फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

क्या आप चुन पाएंगे अपनी पसंद की कोरोना वैक्सीन? जानें इस पर क्या कहना है सरकार का

Wed, 13 Jan 2021 12:15 PM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Wed, 13 Jan 2021 12:15 PM IST
विज्ञापन
Will not be able to choose the Corona vaccine of his choice
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

कोरोना वायरस को मात देने के लिए अब भारत भी पूरी तरह तैयार है, और 16 जनवरी से देश में दुनिया का सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान चलेगा। इसके लिए केंद्र सरकार से लेकर स्वास्थ्य मंत्रालय तक ने अपनी तैयारियां पूरी कर ली हैं। देश के कोने-कोने में कोरोना वैक्सीन भेजी जा रही है, ताकि टीकाकरण अभियान में किसी तरह की देरी न हो। वहीं, अगर आपके मन में ये सवाल चल रहा है कि क्या हमें अपने मनमुताबिक कोरोना वैक्सीन चुनने की आजादी होगी? तो इस पर मंगलवार को सरकार की तरफ से कुछ संकेत दिए गए। तो चलिए जानते हैं इस बारे में।

Will not be able to choose the Corona vaccine of his choice
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

दरअसल, हर किसी को अपने मन की चीजें चुनने का पूर्ण अधिकार है। ऐसे में लोगों के मन में ये सवाल भी घूम रहा है कि कि क्या वो अपने मन की वैक्सीन लगवा पाएंगे? इसी को लेकर केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने प्रेस वार्ता में जानकारी दी। उन्होंने अपने मन की वैक्सीन चुनने को लेकर कहा कि, 'दुनिया में कई जगहों पर कोरोना वैक्सीन के एक से ज्यादा टीकों का इस्तेमाल हो रहा है, लेकिन वर्तमान में किसी भी देश में टीका लेने वालों को अपनी पसंद का विकल्प चुनने का मौका नहीं दिया जा रहा है। इसलिए हम लोगों को कोविड-19 के संबंध में उचित व्यवहार का पालन करने का अनुरोध करते हैं।'

Will not be able to choose the Corona vaccine of his choice
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

सचिव राजेश भूषण ने कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज देने के अंतराल के बारे में भी जानकारी दी। इस पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि, 28 दिनों के अंतराल पर कोरोना के टीके की दूसरी खुराक दी जाएगी और इसका असर 14 दिनों के बाद दिखने लगेगा। उन्होंने ने ये भी बताया कि, मंगलवार दोपहर तक निर्धारित राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय भंडारण केंद्र तक कोरोना टीके की 54.72 लाख खुराक पहुंचा दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Will not be able to choose the Corona vaccine of his choice
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

उन्होंने आगे कहा कि, शनिवार से देश में कोरोना टीकाकरण अभियान शुरू हो जाएगा। वहीं, सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया से 14 जनवरी तक 1.1 करोड़ और भारत बायोटेक से 55 लाख खुराक मिल जाएंगी। पहले चरण में लगभग तीन करोड़ लोगों को टीका लगाया जाएगा, जिसमें हमारे स्वास्थ्य कर्मी (डॉक्टर, नर्स आदि) और कोरोना योद्धा (पुलिस, केंद्रीय सुरक्षा बल आदि) शामिल हैं। पूरे कोरोना वैक्सीनेशन मिशन को कोविन ऐप के जरिए ही पूरा किया जाएगा।

विज्ञापन
Will not be able to choose the Corona vaccine of his choice
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

ऐसे में सरकार की तरफ से ये इशारा दे दिया गया है कि वर्तमान में तो लोगों को अपने पसंद का टीका चुनने की आजादी नहीं होगी। हालांकि, सरकार द्वारा लगाए जा रहे मुफ्त टीके के अलावा जब बाजार में टीके उपलब्ध होंगे, तब जरूर आप अपने मन का टीका खरीद पाएंगे। फिलहाल, अच्छी खबर ये है कि देश को जिस पल का इंतजार बेसब्री से था वो 16 जनवरी से शुरू होने जा रहा है और हर किसी की नजर भारत के इस टीकाकरण अभियान पर है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed