फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

चाव से खाते हैं वनीला तो जान लें इससे जुड़े स्वास्थ्य लाभ

Thu, 17 Oct 2019 07:19 PM IST
पंखुड़ी सिंह लाइफस्टाइल डेस्क
लाइफस्टाइल डेस्क Published by: पंखुड़ी सिंह Updated Thu, 17 Oct 2019 07:19 PM IST
विज्ञापन
amazing health benefits of vanilla beans

वनीला का स्वाद काफी लोगों को पसंद होता है। आइसक्रीम से लेकर केक, चॉकलेट मूज, डेजर्ट में इस्तेमाल किए जाना वाला वनीला बच्चो से लेकर बूढ़ों तक पसंदीदा फूड फ्लेवर है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि वनीला बींस का महत्व खाने का स्वाद बढ़ाने से कहीं ज्यादा है। वनीला बींस का उपयोग अगर सही तरह और सही मात्रा में किया जाए तो हमें ढेरों स्वास्थ्य लाभ मिल सकते हैं। 

amazing health benefits of vanilla beans

वनीला बींस में वनैलिन नामक सक्रिय रासायनिक तत्व पाया जाता है, जो शरीर में कोलेस्ट्रॉल के स्तर को संतुलित करता है। यह बैड कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम और गुड कोलेस्ट्रॉल के स्तर को बढ़ाने का काम करता है। वनीला का सेवन ह्रदय संबंधित समस्याओं को कम करने, कार्डीयो वैस्क्यूलर फंक्शन को बढ़ाने, धमनी क्षति से रक्षा करने और स्ट्रोक की संभावना को कम करने में कारगर है।

amazing health benefits of vanilla beans
वनीला ऐंटी-ऑक्सिडेंट्स गुणों से भी भरपूर होता है, जो शरीर में मौजूद फ्री रैडिकल्स से लड़कर कैंसर जैसी बीमारियों से बचाव करते हुए सेल्स हेल्थ को बेहतर बनाते हैं। इसमें मौजूद ऐंटी-इन्फ्लेमेटरी गुण शरीर के सभी जरूरी अंगों, खासकर लिवर और जोड़ों के लिए लाभदायक होता है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
amazing health benefits of vanilla beans

वनीला बींस में ऐंटी-बैक्टीरियल गुण भी होते हैं। इसके नियमित सेवन से पेट साफ रहता है और रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, जिससे जुकाम और बुखार जैसी बीमारियां दूर रहती हैं। यह अवसाद और एंजाइटी को दूर रखकर मन को शांत रखने का काम करता है। 

विज्ञापन
amazing health benefits of vanilla beans

हालांकि इन सारे फायदों के लिए वनीला एसेंस और उसके तेल के इस्तेमाल से बचना चाहिए और जितना हो सके वनीला बींस का उपयोग करना चाहिए। बाजार से ताजे वनीला बींस को खरीदकर एक-दो सप्ताह में उसका इस्तेमाल कर लें। बींस को किसी धारदार वस्तु से खुरचकर निकालें क्योंकि एक वनीला बींस से कम से कम तीन टी स्पून वनीला निकलता है। बींस के ऊपरी भाग को भी दूध और पानी में उबालकर वनीला चाय के रूप में उपयोग कर सकते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed