Diwali 2020:इस दिवाली इन आइडियास से करें खुद की फोटो क्लिक, सोशल मीडिया पर मिलेंगे ढेरों लाइक्स
झालर
दिवाली पर सभी लोग अपने घरों में इलेक्ट्रिक लाइटिंग ( झालर) लगाते हैं। पर क्या आप जानते हैं कि इन झालरों के साथ कुछ नए प्रयोग करके अच्छी तस्वीर निकाली जा सकती है। छोटे बल्ब की सिंगल लड़ी को अपने बालों पर टियारा बनाकर लगाये या उसे इकट्ठा करके हाथों में लें और कम रोशनी में तरह-तरह की आकर्षक तस्वीरें निकालें।
अगर आपके बाल लंबे हैं तो बालों को फूलों से सजाकर खूबसूरत तस्वीर निकालें। जमीन पर लेट जाएं और बालों को जमीन पर ही एक जैसा फैला लें। बालों पर समान दूरी पर अलग-अलग फूल सजायें और फिर मोबाइल को एक निश्चित ऊंचाई पर रखकर तस्वीर खींचे। इस तरह की पोट्रेट फोटो सोशल मीडिया पर खूब पसंद की जाती है।
फूलझड़ी
स्मार्टफोन में कैमरे के स्मार्ट फीचर्स जुड़ जाने से मनचाही तस्वीर खींचना बहुत आसान हो गया है। यदि आपके मोबाइल के कैमरा में मेनुअल सेटिंग है तो अपर्चर को कम करके, 5 या 10 सेकंड पर रखकर फूलझड़ी को गोल घूमाते हुए एक शानदार तस्वीर निकाली जा सकती है। देखने पर यह तस्वीर ऐसी लगेगी मानो फूलझड़ी से रिंग ऑफ फायर बन गई हो।
व्यंजन
यदि आप फूड लवर हैं तो दिवाली पर घर में बनाए जाने वाले व्यंजनों के साथ भी फोटो क्लिक कर सकते हैं। तरह- तरह के नाश्ते को प्लेट में सजाकर जमीन पर बैठ जाएं, प्लेट को आगे की ओर हाथ में रखें। फोटो का फोकस प्लेट पर होना चाहिए ताकि आप बैकग्राउंड के साथ ब्लर हो सकें। पारंपरिक वेशभूषा में एक परफेक्ट फ्रेम के साथ इस तरह की तस्वीर निकालिए और फिर देखिए लोगों को वो कितना पसंद आती है।