कोरोना वायरस से बचाव के लिए सभी लोग पूरी तरह से सुरक्षा बरतने का प्रयास कर रहे हैं। लॉकडाउन अनलॉक होने के बाद धीरे-धीरे मार्केट भी खोले जा रहे हैं। धीरे-धीरे हर व्यवस्था पटरी पर आने लगी है। ऐसे में हमें सुरक्षा को लेकर अधिक ध्यान देने की जरूरत है। लॉकडाउन में छुट मिलने के बाद कोरोना से जुड़े केस में जिस तरह से तेजी आ रही है, इससे यह साफ दिख रहा है कि आने वाले दिनों में यह बीमारी विकराल रूप ले सकती है।
घर से बाहर निकलते समय हमें सावधानी बरतनी चाहिए। अपने चेहरे को कवर कर और हाथ में ग्लव्स पहनकर ही बाहर निकलना चाहिए और थोड़ी-थोड़ी देर पर अपने हाथों को सैनिटाइजर या साबुन से साफ करना चाहिए। हालांकि, इसी बीच लोग फेस शील्ड और फेस मास्क को लेकर परेशान हैं कि दोनों में बेहतर बचाव कौन करेगा?
फेस शील्ड पूरे चेहरे को कवर करता है। इसलिए यह सबसे ज्यादा सुविधाजनक है। फेस शील्ड कान से लेकर आंख और ठोड़ी तक कवर कर देता है। इसका एक फायदा ये भी है कि इस्तेमाल के बाद इसे फेंकने की जरूरत नहीं है। इस्तेमाल के बाद इसे धोकर फिर से इस्तेमाल में लाया जा सकता है। शील्ड पहनने के बाद चेहरे को धोना भी मुश्किल हो जाता है। फेस शील्ड पहनते समय इस बात का ध्यान रखें कि शील्ड और आपके माथे के बीच में स्पेस ना रहे।
4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : PTI
क्या कहती है स्टडी?
वैसे तो फेस शील्ड को लेकर कोई स्टडी अभी तक नहीं हुई है। इसके बावजूद भी सिमुलेशन स्टडी में यह बात सामने आई है कि अगर कोई 18 इंच की दूरी से खांसता है तो फेस शील्ड से आपकी 96 फीसदी तक सुरक्षा हो सकती है। फेस शील्ड कितनी भी सुरक्षा प्रदान करे, लेकिन आपको इसके अलावा कई बातों का ध्यान रखना जरूरी है।
5 of 5
कोरोना वायरस
- फोटो : सोशल मीडिया
लॉकडाउन खुलने से कोरोना वायरस के फैलने का खतरा और बढ़ गया है। ऐसे में आप बचने के लिए जो भी उपाय कर सकते हैं उसपर ध्यान देना जरूरी है। कोरोना से बचने के लिए फेस मास्क और फेस शील्ड में से कौन बेहतर है? इसके बारे में तो कुछ नहीं कहा जा सकता है। लेकिन सुरक्षा के लिहाज से आपके पास, जो कुछ भी उपलब्ध है उसका इस्तेमाल करें।