Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हेल्थ टिप्स: डायबिटीज से लेकर कमजोर इम्युनिटी तक, आयुर्वेद की इस औषधि का कोई तोड़ नहीं; क्या आप करते हैं सेवन?

Tue, 17 Nov 2026 06:27 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Tue, 17 Nov 2026 06:27 PM IST
सार

आंवला विटामिन-सी, एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लामेटरी गुणों से भरपूर फल है। आयुर्वेद में इसे विशेष महत्व दिया गया है। नियमित रूप से इसके सेवन से इम्युनिटी मजबूत करने, त्वचा, बालों और पाचन को लाभ मिल सकता है। अध्ययनों में ब्लड शुगर कंट्रोल करने में भी आंवला खाने को फायदेमंद बताया गया है।

विज्ञापन
Amla Benefits From Better Immunity to Blood Sugar Control
आंवला खाने के फायदे - फोटो : Amarujala.com/AI

शरीर को स्वस्थ रखने के लिए खान-पान को ठीक रखना जरूरी माना जाता है। हमें भोजन से रोजाना कई प्रकार के विटामिन्स, मिनरल्स की जरूरत होती है। विटामिन-सी उनमें से एक है, इसे प्रभावी एंटीऑक्सीडेंट माना जाता है। शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने के साथ स्कर्वी जैसी बीमारियों से बचाने में विटामिन-सी का बड़ा रोल होता है। सर्दियों के इस मौसम में बहुत आसानी से उपलब्ध आंवले को विटामिन-सी का सबसे अच्छा स्रोत माना जाता है।



आयुर्वेद में आंवले को सेहत के लिए बेहद गुणकारी फल माना गया है। इसका इस्तेमाल कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं में घरेलू औषधि के रूप में किया जाता रहा है। आंवला विटामिन-सी, एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लामेटरी गुणों से भरपूर होता है। यही वजह है कि इसे त्वचा, बालों, पाचन और इम्युनिटी के लिए फायदेमंद माना जाता है।

क्या आप रोजाना आंवले का सेवन कर रहे हैं?

Trending Videos
Amla Benefits From Better Immunity to Blood Sugar Control
आंवला जूस का करिए सेवन - फोटो : Adobe Stock

कई पोषक तत्वों का खजाना है आंवला

मेडिकल रिपोर्ट्स से पता चलता है कि 100 ग्राम आंवले में 250 मिलीग्राम तक विटामिन-सी हो सकता है। इसके सेवन से ब्लड शुगर और मेटाबॉलिक स्वास्थ्य पर भी सकारात्मक प्रभाव देखने को मिले हैं।  पारंपरिक चिकित्सा पद्धति में इसका इस्तेमाल वात, पित्त और कफ दोषों को संतुलित रखने के लिए किया जाता रहा है। 
 

  • इसे पाचन और शरीर की अंदरूनी सेहत के लिए भी उपयोगी माना जाता है। 
  • त्वचा से लेकर बालों और डायबिटीज जैसी बीमारियों में इसके सेवन से काफी लाभ मिल सकता है।
Amla Benefits From Better Immunity to Blood Sugar Control
डायबिटीज को कैसे कंट्रोल करें? - फोटो : Freepik.com

डायबिटीज के मरीजों के लिए है फायदेमंद

डायबिटीज से पीड़ित लोगों के लिए आंवले को फायदेमंद माना जाता है। अध्ययनों में इसके सेवन से ब्लड शुगर के स्तर को नियंत्रित रखने और इंसुलिन संवेदनशीलता में सुधार के संकेत मिले हैं। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट शरीर को ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस से बचाने में मदद करता है।

  • हालांकि, अगर आप पहले से शुगर को कंट्रोल करने के लिए दवाएं ले रहे हैं तो आंवले का सेवन शुरू करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर ले लें।


त्वचा और बालों के लिए फायदेमंद

आंवले में मौजूद विटामिन-सी और एंटीऑक्सीडेंट त्वचा को ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस से बचाने में मदद करता हैं। 

विटामिन-सी कोलेजन के निर्माण के लिए भी जरूरी है, जो त्वचा की मजबूती और लचीलेपन को बनाए रखता है। यही वजह है कि आंवले को त्वचा की सेहत के लिए उपयोगी माना जाता है। पारंपरिक रूप से इसका इस्तेमाल बालों की देखभाल के लिए भी किया जाता रहा है। कई प्रकार की हेयर केयर उत्पादों में भी आंवले का इस्तेमाल किया जाता रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Amla Benefits From Better Immunity to Blood Sugar Control
इम्युनिटी मजबूत करने के लिए क्या खाएं? - फोटो : Adobe stock photos

इम्युनिटी मजबूत बनाने में मददगार

आंवला विटामिन-सी का अच्छा स्रोत है। यह पोषक तत्व प्रतिरक्षा प्रणाली को सामान्य रूप से काम करने में मदद करता है और शरीर को संक्रमण से बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इसके अलावा एंटीऑक्सीडेंट गुण कोशिकाओं को फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से बचाने में सहायक होते हैं।

पाचन के लिए भी उपयोगी

आंवले का पारंपरिक रूप से पाचन संबंधी समस्याओं में इस्तेमाल किया जाता रहा है। इसमें मौजूद पोषक तत्व पाचन तंत्र की सेहत बनाए रखने में मदद करते हैं। हालांकि, आंवला खाने से खून सीधे साफ होने का वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इसके एंटीऑक्सीडेंट शरीर की सामान्य कार्यप्रणाली को बेहतर बनाए रखने में भूमिका निभाते हैं।




--------------

नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed