फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Health Tips: बहुत ज्यादा व्यायाम करना भी ठीक नहीं, यह आदत कई गंभीर समस्याओं का बन सकती है कारण

Sun, 06 Nov 2022 07:00 AM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Sun, 06 Nov 2022 07:00 AM IST
विज्ञापन
adverse health effects of too much exercise, it increases high risk of death from a heart attack
बहुत अधिक व्यायाम से शरीर को नुकसान - फोटो : Getty Images

शारीरिक निष्क्रियता को मौजूदा समय में तेजी से बढ़ रही कई प्रकार की बीमारियों के प्रमुख कारण के तौर पर जाना जाता है। डायबिटीज से लेकर हृदय रोगों तक के लिए इसे एक कारक माना जाता रहा है। इस तरह की दिक्क्तों के जोखिम को कम करने के लिए स्वास्थ्य विशेषज्ञ सभी लोगों को दिनचर्या में नियमित रूप से व्यायाम को शामिल करने की सलाह देते हैं। जिम जाना हो या फिर योग का अभ्यास, रनिंग-वॉकिंग से लेकर साइकिलिंग तक की आदत आपको शारीरिक रूप से सक्रिय रखकर इस तरह की क्रोनिक बीमारियों के जोखिम को कम करने में सहायक हो सकती है।



सभी लोगों को रोजाना कम से कम 30 मिनट योग-व्यायाम करने की सलाह दी जाती है, ऐसा करके आप शरीर को स्वस्थ रख सकते हैं। पर क्या आप ज्यादा लाभ के लिए बहुत अधिक व्यायाम करते हैं? दिन में दो-तीन घंटे या उससे भी अधिक? ध्यान दें, ऐसी आदत, फायदे की जगह आपके लिए नुकसानदायक हो सकती है।

अधिक व्यायाम करने की आदत के कई दुष्प्रभाव हो सकते हैं। इतना ही नहीं यह हृदय और हड्डियों के लिए भी दिक्कतों का कारण बन सकती है। आइए जानते हैं कि कितने घंटे के व्यायाम को सेहत के लिहाजे से नुकसानदायक माना जाता है और इसके क्या संभावित दुष्प्रभाव हो सकते हैं?

adverse health effects of too much exercise, it increases high risk of death from a heart attack
सप्ताह में 150 मिनट तक व्यायाम सुरक्षित - फोटो : iStock

अधिक व्यायाम के हो सकते हैं कई नुकसान

अमेरिकन हार्ट एसोसिएशन (एएचए) के मुताबिक शरीर को स्वस्थ रखने के लिए सभी वयस्कों को सप्ताह में 150 मिनट तक मध्यम-तीव्रता वाले एरोबिक व्यायाम की आदत बनानी चाहिए। हालांकि कुछ लोगों को कम समय में ही अधिक लाभ पाने के लिए दिन में दो-तीन घंटे व्यायाम करते हुए भी देखा गया है।

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, एक सप्ताह में 300 मिनट से अधिक व्यायाम फिजिकल "बर्नआउट" का कारण बन सकता है जिसके कई प्रकार के नुकसान हो सकते हैं। आइए इसके दुष्प्रभावों के बारे में जानते हैं।

adverse health effects of too much exercise, it increases high risk of death from a heart attack
अधिक व्यायाम के कारण थकान की समस्या - फोटो : Pixabay

थकान और उर्जा में कमी

व्यायाम के दौरान शरीर में मौजूद कैलोरी बर्न होती है जिसे वजन को नियंत्रित करने के लिए जरूरी माना जाता है। हालांकि बहुत अधिक व्यायाम के कारण कैलोरी बर्न का खतरा अधिक हो  सकता है, जिसके कारण आपको गंभीर थकान और उर्जा में कमी महसूस होती रहती है। बहुत अधिक व्यायाम के बाद शरीर को आराम की आवश्यकता होती है, ऐसे में आपके लिए दिनभर ऑफिस या अन्य काम कर पाना भी कठिन हो जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
adverse health effects of too much exercise, it increases high risk of death from a heart attack
हृदय रोग की समस्याओं का खतरा - फोटो : istock

हृदय की समस्याओं का कारण

जर्मन वैज्ञानिकों द्वारा किए गए शोध में पाया गया है कि जो लोग अधिक व्यायाम करते हैं उनमें समय के साथ हृदय की समस्या विकसित होने का खतरा हो सकता है। हृदय पर अधिक दबाव के कारण इसकी कार्यक्षमता कम होने लगती है इसके अलावा अधिक व्यायाम के कारण हार्ट रेट भी काफी बढ़ सकता है। हृदय गति बढ़ने की स्थिति के कारण हार्ट अटैक और स्ट्रोक जैसी गंभीर स्थितियों का खतरा रहता है।

विज्ञापन
adverse health effects of too much exercise, it increases high risk of death from a heart attack
अधिक व्यायाम के कारण दर्द की समस्या - फोटो : iStock

चोट और मांसपेशियों में दर्द

भारी वजन के साथ अधिक व्यायाम के कारण जोड़ों की समस्या बढ़ने का जोखिम रहता है। इसके अलावा यह मांसपेशियों के लिए भी दिक्कतें बढ़ाने वाली हो सकती है। अधिक व्यायाम के कारण जोड़ों पर दबाव बढ़ जाता है जिसके कारण गठिया की समस्या हो सकती है। इसके अलावा यह मांसपेशियों में दर्द और हड्डियों की कई तरह की समस्याओं का भी कारण बन सकती है। शरीर को स्वस्थ और फिट रखने के लिए संयमित स्तर के ही व्यायाम करने चाहिए।



----------------
नोट: यह लेख स्वास्थ्य विशेषज्ञों की सुझाव के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed