फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

काम की बात: एयरपोर्ट की तरह दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भी मिलती हैं ये लग्जरी सुविधाएं, क्या आप जानते हैं?

Tue, 21 Sep 2021 02:51 PM IST
सोनू शर्मा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Tue, 21 Sep 2021 02:51 PM IST
विज्ञापन
Executive Lounge at new delhi railway station by IRCTC
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर बना एक्जीक्यूटिव लाउंज - फोटो : Twitter/@IRCTCofficial

एयरपोर्ट तो आपने देखा ही होगा और वहां मिलने वाली लग्जरी सुविधाओं के बारे में भी जानते होंगे, लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भी ठीक वैसी ही कुछ-कुछ लग्जरी सुविधाएं उपलब्ध हैं? दरअसल, पिछले कुछ सालों से देश के कुछ प्रमुख रेलवे स्टेशनों को आधुनिक और सभी सुविधाओं से संपन्न बनाने की कोशिश की जा रही है, जिसमें नई दिल्ली रेलवे स्टेशन भी शामिल है। इस स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर एक पर एक्जीक्यूटिव लाउंज खोला गया है, जिसे इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन यानी आईआरसीटीसी ने तैयार किया है। यहां पर मिलने वाली सुविधाएं ठीक वैसी ही हैं, जैसी किसी एयरपोर्ट या फाइव स्टार होटल में मिलती हैं। आईआरसीटीसी के मुताबिक, एग्जीक्यूटिव लाउंज पूरी तरह से वातानुकूलित सुविधा से लैस है, जहां रेल यात्री अपनी ट्रेनों की प्रतीक्षा करते हुए रुक सकते हैं। सबसे अच्छी बात ये है कि ये एक्जीक्यूटिव लाउंज सप्ताह के सातों दिन और 24 घंटे खुले रहते हैं।  

Executive Lounge at new delhi railway station by IRCTC
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर बना एक्जीक्यूटिव लाउंज - फोटो : Twitter/@IRCTCofficial

दिल्ली रेलवे स्टेशन पर खुले इस एक्जीक्यूटिव लाउंज में बैठने के लिए आरामदायक कुर्सी है, बिजनेस सेंटर, बुफे व शॉवर रूम जैसी सुविधाएं मौजूद हैं। निश्चित तौर पर यहां अब ट्रेनों के लिए इंतजार करना आरामदायक बन गया है, लेकिन ये सुविधाएं मुफ्त नहीं है, बल्कि यहां सुविधाओं का लाभ लेने के लिए आपको पैसे चुकाने पड़ेंगे।

Executive Lounge at new delhi railway station by IRCTC
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर बना एक्जीक्यूटिव लाउंज - फोटो : Twitter/@IRCTCofficial

इस एक्जीक्यूटिव लाउंज में अगर आपको एक घंटा रुकना है तो उसके लिए आपको 150 रुपये का शुल्क देना होगा और इसके बाद प्रतिघंटे अधिक रुकने के लिए आपसे 99 रुपये का शुल्क लिया जाएगा। इस शुल्क के बदले आपको बैठने के लिए अच्छी जगह, वाई फाई, मोबाइल और लैपटॉप चार्जिंग प्वाइंट और कॉम्प्लीमेंट्री कॉफी, चाय दी जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Executive Lounge at new delhi railway station by IRCTC
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर बना एक्जीक्यूटिव लाउंज - फोटो : Twitter/@IRCTCofficial

अगर आप एक्जीक्यूटिव लाउंज में आराम कुर्सी (रेक्लाइनर्स) का उपयोग करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको दो घंटे के लिए 500 रुपये का भुगतान करना होगा। इसके बाद वहां प्रतिघंटे अधिक समय बिताने के लिए आपसे 250 रुपये का शुल्क लिया जाएगा। 

विज्ञापन
Executive Lounge at new delhi railway station by IRCTC
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर बना एक्जीक्यूटिव लाउंज - फोटो : Twitter/@IRCTCofficial

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर अब दो एक्जीक्यूटिव लाउंज हो गए हैं। आईआरटीसीटी ने ही साल 2016 में ही पहला लाउंज खोला था। यह प्लेटफॉर्म नंबर 16 पर है। आईआरटीसीटी के मुताबिक, इसी तरह के लाउंज आगरा, जयपुर, सियालदह, मदुरै और अहमदाबाद रेलवे स्टेशन पर भी बनाए गए हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed