फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Healthy Diet: क्या ज्यादा अंडे खाना हो सकता है जानलेवा? रोजाना कितने अंडे खाना सेहत के लिए ठीक

Thu, 04 Jul 2024 07:17 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Thu, 04 Jul 2024 07:17 PM IST
विज्ञापन
Are eggs unhealthy how much egg per day is good for overall health
अंडे खाना फायदेमंद है या नहीं? - फोटो : istock

शरीर को स्वस्थ रखने और मांसपेशियों की मजबूती के लिए प्रोटीन सबसे जरूरी पोषक तत्व है और अंडों को प्रोटीन से भरपूर माना जाता है। एक अंडे से आप करीब छह ग्राम तक प्रोटीन प्राप्त कर सकते हैं। ये सिर्फ प्रोटीन ही नहीं, कई प्रकार के विटामिन्स-मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट्स का भी अच्छा स्रोत माना जाता है। पर क्या अंडे खाने से सेहत को नुकसान भी हो सकता है? क्या अंडे खाना जानलेवा हो सकता है?



शोधकर्ता बताते हैं, अंडों के नियमित सेवन से मांसपेशियों का विकास तो होता ही है साथ ही ये आंखों, हार्ट और कई अन्य अंगों के लिए भी लाभकारी माना जाता है। पर अधिक लाभ पाने के लिए अगर आप अधिक मात्रा में अंडे खाने लगते हैं तो इससे सेहत को कई प्रकार के नुकसान का भी खतरा रहता है। कैसे, आइए जानते हैं।

Are eggs unhealthy how much egg per day is good for overall health
अंडों के फायदे - फोटो : freepik.com

अधिक मात्रा में अंडे खाना नुकसानदायक

आहार विशेषज्ञ गरिमा चदेंला बताती हैं, वैसे तो अंडे सभी के लिए फायदेमंद माने जाते हैं, इसे अस्वस्थ आहार नहीं माना जाता है। हालांकि अगर आप अधिक मात्रा में अंडों का सेवन करने लगते हैं तो इससे आपको नुकसान जरूर हो सकता है। वहीं लंबे समय तक रोजाना तय मात्रा से अधिक में इसके सेवन के कारण जानलेवा स्वास्थ्य समस्याओं का जोखिम भी बढ़ सकता है।

अंडों को सीधे तौर पर तो जानलेवा नहीं कहा जा सकता है, हालांकि अधिक मात्रा में इसके सेवन के कारण आप जानलेवा स्थितियों के शिकार जरूर हो सकते हैं। 

Are eggs unhealthy how much egg per day is good for overall health
अंडों के फायदे - फोटो : freepik.com

कितने अंडे खाना ठीक है?

अमेरिकन हार्ट एसोसिएशन प्रति दिन एक-दो अंडे खाने का सुझाव देता है, हालांकि जिम जाने वाले या फिर प्रोटीन की कमी जैसी समस्या के शिकार लोगों के लिए इसकी मात्रा अधिक हो सकती है। अमेरिकन जर्नल ऑफ क्लिनिकल न्यूट्रिशन में साल 2018 में प्रकाशित एक अध्ययन में पाया गया कि तीन महीने तक प्रति सप्ताह 12 अंडे खाने से प्रीडायबिटीज और टाइप-2 डायबिटीज वाले लोगों में हृदय संबंधी जोखिमों को कम करने में मदद मिल सकती है। हालांकि इस बारे में अपने डायटीशियन की सलाह लेना जरूरी है।

ज्यादा मात्रा में अंडे खाने के कई नुकसान हो सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Are eggs unhealthy how much egg per day is good for overall health
ब्लड कोलेस्ट्रॉल की समस्या - फोटो : istock

बढ़ सकती है कोलेस्ट्रॉल और हृदय रोगों की समस्या

क्या अंडे कोलेस्ट्रॉल बढ़ाते हैं यह अक्सर लोगों के मन में बड़ा सवाल रहा है। कई अध्ययनों के आधार पर विशेषज्ञों का मानना है कि अंडे की जर्दी में मौजूद कोलेस्ट्रॉल से इसका खतरा हो सकता है। अंडे के पीले वाले भाग में उच्च मात्रा में कोलेस्ट्रॉल होता है- लगभग 190 मिलीग्राम। ऐसे में यदि आप अधिक मात्रा में अंडे का सेवन करते हैं तो इससे कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ने का खतरा हो सकता है, जिससे हदय रोगों का जोखिम भी बढ़ जाता है।

इसी से संबंधित साल 2019 में प्रकाशित एक अध्ययन में पाया गया कि प्रतिदिन 300 मिलीग्राम से अधिक कोलेस्ट्रॉल से हृदय रोगों (सीवीडी) का जोखिम 17% और असमय मृत्यु का खतरा 18% तक बढ़ जाता है।

विज्ञापन
Are eggs unhealthy how much egg per day is good for overall health
मधुमेह की समस्याओं के बारे में जानिए - फोटो : istock

डायबिटीज का भी जोखिम

ज्यादा अंडे खाने से हृदय रोगों के अलावा मधुमेह और इससे संबंधित समस्याओं का जोखिम भी अधिक देखा जाता रहा है। डायबिटीज केयर जर्नल में साल 2009 में प्रकाशित एक अध्ययन में पाया गया कि प्रति सप्ताह 8-10 अंडों से अधिक खाना सेहत के लिए ठीक नहीं है। हालांकि, अन्य शोधों में पाया गया है कि अंडे खाने से प्रीडायबिटीज और टाइप-2 वाले लोगों में रक्त शर्करा को नियंत्रित करने और इंसुलिन संवेदनशीलता में सुधार करने में लाभ मिल सकता है। 


-------------------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed