लोग अपना मनोरंजन करने के लिए फिल्में देखते हैं, टीवी सीरियल देखते हैं और इन्हीं में से कई स्टार्स लोगों के पसंदीदा सेलेब्स बन जाते हैं। बात अगर टीवी इंडस्ट्री की करें तो कई अभिनेत्रियां ऐसी हैं, जो घर-घर अपनी दमदार एक्टिंग के लिए जानी जाती हैं। लेकिन क्या आपने कभी ये सोचा या जाना है कि आखिर छोटे पर्दे की आपकी ये पसंदीदा बहुएं कितना पढ़ी-लिखी हैं? शायद नहीं, तो चलिए हम आपको बताते हैं कि इन अभिनेत्रियों ने आखिर कितनी पढ़ाई की है। इस लिस्ट में कई बड़ी अभिनेत्रियां शामिल हैं, जिनके बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं।
{"_id":"6068247f8ebc3ed7f8191f38","slug":"education-status-of-hina-khan-divyanka-tripathi-mouni-roy-and-famous-tv-actresses","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"हिना खान से लेकर दिव्यांका त्रिपाठी तक, जानें किसने की है कितनी पढ़ाई-लिखाई","category":{"title":"Lifestyle","title_hn":"लाइफ स्टाइल","slug":"lifestyle"}}
हिना खान से लेकर दिव्यांका त्रिपाठी तक, जानें किसने की है कितनी पढ़ाई-लिखाई
Sat, 03 Apr 2021 01:51 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Sat, 03 Apr 2021 01:51 PM IST
विज्ञापन
Divyanka Tripathi, Surbhi Chandna and Hina Khan
- फोटो : instagram/Divyanka Tripathi, Surbhi Chandna and Hina Khan
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
hina khan
- फोटो : instagram/hina khan
हिना खान
- 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' फेम एक्ट्रेस हिना खान टीवी इंडस्ट्री में अपनी अलग जगह बना चुकी हैं। उनकी फैन फॉलोइंग भी काफी अच्छी खासी है। हिना खान ने साल 2009 में हरियाणा के गुरुग्राम के एक मैनेजमेंट कॉलेज से एमबीए की पढ़ाई की हुई है।
निया शर्मा
- फोटो : instagram
निया शर्मा
- निया शर्मा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं, जहां उनकी कई हॉट तस्वीरें फैंस को अपना दीवाना बना लेती हैं। छोटे पर्दे पर धमाल मचा चुकी निया दिल्ली के जगन्नाथ इंस्टिट्यूट ऑफ मैनेजमेंट साइसेंस से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई कर चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सुरभि चंदना
- फोटो : सोशल मीडिया
सुरभि चंदना
- टीवी सीरियल 'इश्कबाज' से घर-घर फेमस हो चुकी सुरभि चंदना अपने एक्टिंग करियर से पहले मॉडलिंग और फिर कई टीवी ब्रांड्स में काम कर चुकी हैं। वहीं, बात अगर उनकी शिक्षा की करें, तो सुरभि ने मुंबई यूनिवर्सिटी से एमबीए की डिग्री हासिल की है।
विज्ञापन
divyanka tripathi
- फोटो : instagram
दिव्यांका त्रिपाठी
- बात जब-जब छोटे पर्दे की आदर्श बहू की होती है, तो इस लिस्ट में दिव्यांका त्रिपाठी का नाम जरूर होता है। अपनी दमदार एक्टिंग से हर किसी को अपना दीवाना बना चुकी दिव्यांका ने भोपाल के नूतन कॉलेज से अपनी उच्च शिक्षा ली है। साथ ही वे मिस भोपाल भी रह चुकी हैं। इसके अलावा उत्तरकाशी के नेहरू स्कूल ऑफ माउटेनियरिंग से माउंटेनिंग का कोर्स करने के साथ ही दिव्यांका राइफल शूटिंग में कई मेडल्स भी जीत चुकी हैं।