फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Appendicitis: 10-30 की आयु में इस बीमारी का जोखिम सबसे अधिक, पेट में दर्द वाली ये दिक्कत हो सकती है काफी गंभीर

Sun, 16 Jul 2023 02:10 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Sun, 16 Jul 2023 02:10 PM IST
विज्ञापन
appendix problem risk factor, know appendicitis symptoms causes and treatment,
पेट में दर्द और सूजन की समस्या - फोटो : iStock

अपेंडिसाइटिस, दुनियाभर में तेजी से बढ़ती बीमारियों में से एक है। अमेरिका में 20 में से एक व्यक्ति को अपने जीवन में कभी न कभी अपेंडिसाइटिस का जोखिम रहता है। 10-30 वर्ष की आयु के बीच के लोगों को यह बीमारी सबसे अधिक प्रभावित करती है। अपेंडिसाइटिस के कारण पेट के निचले दाहिने हिस्से में दर्द होता है, हालांकि ज्यादातर लोग इस दर्द को सामान्य या गैस की समस्या समझकर अनदेखा कर देते हैं। ये गंभीर स्थिति का कारण बन सकती है, जिसको लेकर सभी लोगों को विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता है।



डॉक्टर कहते हैं, वैसे तो अपेंडिसाइटिस किसी को भी हो सकता है, लेकिन किशोरों-वयस्कों में इसका खतरा अधिक देखा जाता है। समय रहते इसके लक्षणों की पहचान कर इलाज कराना बहुत आवश्यक है, वरना रोग के गंभीर रूप लेने का जोखिम हो सकता है।

आइए इस बीमारी के बारे में समझते हैं। 

appendix problem risk factor, know appendicitis symptoms causes and treatment,
अपेंडिसाइटिस का  समय पर पहचान जरूरी - फोटो : iStock

अपेंडिसाइटिस के बारे में जानिए

अपेंडिसाइटिस तब होता है जब आपके अपेंडिक्स में सूजन आ जाती है। यदि अपेंडिसाइटिस का  समय पर पहचान या उपचार न किया जाए तो इससे आपका अपेंडिक्स फट सकता है। यहां जानना जरूरी है कि अपेंडिक्स होती क्या है?

डॉक्टर बताते हैं ये आंत से जुड़ी एक छोटी थैली होती है जो आपके पेट के निचले दाएं हिस्से में स्थित होती है। जब आपके अपेंडिक्स में किसी प्रकार का अवरुद्ध हो जाता है, तो इसके अंदर बैक्टीरिया पनप सकते हैं, इससे मवाद बन सकता है और सूजन हो सकती है, जो पेट में दर्द का कारण बनती है। अपेंडिसाइटिस रक्त प्रवाह को भी अवरुद्ध कर सकता है।

appendix problem risk factor, know appendicitis symptoms causes and treatment,
कब्ज या दस्त और पेट में सूजन - फोटो : iStock

अपेंडिसाइटिस की समस्या की कैसे करें पहचान?

अपेंडिसाइटिस की समय रहते पहचान के लिए इसके लक्षणों के बारे में जानना बहुत आवश्यक है। इसका दर्द अक्सर आपके ऊपरी पेट या नाभि वाले हिस्से में हल्के ऐंठन के साथ शुरू होता है जो बढ़ता जाता है। इसके अलावा आपको कुछ और भी प्रकार की दिक्कतें हो सकती हैं।

  • अचानक दर्द होना, मुख्यरूप से पेट के निचले हिस्से में दाहिनी ओर।
  • खांसने, चलने आदि पर दर्द का बढ़ जाना। 
  • भूख में कमी।
  • हल्का बुखार रहना, जो बीमारी बढ़ने पर बढ़ भी सकता है।
  • कब्ज या दस्त और पेट में सूजन बने रहना।
विज्ञापन
विज्ञापन
appendix problem risk factor, know appendicitis symptoms causes and treatment,
अपेंडिसाइटिस क्यों होता है - फोटो : iStock

अपेंडिसाइटिस होने के कारण क्या हैं?

अपेंडिक्स की परत में रुकावट जिसके परिणामस्वरूप संक्रमण होता है, इसे अपेंडिसाइटिस का संभावित कारण माना जाता है । संक्रमण की स्थिति में  बैक्टीरिया तेजी से बढ़ते हैं, जिससे अपेंडिक्स में सूजन और मवाद भर जाता है। यदि इसका समय पर इलाज न किया गया और अपेंडिक्स फट जाए तो इससे पेट में संक्रमण बढ़ने का जोखिम रहता है। इसलिए जरूरी है कि इस समस्या का समय रहते उपचार किया जाए।

विज्ञापन
appendix problem risk factor, know appendicitis symptoms causes and treatment,
पेट की समस्याओं का समय रहते करें पहचान - फोटो : iStock

अपेंडिसाइटिस का इलाज

अपेंडिसाइटिस को ठीक करने के लिए सर्जरी करके इसे निकालना ही उपचार है। अपेंडिक्स को हटाने के बाद एंटीबायोटिक्स दी जाती है जिसका कोर्स पूरा किया जाना चाहिए।

अपेंडिसाइटिस से बचाव के लिए कोई निश्चित तरीका नहीं है। लेकिन आप फाइबर युक्त आहार का सेवन करके इसके जोखिमों को कम कर सकते हैं। अपेंडिसाइटिस की समस्या महिलाओं की तुलना में पुरुषों में अधिक होती है, जिन लोगों के परिवार में पहले किसी को ये दिक्कत रही है उनमें इसका खतरा अधिक होता है।



----------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed