फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कोरोना संक्रमण काल में ऐसे करें डर का सामना, यहां जानें खुश रहने के तीन मंत्र

Sat, 25 Apr 2020 04:29 PM IST
निलेश कुमार लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निलेश कुमार Updated Sat, 25 Apr 2020 04:29 PM IST
विज्ञापन
A professor of happiness explains how to deal with COVID-19 effects on Mental health tips. how to be happy

कोरोना महामारी के कारण दुनिया के कई देशों में चल रहे लॉकडाउन से लोगों का मानसिक स्वास्थ्य भी प्रभावित हो रहा है। अमेरिका में पिछले दिनों हुए सर्वे में यह बात सामने आई है कि घरों में कैद रहते हुए लोगों में तनाव और चिंता बढ़ी है। बहुत से लोगों में अवसाद के लक्षण भी देखे गए हैं। मानसिक स्वास्थ्य का ख्याल रखने के लिए इंटरनेट पर सुझावों की भरमार है। अमेरिका की येल विश्वविद्यालय से जुड़ीं प्रोफेसर लॉरी सैंटोस भी ऐसी स्थिति से निबटने के लिए उपाय बताते हुए इन दिनों चर्चा में हैं। दरअसल, ई-लर्निंग प्लेटफॉर्म कोर्सेरा पर प्रो. सैंटोस का ‘द साइंस ऑफ वेलबिइंग’ नाम से कोर्स है। इस कोर्स से अबतक 20 लाख से ज्यादा छात्र जुड़ चुके हैं। प्रो. सैंटोस ने वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम को दिए साक्षात्कार में उदासी और अकेलेपन से लड़ने के बारे में बात की।

A professor of happiness explains how to deal with COVID-19 effects on Mental health tips. how to be happy
Pro. Santos, Yale University, USA - फोटो : Social Media

हाथ धोने, सफाई, हाईजीन मेंटेन करने और सोशल डिस्टेंसिंग को लेकर तमाम दिशानिर्देश जारी किए गए हैं, लेकिन मेंटल हेल्थ यानी मानसिक स्वास्थ्य के लिए सुझाव अपेक्षाकृत हैं। प्रो. सैंटोस के मुताबिक इसी कारण लोग मेंटल हेल्थ के लिए समाधान तलाश रहे हैं। लोग जानना चाहते हैं कि वे अपनी भावनाओं का ख्याल कैसे रखें। वह कहती हैं कि हर कोई डरा हुआ है, चिंता और अनिश्चितता महसूस कर रहा है और ऐसे में लोग बेहतर महसूस करने के लिए कुछ करना चाहते हैं। 

A professor of happiness explains how to deal with COVID-19 effects on Mental health tips. how to be happy
Happiness - फोटो : पेक्सेल्स

कोरोना संकट से पहले सैंटोस को खुशी पाने के अपने तरीके को परखने का पर्याप्त मौका मिला। उन्होंने साल 2018 में येल में ‘साइकोलॉजी एंड द गुड लाइफ’ कोर्स शुरू किया था, जो यूनिवर्सिटी के इतिहास में सबसे सफल पाठ्यक्रमों में से एक बन गया। उनका मानना है कि छात्र मानसिक स्वास्थ्य के लिए साक्ष्यों पर आधारित तरीके तलाश रहे थे। सैंटोस के मुताबिक, उन्होंने जो सलाह तैयार किए, उसके पीछे साक्ष्य इकट्ठा करने में तीन दशकों की मेहनत लगी। कोरोना संकट के इस दौर में खुश रहने के लिए वह मुख्यत: तीन सलाह देती हैं। आइए जानते हैं इस बारे में। 

विज्ञापन
विज्ञापन
A professor of happiness explains how to deal with COVID-19 effects on Mental health tips. how to be happy
Group Video Calling

1).   वीडियो कॉलिंग से ही सही, लेकिन लोगों से घुले-मिलें

  • सैंटोस के मुताबिक शोध बताते हैं कि खुश लोग बाकी लोगों की तुलना में ज्यादा घुलते-मिलते हैं। कोरोना संकट के बीच लॉकडाउन के दौर में यह थोड़ा मुश्किल है। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए आप लोगों के साथ घूम-फिर नहीं सकते। लेकिन तकनीक का सहारा ले सकते हैं। वीडियो कॉलिंग के माध्यम से आप अपने दोस्तों, साथियों, परिजनों के साथ समय बिता सकते हैं। आप जब उनके चेहरे के भाव देखते हैं, तो आवाज में भावनाएं समझ पाते हैं और उनसे जुड़ाव महसूस करते हैं।
विज्ञापन
A professor of happiness explains how to deal with COVID-19 effects on Mental health tips. how to be happy
सांकेतिक तस्वीर

2).   मदद करें और अच्छा महसूस करें

  • सैंटोस बताती हैं कि खुश लोग दूसरों के बारे में वाकई बहुत सोचते हैं। यानी वे अपनी खुशी से ज्यादा दूसरों की खुशियां चाहते हैं। शोध बताते हैं कि अगर आप लोगों को कुछ अच्छा करने के लिए प्रेरित करते हैं, जैसे कि पैसे दान करना, तो इससे वे ज्यादा सुखी महसूस करते हैं। खासतौर पर आपदा या फिर वर्तमान के कोरोना संकट वाली स्थिति में, दयाभाव का कोई भी काम करना बहुत मददगार साबित हो सकता है। इसका आपके आसपास और समाज पर भी सकारात्मक असर पड़ता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed