फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लॉकडाउन में रहना है स्वस्थ तो सात घंटे की नींद जरूरी, जानें कैसी होनी चाहिए आपकी दिनचर्या 

Sun, 19 Apr 2020 12:10 PM IST
निलेश कुमार लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निलेश कुमार Updated Sun, 19 Apr 2020 12:10 PM IST
विज्ञापन
How much sleep do you need know the best lockdown schedule for your Health
Fitness

लॉकडाउन की अपनी मुश्किलें हैं, पर अच्छी बात ये है कि इससे जान सुरक्षित है। मनोचिकित्सकों का कहना है कि लोगों की आदतें बिगड़ रही हैं, जिसका असर बॉडी क्लॉक पर पड़ रहा है। सबसे अधिक रात की नींद प्रभावित हो रही है, जिसके कारण वे तनाव, अनिद्रा और अवसाद की ओर जा रहे हैं। रात को सात घंटे की नींद व दिनचर्या के पालन से ही स्वस्थ रह सकते हैं। साइकोलॉजिस्ट और सिडनी यूनिवर्सिटी में मेडिसिन विभाग के प्रो. निक ग्लोजियर का कहना है कि अगर दिन में बहुत अधिक सो लेते हैं तो सामान्य दिनों में रात में जितनी नींद लेते होंगे उससे 30 से 45 मिनट बाद ही सो पाएंगे। अगर आप दिन में बहुत देर तक सो रहे हैं तो ये बॉडी क्लॉक खराब होने का शुरुआती लक्षण है, जिसका मानसिक स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ता है। 

How much sleep do you need know the best lockdown schedule for your Health

प्रो. निक के मुताबिक, एक वयस्क व्यक्ति को रात को सात से साढ़े सात घंटे की नींद लेनी चाहिए। जब आप रात को गहरी नींद में सोते हैं तो मस्तिष्क न्यूरोट्रांसमीटर बनाता है जिससे व्यक्ति जब सुबह उठता है तो वह खुद को ऊर्जावान और तरोताजा महसूस करता है। अगर आप तय समय से पहले ही बिस्तर पर सोने चले गए तो मस्तिष्क आपको उठे रहने के लिए कहेगा क्योंकि उस वक्त वो उतने न्यूरोट्रांसमीटर नहीं बने होते हैं। इस कारण आपको अच्छी नींद नहीं आएगी और जब आप उठेंगे तो थकावट महसूस करेंगे।

How much sleep do you need know the best lockdown schedule for your Health

दिन में सोने की बजाए खुद को व्यस्त रखें
डॉक्टरों का मानना है कि लॉकडाउन के दौरान 70 फीसदी लोग वर्क फ्रॉम होम होने के बाद भी कुछ समय सो रहे हैं। ऐसे लोगों के लिए अच्छा ये होगा कि लोग दिन में खुद को व्यस्त रखें ताकि रात को अच्छी नींद आए। ये आदत आने वाले समय के लिए खराब है। जब स्थितियां सामान्य होंगी और काम पर लौटेंगे तो आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
How much sleep do you need know the best lockdown schedule for your Health

सोने जाने से पहले स्क्रीन टाइम कम करें
बिस्तर पर सोने के लिए जा रहे हैं तो मोबाइल और गैजेट्स से दूरी बनाकर रखें। आप दोस्तों और परिवार के सदस्यों से कॉल, वीडियो चैट से बातकर खुद को बहला सकते हैं। इससे आपका तनाव कम हो सकता है लेकिन इससे आप रात को चैन की नींद सो पाएंगे इससे कोई फर्क नहीं पड़ेगा। लंबे समय तक टीवी, लैपटॉप, आईपैड, मोबाइल का इस्तेमाल करने से आंखों में दर्द की शिकायत भी हो सकती है। इसलिए समय-समय पर आंखों को आराम देते रहें।

विज्ञापन
How much sleep do you need know the best lockdown schedule for your Health
Fitness - फोटो : Pixabay

घर पर ये तरीके अपनाएं 

  • सुबह समय से दैनिक क्रिया को करें
  • नहाने के बाद कुछ समय ध्यान लगाएं
  • व्यायाम और योग करें मन शांत रहेगा
  • घर-परिवार के लोगों के साथ समय बिताएं
  • जो अकेले हैं वो अपने पसंदीदा काम करें
  • आलस्य न करें, कुछ नया सीखने की कोशिश करें
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed