फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Diet Tips: सेब खाने के साथ इसकी चाय पीना भी सेहत के लिए बहुत लाभकारी, आहार में जरूर शामिल करें ये फल

Sat, 18 Jan 2025 06:47 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Sat, 18 Jan 2025 06:47 PM IST
सार

सेब खाने को अध्ययनों में कई प्रकार से सेहत के लिए लाभकारी पाया गया है। इसको लेकर एक कहावत भी रही है-  'एन एप्पल ए डे, कीप्स डॉक्टर अवे'। यानी अगर आप रोजाना सेब खाते हैं तो ये आपकी बीमारियों से मुक्त रखता है। क्या आप जानते हैं कि आप सेब की चाय से भी कई लाभ पा सकते हैं?

विज्ञापन
apple nutrition value and health benefits in hindi know What are the health benefits of drinking apple tea
सेब खाने के फायदे - फोटो : Freepik.com

अच्छी सेहत चाहते हैं तो खान-पान में सुधार करना सबसे जरूरी हो जाता है। आहार में मौसमी सब्जियों और फलों को जरूर शामिल करें। फलों में आपकी अच्छी सेहत के लिए आवश्यक लगभग सभी जरूरी पोषक तत्व मौजूद होते हैं जो आपको क्रोनिक बीमारियों से बचाने में मददगार हो सकते हैं।



सेब खाने को अध्ययनों में कई प्रकार से सेहत के लिए लाभकारी पाया गया है। इसको लेकर एक कहावत भी रही है-  'एन एप्पल ए डे, कीप्स डॉक्टर अवे'। यानी अगर आप रोजाना सेब खाते हैं तो ये आपकी बीमारियों से मुक्त रखता है। 

क्या आप जानते हैं कि सेब का फल या इसके जूस के साथ आप सेब की चाय भी पी सकते हैं, जिससे आपको कई स्वास्थ्य लाभ मिलते हैं।

apple nutrition value and health benefits in hindi know What are the health benefits of drinking apple tea
सेब की चाय - फोटो : Freepik.com

सेब की चाय को लेकर रही है काफी चर्चा

सेब की चाय बनाने के लिए सबसे पहले एक पैन में पानी, टी बैग, लौंग, हरी इलायची और दालचीनी डालकर उबाल लें। फिर इसमें सेब को काटकर डालें और उबालें। आप इसमें स्वादानुसार नींबू का रस और शहद भी मिला सकते हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, इस चाय का सेवन करना वेट लॉस से लेकर आपको कई प्रकार की बीमारियों से सुरक्षित रखने में भी सहायक हो सकता है।

apple nutrition value and health benefits in hindi know What are the health benefits of drinking apple tea
सेब की चाय पीने के लाभ - फोटो : Freepik.com

क्या कहती हैं आहार विशेषज्ञ?

आहार विशेषज्ञ नेहा पठानिया भारद्वाज बताती हैं, सेब की चाय विटामिन, एंटीऑक्सिडेंट से भरपूर होती है। इसके साथ ही इसमें मैग्नीशियम, पोटैशियम, विटामिन-सी और सोडियम भी होता है। इससे वजन घटाने के साथ-साथ कोलेस्ट्रॉल और हाई ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में मदद मिलती है। चाय में मौजूद दालचीनी शरीर को डिटॉक्स करने और सूजन कम करने में मदद करती है। यदि आपको सेब से एलर्जी है तो इस चाय के सेवन से पहले चिकित्सक से सलाह जरूर लें।

विज्ञापन
विज्ञापन
apple nutrition value and health benefits in hindi know What are the health benefits of drinking apple tea
वेट कम करने में लाभकारी - फोटो : Freepik.com

बहुत फायदेमंद मानी जाती है ये चाय

सेब की चाय में कैलोरी और वसा बहुत कम होती है, जो वजन को नियंत्रित रखती है। इस चाय में मौजूद फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट्स बैड कोलेस्ट्रॉल के स्तर को नियंत्रित करने में मददगार हो सकते हैं, जिससे दिल सेहतमंद रहता है। यह चाय पाचन तंत्र को भी दुरुस्त करती है। इसमें मौजूद घुलनशील फाइबर पाचन स्वास्थ्य को बूस्ट करता है। रक्त शर्करा के स्तर को नियंत्रित करके मेटाबॉलिक बैलेंस को सुधारने के लिए भी इसका सेवन किया जा सकता है।

विज्ञापन
apple nutrition value and health benefits in hindi know What are the health benefits of drinking apple tea
ब्लड प्रेशर कैसे कंट्रोल करें - फोटो : Freepik.com

ब्लड प्रेशर रोगियों के लिए ये बहुत फायदेमंद

डायबिटीज के साथ हाई ब्लड प्रेशर भी मौजादा समय के लिए बड़ा खतरा रहा है। सेब का सेवन या इसकी चाय पीना इसमें आपके लिए लाभकारी है। ऑस्ट्रेलियाई अध्ययनों में पाया गया कि सेब खाने से रक्तचाप कम करने में मदद मिल सकती है। ब्लड प्रेशर कंट्रोल रहने से स्ट्रोक और दिल का दौरा पड़ने का खतरा कम हो सकता है। मतलब सेब का सेवन करके आप डायबिटीज और ब्लड प्रेशर दोनों को कंट्रोल कर सकते हैं। 



--------------
नोट:
यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed