फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जानिए किस तरह रैबीज से कर सकते हैं बचाव, सही समय पर नहीं हुआ इलाज तो जा सकती है जान

Mon, 15 Apr 2019 02:02 PM IST
प्रशांत राय लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रशांत राय Updated Mon, 15 Apr 2019 02:02 PM IST
विज्ञापन
anti rabies symptoms and treatment

आमतौर पर माना जाता है कि रैबीज कुत्ते के काटने से होता है मगर ऐसा नहीं है। इस बीमारी का वायरस कुत्ते, बिल्ली, बंदर समेत कई जानवरों के काटने से शरीर में फैलते हैं। इसके साथ ही कई बार पालतू जानवरों के चाटने या व्यक्ति के खून का लार से संपर्क में आने के कारण भी ये रोग फैलता है। आइए जानते हैं किस तरह रैबीज व्यक्ति को कैसे प्रभावित करता है और उसके लक्षण व उपचार क्या हैं। 

anti rabies symptoms and treatment

कैसे प्रभावित करता है रैबीज
रैबीज एक तरह का वायरल संक्रमण है जो आमतौर पर संक्रमित जानवरों के काटने से फैलता है। रैबीज का वायरस खतरनाक होता है। अगर सही समय पर इसका इलाज न किया जाए तो ज्यादातर खतरनाक साबित हो सकता है। रैबीज व्यक्ति के शरीर को दो तरह से प्रभावित करता है। जब रैबीज वायरस व्यक्ति के नर्वस सिस्टम में पहुंच जाते हैं और उसके बाद मस्तिष्क तक पहुंच जाए। रैबीज वायरस जब व्यक्ति के नर्वस सिस्टम में पहुंच जाता है तो इससे दिमाग में सूजन पैदा हो जाता है। जिससे व्यक्ति जल्द ही कोमा में चला जाता है या उसकी मौत हो जाती है। कभी-कभी उसे पानी से भी डर लगता है। इसके अलावा कुछ लोगों को लकवा भी हो सकता है। 

anti rabies symptoms and treatment

कैसे फैलता है रैबीज
रैबीज लार से फैलने वाला बीमारी है। संक्रिमत जानवर के लार का संपर्क जब व्यक्ति के खून से होता है तो ये वायरस फैलता है। मनुष्य के खून में ये वायरस कभी जानवर के काटने से पहुंचते हैं या पालतू जानवरों द्वारा घाव और चोट आदि के चाटने से फैलते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
anti rabies symptoms and treatment

रैबीज के लक्षण
रैबीज वायरस से ग्रसित व्यक्ति में इसके लक्षण बहुत दिनों बाद उभरकर आते हैं। रैबीज से संक्रमित व्यक्ति में कई लक्षण दिखते हैं। जैसे कि बुखार आना, सिरदर्द होना, घबराहट या बेचैनी होना, चिंता और व्याकुलता रहना, भ्रम की स्थिति में रहना, खाना निगलने में मुश्किल होना, बहुत अधिक लार निकलना। ये सारे लक्षण रैबीज के हैं। इसके अलावा पानी से डर लगना, पागलपन के लक्षण व अनिद्रा की समस्या रैबीज के लक्षण हो सकते हैं। 

विज्ञापन
anti rabies symptoms and treatment

क्या करें अगर कोई जानवर काट ले
जिस जगह पर आपको जानवर ने काटा हो उस स्थान को तुरंत पानी से धोएं व साबुन से अच्छी तरह धोना चाहिए। जानवर के काटने के तुरंत बाद रोगी के टिटनेस का इंजेक्शन लगवाना चाहिए। और डॉक्टर की परामर्श से काटे गए स्थान का सही इलाज कराना चाहिए। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed