फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

युवाओं से ज्यादा बुजुर्गों में 'एंटीबॉडी', ठीक हुए मरीजों की जांच संबंधी शोध में खुलासा

Tue, 14 Apr 2020 04:00 PM IST
निलेश कुमार लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निलेश कुमार Updated Tue, 14 Apr 2020 04:00 PM IST
विज्ञापन
Antibodies in old age man more than antibody in young people to prevent viral infection, revealed in research
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Pixabay

कोरोना से ठीक हुए बुजुर्गों में युवाओं के मुकाबले वायरस निष्क्रिय करने वाली एंटीबॉडी ज्यादा तादाद में हैं। चीन के शंघाई में एक अस्पताल से फरवरी में डिस्चार्ज हुए हल्के संक्रमण वाले 175 लोगों की जांच में यह परिणाम सामने आया है। शोधकर्ताओं का कहना है कि अधेड़ उम्र से लेकर बुजुर्ग मरीजों के प्लाज्मा में न्यूट्रलाइजिंग और स्पाइक-बाइंडिंग एंटीबॉडी का स्तर तुलनात्मक रूप से ज्यादा था। 30 फीसदी युवाओं में तो उम्मीद के उलट एंटीबॉडी का स्तर मानक से कम पाया गया। दस में तो इनका स्तर इतना कम था कि यह पकड़ में ही नहीं आ पाईं। वहीं, सिर्फ दो मरीजों में एंटीबॉडी का स्तर अत्यधिक था। 

Antibodies in old age man more than antibody in young people to prevent viral infection, revealed in research

संक्रमण के स्तर का नहीं लग पाया पता
वैज्ञानिकों को मरीजों के नमूनों से वायरल डीएनए का पता न लग पाने के कारण इनमें संक्रमण के स्तर की सही जानकारी नहीं मिल पाई। इसलिए यह बात भी स्पष्ट नहीं हो पाई कि क्या युवाओं में हल्के संक्रमण के कारण ही एंटीबॉडी कम बनी थीं। 

Antibodies in old age man more than antibody in young people to prevent viral infection, revealed in research

ठीक होने में समान अवधि 
शोध में हुए कई खुलासे से वैज्ञानिक भी चकित हैं। दरअसल, अधिक एंटीबॉडी होने के बाद भी बुजुर्ग जल्दी ठीक नहीं हो पाए। यानी बुजुर्ग और युवा मरीजों को ठीक होने में एक समान समय लगा। ठीक हुए इन लोगों की बीमारी की औसत अवधि 21 दिन, अस्पताल में भर्ती रहने का औसत समय 16 दिन और औसत आयु 50 साल थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Antibodies in old age man more than antibody in young people to prevent viral infection, revealed in research

बुजुर्गों में भी हो सकती है मजबूत प्रतिरक्षा 
वैज्ञानिकों का कहना है कि बुजुर्गों में एंटीबॉडी का अधिक स्तर उनके मजबूत प्रतिरक्षा तंत्र के कारण भी हो सकता है। हालांकि, सिर्फ मजबूत एंटीबॉडी के कारण ही उनमें गंभीर संक्रमण से बचाव के पुख्ता प्रमाण नहीं मिले हैं क्योंकि दुनियाभर में तो यही पाया गया है कि कोरोना के प्रति बुजुर्ग ज्यादा कमजोर हैं।

विज्ञापन
Antibodies in old age man more than antibody in young people to prevent viral infection, revealed in research

दोबारा संक्रमित होने पर गहन शोध की दरकार
शोधकर्ताओं ने मरीजों में संक्रमण के 10-15 दिन में ही कोरोना वायरस के लिए बनने वाली न्यूट्रलाइजिंग एंटीबॉडी ढूंढ ली थी, जिनका स्तर बाद तक भी स्थिर ही रहा। युवा मरीजों में कम एंटीबॉडी के चलते उनके दोबारा संक्रमित होने की आशंका पर शोधकर्ताओं ने गहन अध्ययन की जरूरत बताई है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed