फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नाईट शिफ्ट में करते हैं काम तो अपनाएं ये खास तरीके, नहीं होंगे परेशान

Tue, 16 Apr 2019 12:39 PM IST
पंखुड़ी सिंह लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: पंखुड़ी सिंह Updated Tue, 16 Apr 2019 12:39 PM IST
विज्ञापन
5 health tips for people working in office night shift
आज के दौर में अगर प्राइवेट सेक्टर में काम कर रहे हैं तो नाईट शिफ्ट में काम करना आपके जीवन का हिस्सा जरूर होगा। जिसे आप चाह के भी नजरअंदाज नहीं कर सकते। हालांकि, ये सभी जानते हैं कि नाईट शिफ्ट में काम करने के फायदे एक भी नहीं बल्कि नुकसान काफी हैं। इससे न सिर्फ आपकी दिनचर्या बिगड़ जाती है बल्कि तनाव और चिड़चिड़ापन शुरू हो जाता है। बहरहाल, ये आपके पेशे से जुड़ा मामला है जो जरुरी भी है लेकिन अपने स्वस्थ की देखभाल आपके ही हाथों में है। जानिए कैसे आप खुद का ख्याल रख सकते हैं। 
5 health tips for people working in office night shift
नाइट शिफ्ट के बाद दिन में भरपूर आराम करें। जिस कमरे में सोएं उस कमरे में पूरी तरह से अंधेरा रखें। नींद पूरी होने की वजह से आपका चिड़चिड़ापन भी खत्म हो जाएगा और अन्य परेशानियों में भी आराम मिलेगा। 
5 health tips for people working in office night shift
- फोटो : Social media
रोजाना योग के आसान जैसे कि प्राणायाम और वज्रासन करें। इससे भी आप चिड़चिड़ेपन से दूर रहेंगे और एकाग्रता बढ़ेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
5 health tips for people working in office night shift
नाइट शिफ्ट में आमतौर पर लोग सोचते हैं कि वे आधी रात को डिनर कर लेंगे, लेकिन ऐसा करने से आपका डाइट रुटीन गड़बड़ हो जाएगा। नाइट शिफ्ट में काम की शुरुआत खाना खाने के बाद ही करें ताकि आपका फोकस भी बना रहे। नाइट शिफ्ट में 8 से 10 बजे के बीच में खाना खा लेना चाहिए। 
विज्ञापन
5 health tips for people working in office night shift
कई लोगों को ऐसा मानना है कि खाना खाने के बाद नींद आने लगती है और इसलिए वे नाइट शिफ्ट में खाना खाकर काम नहीं कर पाते। ऐसी स्थिति में हल्का खाना खाएं। जैसे कि ब्राउन राइस, सलाद या जूस। चाहे तो इडली, डोसा भी खा सकते हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed