फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सेहत की बात: इस बेहद लाभकारी जूस से ब्लड शुगर-कोलेस्ट्रॉल दोनों रहता है कंट्रोल, पाचन समस्याओं का रामबाण इलाज

Tue, 01 Nov 2022 04:32 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Tue, 01 Nov 2022 04:32 PM IST
विज्ञापन
Aloe Vera Juice Benefits For Lowering Cholesterol And Constipation, know its benefits in diabetes
नियमित रूप से सुबह एलोवेरा जूस पिएं - फोटो : Pixabay

एलोवेरा के पौधे को वर्षों से कई प्रकार के स्वास्थ्य लाभ के लिए प्रयोग में लाया जाता रहा है। आयुर्वेद और मेडिकल साइंस दोनों में इससे होने वाले फायदों का जिक्र मिलता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ, नियमित रूप से एलोवेरा जूस पीने की सलाह देते हैं, पाचन से लेकर डायबिटीज की समस्या तक में इससे लाभ देखे गए हैं। एलोवेरा में कई प्रकार के प्रभावी एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं, जो क्रोनिक बीमारियों के खतरे को कम करने से लेकर कैंसर जैसी जानलेवा समस्याओं तक में आपके लिए फायदेमंद हो सकते हैं। इस जूस में विटामिन-सी की भी अच्छी मात्रा पाई जाती है जिससे संक्रमण का जोखिम कम होता है और शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली को भी लाभ पहुंचता है।



नियमित रूप से सुबह एलोवेरा जूस के सेवन की आदत बनाएं। जिन लोगों को डायबिटीज की समस्या है उनके लिए यह आदत और भी लाभकारी हो सकती है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, पौधे से ताजा जूस निकालकर उसका सेवन करना सबसे बेहतर माना जाता है। इसके सेवन के कई लाभ हो सकते हैं।

आइए एलोवेरा जूस से सेहत को होने वाले गजब के फायदों के बारे में आगे विस्तार से जानते हैं।

Aloe Vera Juice Benefits For Lowering Cholesterol And Constipation, know its benefits in diabetes
एलोवेरा जूस के फायदे - फोटो : iStock

पाचन विकारों में मिलता है एलोवेरा जूस से लाभ

पाचन से संबंधित कई तरह की समस्याओं में एलोवेरा जूस के सेवन के लाभ देखे गए हैं। अध्ययन में पाया गया है कि एलोवेरा जूस में एन्थ्राक्विनोन ग्लाइकोसाइड नामक तत्व होता है जो लैक्सेटिव प्रभावों के लिए जाना जाता है। एलोवेरा जूस का सेवन कब्ज को दूर करने और मल त्याग की प्रक्रिया को आसान बनाने में विशेष लाभकारी हो सकता है। कुछ प्रारंभिक शोध से पता चलता है कि एलोवेरा, गैस्ट्रोओसोफेगल रिफ्लक्स डिजीज (जीईआरडी) के लक्षणों को कम करने और इरिटेबल बाउल सिंड्रोम की समस्या में भी फायदेमंद है।

Aloe Vera Juice Benefits For Lowering Cholesterol And Constipation, know its benefits in diabetes
डायबिटीज में एलोवेरा जूस के लाभ - फोटो : iStock

डायबिटीज रोगियों को करना चाहिए इसका सेवन

डायबिटीज के शिकार लोगों के लिए भी एलोवेरा जूस फायदेमंद माना जाता है। जर्नल ऑफ़ क्लिनिकल फ़ार्मेसी एंड थेरेप्यूटिक्स में प्रकाशित अध्ययन के अनुसार, एलोवेरा प्री-डायबिटीज और टाइप-2 डायबिटीज वाले लोगों में रक्त शर्करा को नियंत्रित करने में प्रभावी हो सकता है। 470 प्रतिभागियों पर किए गए अध्ययन में पाया गया कि एलोवेरा जूस का सेवन करने से फास्टिंग ब्लड शुगर के स्तर को कम किया जा सकता है। डायबिटीज में पाचन की दिक्कत होना भी सामान्य है, जिसमें भी इसके लाभ हो सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Aloe Vera Juice Benefits For Lowering Cholesterol And Constipation, know its benefits in diabetes
कोलेस्ट्रॉल की समस्या में एलोवेरा के फायदे - फोटो : istock

कोलेस्ट्रॉल भी रहता है कंट्रोल

एक अध्ययन से पता चला है कि एलोवेरा का जूस रक्त शर्करा को कम करने के साथ कोलेस्ट्रॉल की समस्या में भी फायदेमंद हो सकता है। बैड कोलेस्ट्रॉल, ट्राइग्लिसराइड और लो डेंसिटी लिपोप्रोटीन (एलडीएल) को भी यह कम कर सकता है। ये सभी हृदय रोगों के कारक माने जाते हैं। शोधकर्ताओं की टीम ने पाया कि एलोवेरा के नियमित सेवन की आदत मौजूदा समय की दो सबसे बड़ी समस्याओं हृदय रोग और मधुमेह में लाभकारी है।

विज्ञापन
Aloe Vera Juice Benefits For Lowering Cholesterol And Constipation, know its benefits in diabetes
त्वचा से संबंधित समस्याओं में एलोवेरा के लाभ - फोटो : istock

त्वचा विकारों में भी एलोवेरा से मिलता है लाभ

एलोवेरा को इसके एंटी-इंफ्लामेटरी प्रभावों के लिए जाना जाता है, जिससे यह जलन और अन्य त्वचा विकारों के लिए एक संभावित और प्रभावी उपचार हो सकता है। एलोवेरा जूस के सेवन के साथ इसे त्वचा पर लगाने को भी अध्ययनों में फायदेमंद पाया गया है। एक अध्ययन में 46 वर्ष से कम आयु के पुरुषों के समूह में 12 सप्ताह तक प्रतिदिन ऐलोवेरा के इस्तेमाल को त्वचा की लोच में सुधार करने और रंगत को ठीक रखने में भी लाभकारी पाया गया है।



----------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्ट्स और स्वास्थ्य विशेषज्ञों की सुझाव के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed