फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Pollution: दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण को लेकर स्वास्थ्य मंत्रालय ने जारी किए दिशा-निर्देश, ये काम न करने की सलाह

Mon, 28 Oct 2024 12:48 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Mon, 28 Oct 2024 12:48 PM IST
सार

स्वास्थ्य मंत्रालय ने सभी लोगों से खराब हवा के संपर्क में आने से बचने और इन दिनों सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करने को कहा है। वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए व्यक्तिगत रूप से प्रयास करते रहना भी जरूरी है।

विज्ञापन
air pollution aqi delhi ealth Ministry asks public to minimise exposure to bad air
दिल्ली में वायु प्रदूषण का खतरा (AI) - फोटो : Freepik.com

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में प्रदूषण खतरनाक स्तर पर बढ़ चुका है। यहां प्रदूषण का स्तर लगातार 'खराब श्रेणी' में बना हुआ है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ इसे सेहत के लिए कई प्रकार से चुनौतीपूर्ण मान रहे हैं। दिल्ली में एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) लगातार 300 से अधिक बना हुआ है। विशेषज्ञ कहते हैं, दीपावली के बाद एक्यूआई के और भी खराब होने की आशंका जताई जा रही है। 



स्वास्थ्य मंत्रालय ने सभी लोगों से खराब हवा के संपर्क में आने से बचने और सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करने को कहा है। वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए प्रयास करते रहना जरूरी है। कई शहरों में वायु प्रदूषण के स्तर में वृद्धि के मद्देनजर सरकार ने सभी राज्यों से इस खतरे से निपटने के लिए अपनी तैयारियों को बढ़ाने और स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने का आग्रह किया है।

त्योहारों के मौसम और सर्दियों की शुरुआत में वायु प्रदूषण के कारण कई प्रकार की स्वास्थ्य समस्याओं का खतरा काफी बढ़ जाता है। प्रदूषण से बचे रहना सभी लोगों की सेहत को ठीक रखने के लिए बहुत जरूरी है।

air pollution aqi delhi ealth Ministry asks public to minimise exposure to bad air
वायु प्रदूषण का खतरा - फोटो : Freepik

स्वास्थ्य मंत्रालय ने की अपील

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने सभी लोगों से सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करने और अत्यधिक भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों से बचने का भी आग्रह किया है। राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को लिखे पत्र में स्वास्थ्य सेवा महानिदेशक (डीजीएचएस) डॉ. अतुल गोयल ने पराली और कचरा न जलाने, त्योहारों के दौरान पटाखे का इस्तेमाल कम करने, सार्वजनिक परिवहन को बढ़ावा देने और डीजल-आधारित जनरेटर का इस्तेमाल कम करने की अपील की है। ये सभी प्रदूषण को बढ़ावा देने वाले कारक माने जाते हैं, जिनका उपयोग कम करके प्रदूषण के स्तर को कुछ  हद तक कम किया जा सकता है।

air pollution aqi delhi ealth Ministry asks public to minimise exposure to bad air
प्रदूषण के कारण हो सकते हैं कई नुकसान - फोटो : Adobe Stock

क्या कहते हैं विशेषज्ञ?

डॉ अतुल ने कहा, बढ़ते वायु प्रदूषण के जोखिमों को देखते हुए सभी लोगों को सलाह दी जाती है कि घर से बाहर निकलते समय प्रदूषण के स्तर की जांच जरूर कर लें। वायु प्रदूषण गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का कारण बन सकता है। इसके कारण श्वसन, हृदय और मस्तिष्कवाहिकीय प्रणालियों से संबंधित कई तरह की दिक्कतों का खतरा रहता है। इतना ही नहीं वायु प्रदूषण के लंबे समय तक संपर्क में रहने के कारण दीर्घकालिक बीमारियां और इससे मृत्यु का भी जोखिम हो सकता है। इसके प्रतिकूल प्रभाव विशेष रूप से कमजोर आयु वर्ग वाले लोग जैसे कि बच्चों, गर्भवती महिलाओं, बुजुर्गों में अधिक देखी जाती रही है। ऐसे लोगों को विशेष सावधानी बरतते रहने की आवश्यकता है। 


-------------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed