कोरोना वायरस महामारी पिछले साल से हमारे बीच है और इस महामारी ने जहां काफी संख्या में लोगों की जान ले ली, तो वहीं काफी संख्या में लोग इस बीमारी का शिकार भी हुए। ऐसे में इस बीमारी को रोकने के लिए भारत भी अपने टीकाकरण अभियान की शुरुआत 16 जनवरी से करने जा रहा है। ऐसे में एक सर्वे सामने आया है, जिसके मुताबिक जहां एक तरफ काफी संख्या में लोग वैक्सीन लगवाने के लिए उत्सुक हैं, तो वहीं दूसरी तरफ कुछ लोग मुफ्त टीका भी चाहते हैं। तो चलिए जानते हैं कि आखिर ये सर्वे क्या कहता है, और कोरोना वैक्सीन को लेकर लोगों के मन में क्या सवाल हैं।
2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
दरअसल, YouGov की एक सर्वे रिपोर्ट सामने आई है। इसके मुताबिक, भारत के 68 प्रतिशत लोग वैक्सीन लगवाने के लिए तैयार हैं। जबकि 24 प्रतिशत लोग इस बारे में अभी अनिश्चित हैं और 8 प्रतिशत लोग कोरोना का टीका लगाने के लिए तैयार नहीं हैं। वहीं, सर्वे में ये भी बात सामने आई कि कितने लोगों को स्वदेशी वैक्सीन पर भरोसा है। इस सर्वे के मुताबिक, भारत की आधे से ज्यादा आबादी ने यानी 55 प्रतिशत लोगों ने कहा कि वो ब्रिटेन, रूस या अमेरिका की जगह भारत में बने टीके पर ज्यादा भरोसा करते हैं।
3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
कई लोग ऐसे भी हैं जिन्हें वैक्सीन पर पूर्ण भरोसा नहीं हैं, वो इस पर पहले समीक्षा करना चाहते हैं। यही नहीं काफी संख्या में लोग ये भी चाहते हैं कि उन्हें कोरोना का टीका मुफ्त में लगे और उन्हें इसके लिए एक भी पैसा न देना पड़े। सर्वे के अनुसार, जिन लोगों को इस सर्वे में शामिल किया गया उसमें से आधे यानी 50 प्रतिशत लोग चाहते हैं कि सरकार ये व्यवस्था करे कि उन्हें कोरोना वैक्सीन मुफ्त में लगे।
4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
वहीं, 36 प्रतिशत लोगों का कहना है कि जो बुजुर्ग हैं, गरीब हैं या गंभीर रूप से बीमार हैं, उन्हें ये टीका फ्री में देना चाहिए। 14 प्रतिशत लोग ऐसे भी हैं जो चाहते हैं कि जो लोग टीका लगवाने की इच्छा रखें, वो टीके के लिए भुगतान करें। सर्वे में जब ये पूछा गया कि किन लोगों को ये वैक्सीन पहले लगनी चाहिए, तो काफी ज्यादा संख्या में लोगों ने कहा कि, पहले जिन्हें ज्यादा दिक्कत है, बुजुर्गों समेत फ्रंटलाइन वर्कर्स व इमरजेंसी सर्विस वाले लोगों को पहले कोरोना वैक्सीन लगनी चाहिए।
5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
जिन लोगों के मन में भी वैक्सीन को लेकर किसी भी तरह का डर है, उनके इस डर को दूर करने के लिए सरकार से लेकर वैक्सीन निर्माता कंपनियों की तरफ से ये कहा गया कि कोरोना का ये टीका पूरी तरह सुरक्षित है और लोगों को इससे किसी भी तरह से डरने की जरूरत नहीं है। उम्मीद है कि जिन लोगों के मन में कोरोना वैक्सीन को लेकर किसी भी तरह के जो सवाल हैं, उनका जवाब तब मिलने लगेगा जब धीरे-धीरे कोरोना टीकाकरण अभियान आगे बढ़ने लगेगा।