मोटापा और बढ़ता वजन आज के दौर में बड़ी समस्या है। मोटापे से परेशान हर व्यक्ति अपना वजन कम करना चाहता है। हम सोचते हैं कि इसके लिए केवल खानपान पर नियंत्रण रखना काफी होगा, लेकिन ऐसा नहीं है। खासकर लॉकडाउन पीरियड में जब लोग घरों में हैं तो इस दौरान बहुत से लोगों का वजन बढ़ रहा है। आप घर से बाहर नहीं निकल सकते हैं, लेकिन थोड़े प्रयास से अपना वजन आसानी से कम कर सकते हैं। बस इसके लिए आपको अपनी दिनचर्या से संबंधित कुछ रणनीति बनानी होगी। हम आपको बता रहे हैं कुछ खास टिप्स।
मोटापा कम करना हो तो लॉकडाउन के दौरान करें बस ये छह काम, कुछ ही दिनों में दिखेगा फर्क
पानी से करें सुबह की शुरुआत
आप सुबह उठें तो आपके बेड के पास एक लीटर पानी भरी हुई बोतल जरूर रहे। इसे जगने के थोड़ी देर के अंदर खत्म करें और तीन बोतल और पानी भर कर रख लें। आप एक बोतल में थोड़ा नींबू, पुदीना और सेंधा नमक मिलाकर भी रख सकते हैं। अब अपना काम करते वक्त पास में रखें और शाम में काम खत्म करने और लैपटॉप बंद करने तक इसे खत्म करें।
नाश्ता बहुत हल्का करें
ज्यादातर लोग सोचेंगे कि नाश्ते पर चोट क्यों! एक अंग्रेजी वेबसाइट की रिपोर्ट के मुताबिक, आप एक कप ब्लैक कॉफी पी सकते हैं, जोकि भूख को रोकने में सहायक होगी। शुरुआत में यह आपको कठिन लगेगा, लेकिन जल्द ही आपको इसकी आदत लग जाएगी और आप धीरे-धीरे नहीं के बराबर नाश्ता करना चाहेंगे।
सीढ़ियां चढ़ना होगा फायदेमंद
लॉकडाउन के दौरान आप पार्क या जिम नहीं जा पाते होंगे और कसरत का अभ्यास छूट गया होगा। आप बहुत ज्यादा कुछ न करें, बस दिनभर में सीढ़ियों से चढ़ना—उतरना ही फायदेमंद रहेगा। आप यह सुनिश्चित करें कि दिनभर में आप 200 से ज्यादा सीढ़ियां चढ़ें। आप स्कीपिंग भी कर सकते हैं।
अपनी डाइट और वर्कआउट प्लान करें
फिट रहने के लिए सबसे जरूरी है कि आप जो खा-पी रहे हैं और वर्कआउट कर रहे हैं, उसमें नियमितता हो। यानी उसे रोजाना फॉलो करें। इसके लिए आप डायरी में सारा प्लान नोट करें और फिर रात को सोने से पहले एक बार जरूर पढ़ें। देखें कि क्या आपने दिनभर उसे फॉलो किया। अगर नहीं किया तो अगले दिन से निश्चित करने का संकल्प लें।