फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शिशु को स्तनपान कराने वाली मां को रखना चाहिए खास बातों का ख्याल, ना करें इन चीजों का सेवन

Thu, 11 Jul 2019 04:58 PM IST
पंखुड़ी सिंह लाइफस्टाइल डेस्क
लाइफस्टाइल डेस्क Published by: पंखुड़ी सिंह Updated Thu, 11 Jul 2019 04:58 PM IST
विज्ञापन
amazing tips for mothers what to eat while breastfeeding baby
क्या आप नई मां बनी हैं और बच्चे को स्तनपान कराती हैं तो आपको काफी चीजों का ध्यान देना पड़ता होगा। जिसमें आप क्या खाती हैं और क्या नहीं ये सबसे पहले शामिल होता है। बच्चे के जन्म के बाद स्तनपान को लेकर मां को कई तरह की सलाह दी जाती है। ज्यादातर लोग कहते हैं कि ऐसे समय में मां को मसालेदार और तेज फ्लेवर के भोजन से पूरी तरह से परहेज करना चाहिए, नहीं तो स्तनपान की वजह से बच्चे को सूजन, चिड़चिड़ाहट और गैस जैसी समस्या होती है, लेकिन मेडिकल रिसर्च कुछ और ही कह रहे हैं। 

 
amazing tips for mothers what to eat while breastfeeding baby
कई मेडिकल रिसर्च इस बात की पुष्टि करते हैं कि शिशु, मां की डाइट में शामिल स्वाद के प्रति संवेदनशील नहीं होते हैं। मां द्वारा खाए गए अलग-अलग तरह के स्वाद का खाना शिशु के तालु को अधिक अनुकूल बनाता है। नवजात शिशुओं को पेट की विभिन्न दिक्कत होने के पीछे कुछ और कारण भी हो सकते हैं, यह जरूरी नहीं है कि मां के मसालेदार या चटपटा भोजन खाने की वजह से ही शिशु को पेट संबंधी परेशानी होती है। 
amazing tips for mothers what to eat while breastfeeding baby
अगर प्रेग्नेंसी के दौरान आपने सामान्य भारतीय खाना खाया है, तो गर्भ में एम्निओटिक फ्लूड के माध्यम से आपका बच्चा मिर्ची, गरम मसाला के स्वाद समझ जाता है। यह कोई बुरी बात नहीं है।  ये शिशु के टेस्ट बड को प्रभावित करता है। शिशु को स्तनपान कराने वाली मां जितने अलग-अलग फ्लेवर का खाना खाती हैं, वो सभी फ्लेवर स्तन ग्रंथियों से स्तनपान के जरिए  शिशु तक पहुंचते हैं इसलिये, मां की डाइट को सीमित करने के बजाए ज्यादा से ज्यादा फ्लेवर को शामिल करना चाहिए, ताकि शिशु को अलग-अलग तरह के स्वाद की पहचान हो सके। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
amazing tips for mothers what to eat while breastfeeding baby
इन चीजों से करें परहेज

हाई मरकरी युक्त मछली
स्वॉर्ड मछली, टाइल मछली जैसे समुद्री मछली खाने से बचें क्योंकि इसमें मरकरी (पारा) की मात्रा अधिक होती है। इसके जगह आप सामन, कैटफिश और टूना मछली खा सकती हैं लेकिन हफ्ते में सिर्फ दो बार खाएं। 
शराब 
स्तनपान कराने वाली महिलाओं को शराब का सेवन नहीं करना चाहिए क्योंकि इससे शिशु के विकास और नींद पर असर पड़ता है। इसके बजाय आप फ्लेवर चाय पिएं। 
कैफीन 
स्तनपान कराने वाली महिलाओं को एक दिन में एक कप से ज्यादा कैफीन युक्त ड्रिंक नहीं पीनी चाहिए। इससे शिशु की नींद प्रभावित होती है। इसकी बजाय हर्बल चाय पिएं। 

 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed