दिवाली खुशियों का त्योहार है। इस दिन लोग अपने घर को बेहतरीन ढंग से सजा कर दिए जलाते हैं। दिवाली के उत्सव को मनाते हुए लोग पटाखे भी छोड़ते हैं। बच्चे तो बच्चे बड़े भी इस आतिशबाजी में खो जाते हैं। लेकिन हर साल दिवाली पर पटाखों से होने वाले प्रदूषण पर चर्चा शुरू हो जाती है। इसके अलावा पटाखे छोड़ने के दौरान थोड़ी-सी भी लापरवाही बहुत खतरनाक हो सकती है। पटाखे छोड़ने के दौरान होने वाली घटनाओं के बारे में हम अक्सर सुनते हैं, लेकिन सवाल यह है कि इस तरह की घटनाओं से कैसे बचा जाए। आइए जानते हैं पटाखे छोड़ने के दौरान किन बातों का ख्याल रखना चाहिए...
Diwali 2019: दिवाली पर पटाखे छोड़ते समय बरतें सावधानी, जानिए किन बातों का रखें खास ध्यान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पटाखों की खरीददारी
पटाखों की खरीददारी करते समय दुकान का विशेष ध्यान रखना चाहिए। हमेशा मान्यता प्राप्त दुकान से ही पटाखों का खरीददारी करनी चाहिए। बच्चों को कभी भी अकेले पटाखें खरीदने के लिए न जाने दें। और उन्हें पटाखे दिलवाते समय उनकी सुरक्षा की विशेष ध्यान रखें।
पटाखे छोड़ते समय विशेष ध्यान
पटाखे छोड़ते समय बच्चे अक्सर शैतानी करते हैं। बच्चे कई बार पटाखों को बंद डिब्बे या मटके में डाल कर जलाते हैं। ऐसे में कई बार डब्बे या मटके के टूटने से बच्चों के घायल होने की भी स्थिति पैदा हो जाती है। इसलिए बेहतर होगा कि आप बच्चों को अकेले पटाखे न छोड़ने दें।
पटाखे छोड़ते समय कपड़ो का ध्यान
पटाखों को छोड़ते समय कपड़ो का भी विशेष ध्यान रखना चाहिए। ऊनी, सिल्क और कृतिम कपड़ों में आग जल्दी पकड़ लेती है। बेहतर होगा कि पटाखों को छोड़ते समय सूती कपड़े पहनें। सूती कपड़ों में आग से बचने की ज्यादा संभावना होती है।
पटाखे छोड़ते समय कुछ सावधानियां
आप जिस जगह पर पटाखे जला रहे हैं, वहां पानी से भरी एक बाल्टी जरूर रखें। अगर गलती से कोई दुर्घटना हो जाए तो इस पानी को तुरंत उपयोग किया जा सके। साथ ही आप फर्स्ट ऐड किट तैयार रखें।