फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Shweta Tiwari Weight Loss: श्वेता तिवारी ने 10 किलो घटाया वजन, जानें एक्ट्रेस का वर्कआउट और डाइट प्लान

Wed, 01 Jun 2022 10:28 AM IST
शिवानी अवस्थी हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Wed, 01 Jun 2022 10:28 AM IST
विज्ञापन
Actress Shweta Tiwari Weight Loss Journey and Workout Diet Plan Know Everything Here in Hindi
श्वेता तिवारी फिटनेस टिप्स - फोटो : Instagram/shweta.tiwari

Actress Shweta Tiwari Weight Loss: टीवी एक्ट्रेस श्वेता तिवारी 'प्रेरणा' की भूमिका में एकता कपूर के मशहूर सीरियल 'कसौटी जिंदगी की' से घर घर में प्रसिद्ध हो गई थीं। उसके बाद उनकी लोकप्रियता बढ़ती गई। इंडस्ट्री में श्वेता तिवारी कई सालों से हैं। टीवी सीरियल्स के अलावा श्वेता तिवारी ने भोजपुरी फिल्मों में भी काम किया है। श्वेता तिवारी ने इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बना ली है। श्वेता अपनी एक्टिंग के साथ ही स्टाइल के लिए भी मशहूर हैं। श्वेता तिवारी 41 साल ही हो चुकी हैं, लेकिन फिटनेस और लुक के मामले में वह अभी भी नई अभिनेत्रियों को टक्कर देती हैं। श्वेता तिवारी दो बच्चों की मां हैं, उनकी बेटी पलक तिवारी मॉडल और एक्टर हैं और अपने लुक्स से इन दिनों चर्चा में हैं लेकिन श्वेता की फिटनेस से यह कह पाना मुश्किल हैं कि वह दो बच्चों की मां हैं। अगर आप भी बड़ी उम्र में एक्ट्रेस श्वेता तिवारी के जैसी फिट और खूबसूरत दिखने की ख्वाहिश रखती हैं तो जानें कि किस तरह से उन्होंने अपनी खूबसूरती को मेंटेन किया और डिलीवरी के बाद खुद को फिट रखा।

Actress Shweta Tiwari Weight Loss Journey and Workout Diet Plan Know Everything Here in Hindi
श्वेता तिवारी फिटनेस टिप्स - फोटो : Instagram/shweta.tiwari

श्वेता तिवारी का वर्कआउट प्लान

श्वेता तिवारी के दो बच्चे हैं। अक्सर बच्चे की डिलीवरी के बाद महिलाओं का वजन बढ़ जाता है। श्वेता तिवारी ने जब दूसरे बच्चे को जन्म दिया तो उनका भी काफी वजन बढ़ गया था, हालांकि उन्होंने डिलीवरी के बाद लगभग 10 किलो वजन कम किया। इसके लिए श्वेता ने डाइट करने के साथ ही वर्कआउट प्लान किया।

Actress Shweta Tiwari Weight Loss Journey and Workout Diet Plan Know Everything Here in Hindi
श्वेता तिवारी फिटनेस टिप्स - फोटो : Instagram/shweta.tiwari

योगा और रनिंग से कम किया वजन

अभिनेत्री श्वेता तिवारी हफ्ते में कम से कम तीन बार जिम करती हैं। उनके वर्कआउट में कार्डियो और वेट ट्रेनिंग शामिल है। रिपोर्ट के मुताबिक, जिम न जा पाने की स्थिति में श्वेता घर पर ही एक घंटे ट्रेडमिल करती हैं। इसके अलावा श्वेता तिवारी योगाभ्यास भी करती हैं, साथ ही रनिंग करती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Actress Shweta Tiwari Weight Loss Journey and Workout Diet Plan Know Everything Here in Hindi
श्वेता तिवारी फिटनेस टिप्स - फोटो : Instagram/shweta.tiwari

श्वेता तिवारी का डाइट प्लान

वर्क आउट के साथ ही श्वेता तिवारी ने अपने लिए एक बेहतर डाइट प्लान भी तैयार किया है। दूसरा बच्चा होने के बाद श्वेता तिवारी का वजन लगभग 73 किलो हो गया था। वजन कम करने और मोटापा घटाने के लिए श्वेता ने अपने खान पान पर भी विशेष ध्यान दिया।

विज्ञापन
Actress Shweta Tiwari Weight Loss Journey and Workout Diet Plan Know Everything Here in Hindi
श्वेता तिवारी फिटनेस टिप्स - फोटो : Instagram/shweta.tiwari

वजन घटाने के लिए करें इन चीजों की सेवन

उन्होंने फाइबर फूड जैसे ओट्स, दाल, ब्राउन राइस के साथ ही मौसमी फलों और सब्जियों को अपनी डाइट में शामिल किया। गुड फैट और प्रोटीन युक्त फूड जैसे मीट और डेरी उत्पादों को भी खाने में शामिल किया और 10 किलो तक वजन कम कर लिया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed