Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

वायु प्रदूषण: प्रदूषण ने कहीं आपके फेफड़ों पर तो नहीं कर दिया अटैक, कैसे करें इसकी पहचान?

Sun, 22 Nov 2026 11:01 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Sun, 22 Nov 2026 11:01 PM IST
सार

Air Pollution Lung Damage: वायु प्रदूषण में मौजूद पीएम 2.5 जैसे छोटे कण फेफड़ों में पहुंचकर सूजन और जलन पैदा कर सकते हैं। लगातार खांसी, सांस फूलने, सीने में जकड़न और घरघराहट इसके संकेत हो सकते हैं। इसके लक्षणों को नजरअंदाज न करें।

विज्ञापन
Air Pollution causes Lung Damage Signs You Should Not Ignore
वायु प्रदूषण की समस्या - फोटो : Amarujala.com/AI

वायु प्रदूषण को सेहत के लिए गंभीर खतरा माना जाता है। ये कई तरह की क्रॉनिक बीमारियों का कारण है। फेफड़ों और सांस की समस्याओं से लेकर हार्ट-ब्रेन तक के लिए बढ़ते प्रदूषण को स्वास्थ्य विशेषज्ञ खतरनाक मानते हैं। अक्तूबर से जनवरी के बीच दिल्ली-एनसीआर सहित कई हिस्सों में प्रदूषण का स्तर काफी बढ़ जाता है। 22 नवंबर को दिल्ली का एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) 176 रिपोर्ट किया गया, जोकि 'अनहेल्दी' कैटेगरी में आता है।



स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, अध्ययनों से पता चलता है कि प्रदूषण वाले इलाकों में कुछ घंटे रहना भी सेहत के लिए मुश्किलें बढ़ाने वाला हो सकता है। जो लोग लगातार ऐसी जगहों पर रहते हैं जहां प्रदूषण का स्तर अधिक रहता है उनमें क्रॉनिक बीमारियों का खतरा और भी ज्यादा हो सकता है। अगर आप भी दिल्ली-एनसीआर में रहते हैं तो कहीं वायु प्रदूषण ने आपके फेफड़ो पर अटैक तो नहीं कर दिया है?

आइए जानते हैं कि इसकी पहचान कैसे की जा सकती है?

Trending Videos
Air Pollution causes Lung Damage Signs You Should Not Ignore
वायु प्रदूषण के खतरे - फोटो : Amarujala.com/AI

वायु प्रदूषण और इसके खतरे

मेडिकल रिपोर्ट्स से पता चलता है कि बढ़ता वायु प्रदूषण सिर्फ आंखों में जलन, खांसी या गले की खराश जैसी दिक्कतों का ही कारण नहीं बनता है। जहरीली हवा धीरे-धीरे फेफड़ों को भी नुकसान पहुंचा सकती है।

हवा में मौजूद पीएम 2.5 जैसे बेहद छोटे प्रदूषक कण सांस के जरिए फेफड़ों के अंदर तक पहुंचकर वहां सूजन पैदा कर सकते हैं। कई बार लोग लगातार खांसी, सांस फूलने या सीने में भारीपन को मौसम बदलने, सर्दी-जुकाम समझकर नजरअंदाज कर देते हैं। लेकिन ये लक्षण प्रदूषण के कारण फेफड़ों पर पड़ रहे असर का संकेत भी हो सकते हैं।

जिन लोगों को पहले से अस्थमा, सीओपीडी या दिल की बीमारी रही है, ऐसे लोगों के लिए प्रदूषित हवा ज्यादा परेशानी पैदा कर सकती है।

Air Pollution causes Lung Damage Signs You Should Not Ignore
वायु प्रदूषण का फेफड़ों पर असर - फोटो : Adobe Stock

कहीं आपके फेफड़े तो नहीं हैं खतरे में?

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, वायु प्रदूषण से सबसे ज्यादा खतरा फेफड़ों को होता है। कई बार प्रदूषण के कारण हमें दिक्कतें तो हो रही होती हैं पर इसे हम सामान्य समझकर अनदेखा कर देते हैं, ये आगे चलकर बड़ी मुसीबतों का कारण बन सकती है। इसलिए फेफड़ों पर प्रदूषण के असर के संकेतों को समय रहते समझना जरूरी है।
 

  • कई दिनों से खांसी हो रही है, तो अलर्ट हो जाइए।
  • सामान्य रूप से चलने, सीढ़ियां चढ़ने या हल्का काम करने पर भी सांस लेने में परेशानी हो सकती है।
  •  प्रदूषण के कारण छाती में भारीपन, दबाव या सांस लेते समय असहज महसूस होने लगती है।
  • सांस लेते या छोड़ते समय सीटी जैसी आवाज आ सकती है।
  • इससे गले में खराश, सूखापन और बार-बार बलगम बनने की दिक्कत हो सकती है।
  • प्रदूषण, अस्थमा और सीओपीडी के मरीजों में लक्षणों को बढ़ाने वाला हो सकता है, जिससे आपको इनहेलर की जरूरत ज्यादा महसूस हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Air Pollution causes Lung Damage Signs You Should Not Ignore
सांस की समस्याओं को न करें अनदेखा - फोटो : Freepik.com

कब जाएं डॉक्टर के पास?

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, वायु प्रदूषण हमारी सेहत के लिए कई प्रकार से दिक्कतें बढ़ाने वाला हो सकता है। अगर आपको भी लगातार सांस की दिक्कत या गले में परेशानी हो रही है तो इसे अनदेखा न करें।

लगातार खांसी, सांस फूलने, घरघराहट या सीने में जकड़न हो तो डॉक्टर से मिलकर जांच कराएं। सांस लेने में बहुत ज्यादा परेशानी, सीने में तेज दर्द, होंठ नीले पड़ने या अचानक कमजोरी जैसे लक्षण आपात स्थिति का संकेत हैं जिसमें तुरंत डॉक्टर की सहायता लें।

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, बच्चे-बुजुर्गों, गर्भवती महिलाओं और पहले से क्रॉनिक बीमारियों से जूझ रहे लोग प्रदूषण के प्रति ज्यादा संवेदनशील होते हैं। ऐसे लोगों में लक्षणों को गंभीरता से लेने की जरूरत होती है।



--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed