो सकता है खतरनाक - फोटो : Freepik.com

कोविड से 100 गुना अधिक संक्रामक है ये वायरस

स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने बर्ड फ्लू के संभावित रूप से तीव्र प्रसार को लेकर चिंता व्यक्त की है, इसके कारण बड़ी संख्या में मौतों की भी आशंका जताई जा रही है। कुछ विशेषज्ञों का कहना है कि यह कोविड-19 से 100 गुना अधिक संक्रामक और खतरनाक हो सकता है।

हाल ही में बर्ड फ्लू के नए म्यूटेशनों को लेकर एक ब्रीफिंग के दौरान 'नई महामारी की आशंका' के बारे में चिंता व्यक्त करते हुए विशेषज्ञों ने अलर्ट जारी किया था। वैज्ञानिकों के अनुसार, वायरस एक ऐसे बिंदु के करीब पहुंच रहा है जहां यह दुनियाभर में महामारी ला सकता है।

पिट्सबर्ग में जाने-माने बर्ड फ्लू विशेषज्ञ डॉ. सुरेश कुचिपुड़ी ने चेतावनी दी थी कि एच5एन1 अब इंसानों के लिए भी खतरा बढ़ाता जा रहा है, इसकी मृत्युदर काफी अधिक हो सकती है।

विज्ञापन
avian influenza H5N1 outbreak in  Uttarakhand latest news and updates why bird flu is dangerous
संक्रामक रोगों का संकट, करें बचाव - फोटो : Freepik.com

इंसानों के लिए घातक हो सकता है संक्रमण

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के विशेषज्ञों ने पहले ही एक रिपोर्ट में कहा था कि इंसानों में  एच5एन1 संक्रमण के कारण मृत्यु दर बहुत अधिक हो सकती है, 50% से अधिक लोगों की संक्रमण से मौत हो जाती है। हालांकि इंसानों में मामले काफी दुर्लभ हैं और आमतौर पर संक्रमित पक्षियों के सीधे संपर्क में आने से होते हैं।

इसके लक्षण बुखार और सांस लेने में तकलीफ से लेकर कई अंगों के फेलियर तक हो सकते हैं। अब तक इस खतरनाक संक्रमण से बचाव को लेकर कोई मान्यता प्राप्त वैक्सीन या लक्षित उपचार उपलब्ध नहीं है। संक्रमण के बढ़ते मामलों और संभावित महामारी के जोखिमों ने लोगों की चिंता और वैक्सीन की आवश्यकता दोनों को बढ़ा दिया है।


--------------
नोट: यह लेख डॉक्टर्स का सलाह और मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed