फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

धीरे-धीरे बढ़ रहा है ईको-फ्रेंडली बर्तनों का दौर, क्या आपने खाया है इनमें खाना

Fri, 20 Sep 2019 04:34 PM IST
पंखुड़ी सिंह लाइफस्टाइल डेस्क
लाइफस्टाइल डेस्क Published by: पंखुड़ी सिंह Updated Fri, 20 Sep 2019 04:34 PM IST
विज्ञापन
eco friendly banana leaves utensils production maintain balance of environment

प्रतिदिन बढ़ते प्रदूषण के पीछे निसंदेह हमारा हाथ है। 'ग्लोबल वार्मिंग', 'क्लाइमेट चेंज' जैसे बड़ी पर्यावरण समस्याएं प्रदूषण की ही देन हैं जो आज वैश्विक रूप से चिंता का विषय बन चुका है। आज विश्व स्तर की बैठकों में इसके समाधान पर गंभीर चर्चाएं हो रहीं है और समाधान के लिए कदम भी बढ़ाए जा रहे हैं। लेकिन समाधान का सफल होना तभी संभव है जब मनुष्य अपने रोजमर्रा के जीवन में सुधार लाए। ये तभी संभव है जब सब मिलकर अपने आस-पास के वातावरण को ईको फ्रेंडली बनाएंगे। ऐसे में असम के बाकसा जिले में ईको फ्रेंडली बर्तन बनाकर काफी बेहतरीन कदम उठाया है। 

eco friendly banana leaves utensils production maintain balance of environment
हाल ही में ईको फ्रेंडली उत्पाद की ओर असम के बाकसा जिले में बेहतरीन कदम उठाया गया है। खाने के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले 'यूज एंड थ्रो' के प्लास्टिक बर्तनों को छोड़कर केले के पत्ते से खूबसूरत बर्तन बनाए जा रहे हैं। जिसमें खाना आसान है। इतना ही नहीं पत्तों का इतनी कलात्मक रूप से इस्तेमाल किया गया है कि उसमें खाने की पैकिंग भी आराम से की जा सकती है। इस कदम से केले के पेड़ों में भी बढ़ोतरी होगी और वातावरण को भी नुकसान नहीं होगा। 
eco friendly banana leaves utensils production maintain balance of environment
ईको फ्रेंडली का अर्थ 

ईको फ्रेंडली का शाब्दिक अर्थ है जो चीज पर्यावरण के अनुकूल या पर्यावरण के लिए हानिकारक न हो। यह शब्द आमतौर पर उन उत्पादों के लिए इस्तेमाल किए जाते हैं, जो हरित जीवन या जल और ऊर्जा जैसे संसाधनों के संरक्षण में मदद करते हैं। पर्यावरण के अनुकूल ये उत्पाद वायु, जल और भूमि प्रदूषण में योगदान को भी रोकते हैं। आप संसाधनों के उपयोग के बारे में अधिक सचेत होकर पर्यावरण के अनुकूल आदतों को अपना सकते हैं।



 
विज्ञापन
विज्ञापन
eco friendly banana leaves utensils production maintain balance of environment
कैसे होते हैं ईको फ्रेंडली उत्पाद 

पर्यावरण के अनुकूल उत्पाद बनाना पर्यावरण और मानव सुरक्षा दोनों को ध्यान में रखता है। कम से कम, उत्पाद विषैले नहीं होते हैं। पर्यावरण के अनुकूल उत्पादों की विशेषताओं में उन सामग्रियों का उपयोग शामिल है, जो पारिस्थितिकी तंत्र को खराब नहीं करते हैं। जैविक सामग्री या सामग्री को जहरीले कीटनाशकों या जड़ी-बूटियों के बिना उगाया जाता है। "पुनर्नवीनीकरण सामग्री से बने" उत्पादों में अपशिष्ट पदार्थों से प्राप्त कांच, लकड़ी, धातु या प्लास्टिक होते हैं और इससे कुछ नया बनाया जाता है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed