फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Face Mask vs Face Shield: कोरोना वायरस से बचाव में कौन है बेहतर

Mon, 01 Jun 2020 01:24 PM IST
नवनीत राठौर लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नवनीत राठौर Updated Mon, 01 Jun 2020 01:24 PM IST
विज्ञापन
face shield or face mask which is better to protect from coronavirus
कोरोना वायरस (फाइल फोटो) - फोटो : पीटीआई

कोरोना वायरस से बचाव के लिए सभी लोग पूरी तरह से सुरक्षा बरतने का प्रयास कर रहे हैं। लॉकडाउन अनलॉक होने के बाद धीरे-धीरे मार्केट भी खोले जा रहे हैं। धीरे-धीरे हर व्यवस्था पटरी पर आने लगी है। ऐसे में हमें सुरक्षा को लेकर अधिक ध्यान देने की जरूरत है। लॉकडाउन में छुट मिलने के बाद कोरोना से जुड़े केस में जिस तरह से तेजी आ रही है, इससे यह साफ दिख रहा है कि आने वाले दिनों में यह बीमारी विकराल रूप ले सकती है।

face shield or face mask which is better to protect from coronavirus
फाइल फोटो - फोटो : PTI

घर से बाहर निकलते समय हमें सावधानी बरतनी चाहिए। अपने चेहरे को कवर कर और हाथ में ग्लव्स पहनकर ही बाहर निकलना चाहिए और थोड़ी-थोड़ी देर पर अपने हाथों को सैनिटाइजर या साबुन से साफ करना चाहिए। हालांकि, इसी बीच लोग फेस शील्ड और फेस मास्क को लेकर परेशान हैं कि दोनों में बेहतर बचाव कौन करेगा?

face shield or face mask which is better to protect from coronavirus
फाइल फोटो - फोटो : PTI

फेस शील्ड पूरे चेहरे को कवर करता है। इसलिए यह सबसे ज्यादा सुविधाजनक है। फेस शील्ड कान से लेकर आंख और ठोड़ी तक कवर कर देता है। इसका एक फायदा ये भी है कि इस्तेमाल के बाद इसे फेंकने की जरूरत नहीं है। इस्तेमाल के बाद इसे धोकर फिर से इस्तेमाल में लाया जा सकता है। शील्ड पहनने के बाद चेहरे को धोना भी मुश्किल हो जाता है। फेस शील्ड पहनते समय इस बात का ध्यान रखें कि शील्ड और आपके माथे के बीच में स्पेस ना रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
face shield or face mask which is better to protect from coronavirus
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : PTI

क्या कहती है स्टडी?
वैसे तो फेस शील्ड को लेकर कोई स्टडी अभी तक नहीं हुई है। इसके बावजूद भी सिमुलेशन स्टडी में यह बात सामने आई है कि अगर कोई 18 इंच की दूरी से खांसता है तो फेस शील्ड से आपकी 96 फीसदी तक सुरक्षा हो सकती है। फेस शील्ड कितनी भी सुरक्षा प्रदान करे, लेकिन आपको इसके अलावा कई बातों का ध्यान रखना जरूरी है।

विज्ञापन
face shield or face mask which is better to protect from coronavirus
कोरोना वायरस - फोटो : सोशल मीडिया

लॉकडाउन खुलने से कोरोना वायरस के फैलने का खतरा और बढ़ गया है। ऐसे में आप बचने के लिए जो भी उपाय कर सकते हैं उसपर ध्यान देना जरूरी है। कोरोना से बचने के लिए फेस मास्क और फेस शील्ड में से कौन बेहतर है? इसके बारे में तो कुछ नहीं कहा जा सकता है। लेकिन सुरक्षा के लिहाज से आपके पास, जो कुछ भी उपलब्ध है उसका इस्तेमाल करें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed