फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Diwali Rangoli Design: दिवाली पर बनाएं गणेश लक्ष्मी की ये आकर्षक रंगोली डिजाइन, मिनटों में कर सकते हैं तैयार

Sun, 12 Nov 2023 08:00 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवानी अवस्थी Updated Sun, 12 Nov 2023 08:00 AM IST
विज्ञापन
Diwali Rangoli Design Easy And Beautiful Rangoli Design For Diwali Dhantryodashi Rangoli
रंगोली डिजाइन - फोटो : amar ujala

Diwali Rangoli Design: पांच दिन का दीपोत्सव हिंदू धर्म में काफी महत्वपूर्ण पर्व है। इसमें पहले दिन धनतेरस, फिर नरक चतुर्दशी और दिवाली मनाते हैं। दीप पर्व के अगले दिन गोवर्धन पूजा और भाई दूज मनाया जाता है। इस वर्ष दिवाली 12 नवंबर को मनाई जा रही है। नाम से ही स्पष्ट है कि दिवाली दीपों का पर्व है। इस त्योहार में भगवान गणेश और माता लक्ष्मी की पूजा होती है।



पूजा के दौरान भगवान गणेश और माता लक्ष्मी का आह्वान किया जाता है। कहते हैं कि भगवान स्वच्छ स्थान पर वास करते हैं। ऐसे में दिवाली से पहले साफ सफाई की जाती है। इसके साथ ही घर की सजावट होती है। फूलों, लाइट्स और रंगोली से घर के द्वार, दीवार को सजाते हैं। रंगोली किसी भी पर्व में सजावट का पारंपरिक तरीका है। रंग बिरंगे रेत से आकर्षक रंगोली डिजाइन घर के आंगन, द्वार और मंदिर के आसपास सजाई जाती है।

इस दिवाली अगर आप माता लक्ष्मी और भगवान गणेश को प्रसन्न करना चाहते हैं, साथ ही मेहमानों को इम्प्रेस करना चाहते हैं तो दिवाली के मौके पर घर पर खास दिवाली थीम की रंगोली डिजाइन बना सकते हैं। यहां आपको दिवाली के आकर्षक रंगोली डिजाइन के कुछ आसान नमूने दिए जा रहे हैं, जिन्हें आप घर के आंगन पर सजा सकते हैं। 

Diwali Rangoli Design Easy And Beautiful Rangoli Design For Diwali Dhantryodashi Rangoli
दिवाली 2023 रंगोली डिजाइन - फोटो : Istock

घर के आंगन में भगवान गणपति की सुंदर सी आकृति बना सकते हैं। इस रंगोली डिजाइन के आसपास दीपों को जलाकर भगवान की आकृति को अधिक प्रभावशाली बना सकते हैं। इस तरह की रंगोली डिजाइन में अधिक रंग भी नहीं भरने होंगे। कम समय में इसे बनाया जा सकता है

Diwali Rangoli Design Easy And Beautiful Rangoli Design For Diwali Dhantryodashi Rangoli
rangoli - फोटो : Istock

घर का आंगन बड़ा हो तो यह रंगोली डिजाइन सुंदर लगती है। कई अलग अलग रंगों से सुंदर मोर वाली आकृति को रंगोली में जगह देकर डिजाइन को अधिक खूबसूरत बनाया जा सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Diwali Rangoli Design Easy And Beautiful Rangoli Design For Diwali Dhantryodashi Rangoli
Diwali Rangoli Design - फोटो : Social Media

दिवाली के लिए यह रंगोली डिजाइन आसान और कम समय में बनने वाली है। इसमें तीन रंगों में सुंदर सी रंगोली डिजाइन उकेरी गई है। इस रंगोली डिजाइन को आप मंदिर के पास बना सकते हैं। इसके इर्द गिर्द दीपक जलाकर रंगोली डिजाइन को प्रकाशमय कर सकते हैं

विज्ञापन
Diwali Rangoli Design Easy And Beautiful Rangoli Design For Diwali Dhantryodashi Rangoli
दिवाली 2023 रंगोली डिजाइन - फोटो : amar ujala

घर के द्वार पर इस तरह की रंगोली डिजाइन बेहद सुंदर लगती है। अर्धगोलाकार डिजाइन में कई रंगों को भरकर रंगोली की सुंदरता में निखार ला सकते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed