फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Diwali Special Flower Rangoli Ideas: रंगों से रंगोली बनानी नहीं आती तो करें फूलों का इस्तेमाल, देखें नए डिजाइन

Thu, 31 Oct 2024 09:50 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Thu, 31 Oct 2024 09:50 AM IST
सार

अगर आप इस दिवाली बिना रंगों का इस्तेमाल किए रंगोली बनाने वाली हैं तो आप फूलों का इस्तेमाल कर सकती हैं। यहां हम आपको फूलों की रंगोली के खूबसूरत डिजाइन दिखाने जा रहे हैं। 

विज्ञापन
Diwali Special Flower Rangoli Ideas with image 10 Minute Diwali Rangoli Designs
फूलों से बनी रंगोली की लेटेस्ट डिजाइन - फोटो : अमर उजाला
Diwali Special Flower Rangoli Ideas: आज देशभर में दिवाली का त्योहार मनाया जा रहा है। ये त्योहार एक साथ खुशियां मनाने का दिन है। इस दिन लोग अपने घरों में मां लक्ष्मी की पूजा करते हैं और उनका स्वागत है। ऐसी मान्यता है कि कार्तिक मास की अमावस्या की तिथि को ही भगवान श्रीराम 14 वर्ष के वनवास के बाद अयोध्या वापस लौटे थे। इसी वजह से सदियों से इस तिथि के दिन ही दिवाली का त्योहार मनाया जाता है।


दिवाली के लिए लोग अपने घरों को खूब सजाते हैं। यदि आप भी इस दिन अपने घर को अलग लुक देना चाहते हैं तो आंगन में रंगोली बनाएं। रंगों से रंगोली बनाना बहुत से लोगों को नहीं आता। ऐसे में आप फूलों से भी रंगोली बना सकते हैं। यहां हम आपको फूलों से रंगोली बनाने के लिए कुछ आइडिया देने जा रहे हैं। फूलों की रंगोली देखने में काफी खूबसूरत लगती है और ये बनाना भी काफी आसान है। 
Diwali Special Flower Rangoli Ideas with image 10 Minute Diwali Rangoli Designs
फूलों से बनी रंगोली की लेटेस्ट डिजाइन - फोटो : instagram

पहली डिजाइन

अगर घर के दरवाजे पर रंगोली बनानी है तो ये डिजाइन एक बेहतर विकल्प है। ये डिजाइन गोलाकार नहीं है, इसलिए आपको इसे बनाने में कोई परेशानी नहीं होगी। रंगोली बनाते समय अलग-अलग फूलों की पत्तियों का इस्तेमाल करें, ताकि इनका रंग उभर कर सामने आए।

Diwali Special Flower Rangoli Ideas with image 10 Minute Diwali Rangoli Designs
फूलों से बनी रंगोली की लेटेस्ट डिजाइन - फोटो : instagram

दूसरी डिजाइन

पान का पत्ता पूजा में काफी शुभ माना जाता है। ऐसे में अपने घर के दरवाजे पर ऐसी ही पान के पत्ते वाली रंगोली बनाएं। इस डिजाइन को बनाते समय हरे रंग की पत्तियों का इस्तेमाल अवश्य करें। उसी से रंगोली खूबसूरत दिखेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Diwali Special Flower Rangoli Ideas with image 10 Minute Diwali Rangoli Designs
फूलों से बनी रंगोली की लेटेस्ट डिजाइन - फोटो : instagram

तीसरी डिजाइन

अगर आपके पास ऐसा शो पीस, या फिर कोई बड़ा कटोरा है, जिसमें आप पानी भरकर सजावट के लिए इस्तेमाल कर सकें तो ये डिजाइन चुनें। इस डिजाइन को चुनने के बाद सबसे पहले बीच में पानी भर कर बर्तन रखें और फिर उसमें फूलों की पत्तियां डालकर उसके बीच में दीपक रख दें। इसके बाद ही आसपास रंगोली बनाएं। 

विज्ञापन
Diwali Special Flower Rangoli Ideas with image 10 Minute Diwali Rangoli Designs
फूलों से बनी रंगोली की लेटेस्ट डिजाइन - फोटो : instagram

चौथी डिजाइन

अगर आपके घर का आंगन बड़ा है तो इस डिजाइन का चयन करें। रंग-बिरंगे फूलों से मिलकर बनी ये रंगोली आपके घर की खूबसूरती को बढ़ा देगी। यदि आपके पास कोई फ्लॉवर वास है, तो रंगोली के बीच में उसे रख दें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed