फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इन फलों के छिलकों में छिपा है सेहत का राज, चमकने लगती है त्वचा और भी हैं फायदे

Thu, 31 Dec 2020 05:42 PM IST
तेजस्वी मेहता लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: तेजस्वी मेहता Updated Thu, 31 Dec 2020 05:42 PM IST
विज्ञापन
eat this fruit peels for healthy body and glowing skin
फल के छिलके को खाने से फायदा पहुंचता है - फोटो : Pixabay

अच्छे स्वास्थ्य के लिए बचपन से ही हमें फल खाना सिखाया जाता है। कई बार हमें बचपन में फल छिलके सहित खाने को कहा जाता था। कई सारे लोग छिलके सहित फल नहीं खाते हैं जबकि चिकित्सक स्वयं फलों को छिलके सहित खाने की सलाह देते हैं। फलों के छिलकों में बहुत पोषण होता है। यदि उन्हें ऐसे ही न भी खा पाएं तो उन्हें पीसकर, लेप बनाकर आदि तरीकों से उपयोग में लिया जाता है। छिलकों से शरीर को होने वाले फायदे लाजवाब हैं। अगली स्लाइड्स से जानिए किस फल के छिलके को खाने से क्या फायदा पहुंचता है। 

 

 

 

  

 

 

 

eat this fruit peels for healthy body and glowing skin
चेहरा चमक जाता है - फोटो : Social media

पपीता
पपीते के छिलके बड़े काम के होते हैं। इन्हें यूं ही नहीं फेंकना चाहिए। कई लोग छिलके सहित ही पपीता खाते हैं, यह पेट के लिए अच्छे रहते हैं। चेहरे पर भी पपीते के छिलके को लगाने से चेहरा चमक जाता है। छिलके को धूप में सूखाकर बरीक पीस लें और ग्लिसरीन में मिलाकर लेप बनायें और चेहरे पर लगायें। इससे चेहरे की शुष्क त्वचा मिट जाएगी और त्वचा एकदम मुलायम और स्वस्थ दिखने लगेगी। 

 

eat this fruit peels for healthy body and glowing skin
सेब के छिलकों में युरसोलिक एसिड अच्छी मात्रा में होता है - फोटो : Pixabay

सेब
सेब एक ऐसा फल है जिसे छिलके सहित खाने पर अधिक फायदे होते हैं। इसके छिलकों में इतने अधिक पोषक तत्व हैं कि ये सेहत से जुड़ी कई सारी समस्याओं को दूर कर देता है। सेब के छिलकों में मौजूद क्यूरसेटिन नामक तत्व सांस संबंधित दिक्कत जैसे दमा आदि से बचाव करने में काफी मददगार है। सेब के छिलकों में युरसोलिक एसिड अच्छी मात्रा में होता है जो शरीर में ब्राउन फैट्स की मात्रा बढ़ाता है जो कि वजन घटाने में सहायता करता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
eat this fruit peels for healthy body and glowing skin
इसके छिलके को सूखाकर तवे पर भुन लें - फोटो : social media

अनार
अनार के छिलके बहुत काम के होते हैं। इन छिलकों में एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं जो त्वचा पर मुंहासे नहीं होने देते हैं, साथ ही त्वचा के अन्य संक्रमणों को दूर रखने में मदद करते हैं। इसके छिलके को सूखाकर तवे पर भुन लें। फिर इन्हें ठंडा करके मिक्सर में पीस लें और पैक की तरह चेहरे पर लगाएं। ऐसा करने से मुंहासे दूर होंगे। खांसी की समस्या में भी अनार के छिलकों को चूसा जाता है। 

विज्ञापन
eat this fruit peels for healthy body and glowing skin
इनमें एंटी कोलेस्ट्रोल गुण पाए जाते हैं - फोटो : Pixabay

संतरा
संतरे के छिलके की खास बात यह है कि इनमें लगभग सभी एंटी कोलेस्ट्रोल गुण पाए जाते हैं। जिस वजह से इन छिलकों का सेवन करने से बुरा कोलेस्ट्रोल होता है। संतरे के छिलकों का स्वाद इतना बुरा भी नहीं होता है। आप फल के साथ ही इन्हें खा सकते हैं। आप छिलकों का पाउडर बनाकर भी उसका सेवन कर सकते हैं। ऐसा करने से कोलेस्ट्रोल का स्तर बहुत जल्दी कम होता है। पाउडर का सेवन रोज गर्म पानी के साथ किया जा सकता है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed