फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सुबह उठते ही रोज क्यों खाना चाहिए एक सेब ? जानिए फायदे

Thu, 11 Jul 2019 07:25 AM IST
ललित फुलारा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Thu, 11 Jul 2019 07:25 AM IST
विज्ञापन
why you should eat apple daily know health benefits
apple

अगर आप स्वस्थ रहना चाहते हैं तो रोज सुबह उठते ही एक सेब जरूर खाएं। सेब, स्वास्थ्य के लिए सबसे लाभकारी फल है। रोज एक सेब खाने से आप कई बीमारियों से बचे रहेंगे। कहा भी जाता है कि अगर आप सुबह उठते ही एक सेब खाते हैं तो आपको डॉक्टर के पास जाने की जरूरत नहीं पड़ती है। दरअसल, सेब में फाइबर होता है जो शरीर के लिए फायदेमंद होता है। सेब खाने से अल्जाइमर से लेकर कैंसर व ट्यूमर तक की बीमारी नहीं होती है। कई शोधों में इन बातों का दावा किया गया है। सेब हार्ट की बीमारी से लेकर मांसपेशियों तक की बीमारी में लाभकारी होता है। आइए जानते हैं सेब आपको किन-किन बीमारियों से दूर रखता है


 

why you should eat apple daily know health benefits
apple

सेब खाने से अल्जाइमर की बीमारी नहीं होती है। शोधों में इस बात का पता चला है कि सेब के जूस से अल्जाइमर की रोकथाम होती है। सेब का जूस दिमाग के स्वास्थ के लिए भी बेहद फायदेमंद होता है। सेब खाने से पैनक्रियाज कैंसर का खतरा कम होता है। अमेरिका के कैंसर रिसर्च के वैज्ञानिकों ने यह दावा किया है। इसमें कहा गया है कि सेब खाने से अग्नाशय के कैंसर का खतरा 23 फीसदी तक कम होता है। इसके अलावा, इस फल को खाने से ट्यूमर का खतरा भी कम होता है।

 

why you should eat apple daily know health benefits
apple
सेब खाने से मांसपेशियों से जुड़ी बीमारी नहीं होती है। सेब में फाइबर होता है जिस वजह से पार्किंसंस रोग का खतरा कम होता है। सेब खाने से दांत स्वस्थ रहते हैं। मुंह में लार बनती है जो दातों को बैक्टिरिया की समस्या से बचाती है। सेब खाने से हृदय से जुड़ी बीमारियों का खतरा भी कम रहता है। इसमें फाइबर और फेनोलिक यौगिक होते हैं जो हार्ट के लिए लाभकारी होते हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
why you should eat apple daily know health benefits
apple
सेब खाने से पाचन तंत्र भी मजबूत होता है और कब्ज दूर होती है। सेब में मौजूद फाइबर खाने को अच्छी तरह से पचाते हैं।यह भी कहा जाता है कि सेब खाने से डायरिया और पेट में दर्द नहीं होता है। सेब खाने से स्ट्रोक और हाई ब्लड प्रेशर का खतरा भी कम होता है। सेब आपके लीवर को डेटोक्सीफाई कर देता है। इससे शरीर में मौजूद टॉक्सिन बाहर निकल जाते हैं। सेब प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत करता है जिससे संक्रमण आदि की बीमारियां जल्दी अटैक नहीं करती हैं।

 
विज्ञापन
why you should eat apple daily know health benefits
apple
सेब खाने से कोलोरेक्टल कैंसर का खतरा भी कम होता है।अमेरिका के नेशनल कैंसर इंस्टीट्यूट ने यह दावा किया है। कैंसर इंस्टीट्यूट का दावा है कि सेब और फाइबर वाले फल खाने से कोलोरेक्टल कैंसर का खतरा कम होता है। सेब खाने से टाइप 2 डाइबिटीज का खतरा भी कम होता है। सेब खाने वाली महिलाओं को सेब नहीं खाने वाली महिलाओं के मुकाबले 28 फीसदी टाइप 2 डाइबिटीज का खतरा कम होता है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed