फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Health Tips: ये हैं एंटी-कैंसर गुणों वाली सब्जियां-फल, नियमित सेवन से 40% कम कर सकते हैं जानलेवा रोग का खतरा

Wed, 09 Aug 2023 08:00 AM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Wed, 09 Aug 2023 08:00 AM IST
विज्ञापन
anti cancer fruits and vegetables list, how to reduce cancer risk in hindi
कैंसर से बचाव के लिए क्या करें? - फोटो : iStock

कैंसर, वैश्विक स्तर पर मृत्यु के प्रमुख जोखिम कारकों में से एक है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, साल-दर साल इस रोग का खतरा बढ़ता जा रहा है। कैंसर जानलेवा बीमारी है, दुर्भाग्यवश ज्यादातर मामलों में इसका पता ही तब चल पाता है जब रोग काफी गंभीर रूप ले चुकी होती है। पुरुषों में प्रोस्टेट और महिलाओं में ओवेरियन-ब्रेस्ट कैंसर का खतरा सबसे अधिक देखा जा रहा है। ये हर साल लाखों लोगों में मौत का कारण बन रही है।



स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, सभी लोगों को कैंसर से बचाव के लगातार उपाय करते रहने चाहिए। जिन लोगों में इसके पहले से ही जोखिम कारक हैं, उन्हें विशेष सावधान रहने की आवश्यकता होती है। अध्ययनकर्ताओं ने पाया कि कुछ फलों-सब्जियों में भी एंटी-कैंसर प्रभाव हो सकते हैं, जिनका नियमित रूप से सेवन करना आपको इस गंभीर और जानलेवा बीमारी से बचाने में लाभकारी हो सकता है।

anti cancer fruits and vegetables list, how to reduce cancer risk in hindi
ब्रोकली के सेवन से होने वाले फायदे - फोटो : istock

ब्रोकली से कम हो सकता है कैंसर का खतरा

क्या आप जानते हैं कि ब्रोकली कई प्रकार के स्वास्थ्य लाभ से भरपूर होती है? विशेषतौर पर इसे खास बनाती है इसमें मौजूद कैंसर रोधी गुण। ब्रोकली में सल्फोराफेन होता है, जो क्रूसिफेरस सब्जियों में पाया जाने वाला एक यौगिक है, इसे शक्तिशाली कैंसर विरोधी गुण वाला माना जाता है। एक टेस्ट-ट्यूब अध्ययन से पता चला कि सल्फोराफेन वाली चीजें स्तन कैंसर कोशिकाओं के आकार और संख्या को 75% तक कम सकती हैं।

anti cancer fruits and vegetables list, how to reduce cancer risk in hindi
गाजर से कम होता है कैंसर का जोखिम - फोटो : Pixabay

गाजर से प्रोस्टेट कैंसर में लाभ

शोधकर्ताओं ने पाया कि गाजर भी हमारी सेहत के लिए फायदेमंद हो सकती है, अध्ययनों से पता चला है कि गाजर खाने से कुछ प्रकार के कैंसर का खतरा कम हो जाता है। पांच अध्ययनों के विश्लेषण में पाया गया है कि गाजर खाने से पेट के कैंसर का खतरा 26% तक कम हो सकता है। इसके अलावा गाजर का सेवन करने वाले लोगों में प्रोस्टेट कैंसर विकसित होने की आशंका भी 18 फीसदी तक कम हो जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
anti cancer fruits and vegetables list, how to reduce cancer risk in hindi
दालचीनी में कैंसर रोधी गुण - फोटो : iStock

दालचीनी के एंटीकैंसर प्रभाव

दालचीनी को अध्ययनों में कई प्रकार के स्वास्थ्य लाभ वाला पाया गया है। रक्त शर्करा और शरीर में इंफ्लामेशन को कम करने में इसके सेवन से विशेष लाभ मिल सकता है। टेस्ट-ट्यूब अध्ययनों में पाया गया है कि दालचीनी कैंसर कोशिकाओं के प्रसार को रोकने में भी मदद कर सकती है। शोधकर्ताओं ने पाया कि दालचीनी का अर्क कैंसर कोशिकाओं को बढ़ने से रोक सकती है।

विज्ञापन
anti cancer fruits and vegetables list, how to reduce cancer risk in hindi
ऑलिव ऑयल से क्या फायदे होते हैं? - फोटो : Pixabay

ऑलिव ऑयल का करिए सेवन

ऑलिव ऑयल को शोधकर्ताओं ने हृदय स्वास्थ्य के लिए सबसे लाभकारी खाद्य तेल माना है, पर क्या आप जानते हैं कि इससे कैंसर के जोखिमों को भी कम किया जा सकता है। अध्ययनों से पता चला है कि ऑलिव ऑयल कोलोरेक्टल कैंसर के जोखिमों से बचाने में भी आपके लिए लाभकारी प्रभाव वाली हो सकती है।

अध्ययनों की समीक्षा से पता चला है कि जो लोग जैतून के तेल का सेवन करते हैं, उनमें स्तन कैंसर और पाचन तंत्र के कैंसर का खतरा कम होता है।



---------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed