फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

वर्क फ्रॉम होम में कहीं कमर दर्द न कर दे परेशान, छुटकारा पाने के लिए करें इन घरेलू तरीकों का इस्तेमाल

Thu, 14 May 2020 12:30 PM IST
नवनीत राठौर लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नवनीत राठौर Updated Thu, 14 May 2020 12:30 PM IST
विज्ञापन
5 home remedies for back pain
कमर में दर्द - फोटो : फाइल फोटो

कोरोना वायरस संक्रमण के चेन को तोड़ने के लिए लोग सोशल डिस्टेंसिंग का फॉलो कर रहे हैं। ऐसे में कई लोग अपने ऑफिस का काम घर से ही कर रहे हैं। वर्क फ्रॉम होम के दौरान घंटों कंप्यूटर के आगे बैठने के वजह से कई तरह की समस्याएं पैदा हो रही हैं। इन्हीं में से एक है कमर दर्द। कमर दर्द से छुटकारा पाने के लिए कई लोग पेन किलर खाते हैं तो वहीं कई लोग मालिश करवाते हैं ताकि दर्द से राहत मिल सके। हालांकि कुछ घरेलू नुस्खों का इस्तेमाल कर आप इस दर्द में राहत पा सकते हैं। तो आइए बिना देर किए जानते हैं इन असरदार घरेलू नुस्खों के बारे में...

5 home remedies for back pain
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

लहसुन
लहसुन न सिर्फ खाने का स्वाद बढ़ाने का काम करता है बल्कि इसके सेवन से सेहत को कई तरह के फायदे भी होते हैं। कमर दर्द में भी लहसुन एक लाभकारी नुस्खा की तरह काम करता है। इसके लिए आप लहसुन की 8 से 10 कलियां लेकर उसका पेस्ट बना लें। अब इस पेस्टो को अपने कमर पर लगाएं या फिर इसी पेस्ट से कमर की मालिश करवाएं। ऐसा करने से आपको कुछ ही दिनों में कमर दर्द से राहत मिल जाएगा।

5 home remedies for back pain
हल्दी - फोटो : फाइल फोटो

हल्दी
शरीर में किसी भी तरह के दर्द और सूजन से राहत पाने में हल्दी रामबाण की तरह काम करती है। ऐसी समस्याओं में डॉक्टर भी दूध में हल्दी डालकर पीने की सलाह देते हैं। अगर आप कमर दर्द से परेशान हैं तो आप भी हल्दी वाले दूध का इस्तेमाल कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
5 home remedies for back pain
मेथी दाना - फोटो : अमर उजाला

मेथी दाना
कई गंभीर बीमारियों को दूर करने में मेथी दाना को इस्तेमाल में लाया जाता है। कमर दर्द में भी मेथी दाना बहुत असरदायक है। कमर दर्द की समस्या होने पर एक चम्मच मेथी दाना का पाउडर बना लें। अब इस पाउडर में एक गिलास गर्म दूध और थोड़ा सा शहद मिलाएं। इसके सेवन से आपको काफी हद तक राहत महसूस होगी।

विज्ञापन
5 home remedies for back pain
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

आइस पैक
किसी भी तरह के दर्द को दूर करने में बर्फ काफी मददगार है। कमर दर्द की समस्या होने पर भी आप आइस पैक का इस्तेमाल कर सकते हैं। ऐसा करने से आपको काफी हद तक आराम मिलेगा। ये पैक आपके कमर में होने वाली सूजन को भी खत्म कर देगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed