फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कभी निरहुआ के घर में नहीं थी साइकिल और आज हैं करोड़ों की संपत्ति के मालिक, जीते हैं ऐसी लग्जरी लाइफ

Mon, 01 Mar 2021 05:39 PM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Mon, 01 Mar 2021 05:39 PM IST
विज्ञापन
Dinesh lal yadav nirahua lifestyle property cars house and net worth
dinesh lal yadav - फोटो : instagram/dinesh lal yadav

बात जब भी भोजपुरी फिल्मों की होती है, तो कई कलाकार याद आते हैं जिन्होंने अपनी एक्टिंग के दम पर भोजपुरी इंडस्ट्री में कई हिट फिल्में दी। लेकिन निरहुआ यानी दिनेश लाल यादव के बिना भोजपुरी इंडस्ट्री की फिल्मों की बातें भी अधूरी लगती है। इंडस्ट्री में निरहुआ का काफी जलवा है और उनकी फैन फॉलोइंग इतनी है कि उनके फैंस उनकी एक झलक पाने को आतुर रहते हैं। निरहुआ आज जिस बड़े मुकाम पर खडे हैं, उसके पीछे उनकी कड़ी मेहनत साफ देखी जा सकती है। इसी मेहनत की बदौलत आज वो एक लग्जरी लाइफ जीते हैं, और करोड़ों की संपत्ति के मालिक भी हैं। तो चलिए जानते हैं निरहुआ के बारे में।

Dinesh lal yadav nirahua lifestyle property cars house and net worth
Nirahua - फोटो : social media

दरअसल, निरहुआ का असली नाम दिनेश लाल यादव है। हालांकि, उनके फैंस उन्हें निरहुआ के नाम से ही जानते हैं। निरहुआ मूल रूप से गाजीपुर के गांव टंडवा से हैं। वो बचपन से ही गाना गाने और नाच गाने के काफी शौकीन थे। लेकिन परिवार की आर्थिक हालत ऐसी नहीं थी कि वो कुछ कर पाएं। निरहुआ के पिता की एक महीने की कमाई महज 3500 रुपये थी, जिसमें सात लोगों की जिम्मेदारी उठानी पड़ती थी।

Dinesh lal yadav nirahua lifestyle property cars house and net worth
dinesh lal yadav - फोटो : instagram/dinesh lal yadav

वहीं, पैसे कमाने के लिए पिता अपने बड़े भाई के साथ कोलकाता चले गए, और साथ में निरहुआ को भी ले गए। ऐसे में निरहुआ की शुरुआती पढ़ाई कोलकाता में ही हुई। लेकिन वो भी दिन थे, जब निरहुआ को कहीं जाने के लिए पैदल ही लंबा सफर तय करना पड़ता था, और उनके पास साइकिल तक नहीं थी। लेकिन वो कहते हैं न कि वक्त बदलते देर नहीं लगती, और निरहुआ के साथ भी ऐसा ही हुआ और आज वो काफी मशहूर और पूरी तरह से संपन्न हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Dinesh lal yadav nirahua lifestyle property cars house and net worth
dinesh lal yadav - फोटो : instagram/dinesh lal yadav

साल 2003 में निरहुआ का एक म्यूजिक एल्बम रिलीज हुआ, जिसका नाम निरहुआ सटल रहे था। इस एल्बम के बाद निरहुआ की गाड़ी चल पड़ी, क्योंकि ये एल्बम लोगों को काफी पसंद आई। साल 2006 से उन्होंने भोजपुरी फिल्मों में धमाकेदार एंट्री की और अब तक लगभग 50 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुके हैं। वहीं, साल 2008 में निरहुआ के नाम पर ही फिल्म आई, जिसका नाम था निरहुआ रिक्शावाला। ये फिल्म काफी सुपरहिट हुई।

विज्ञापन
Dinesh lal yadav nirahua lifestyle property cars house and net worth
dinesh lal yadav - फोटो : instagram/dinesh lal yadav

निरहुआ ने साल 2019 में लोकसभा सीट से भाजपा के प्रत्याशी के तौर पर नामांकन दाखिल किया था। इस दौरान उन्होंने अपनी संपत्ति की जानकारी दी थी। अपने नामंकन मे निरहुआ ने बताया था कि उनके पास 1.33 करोड़ रुपये की चल संपत्ति है और उनके नाम पर 4.60 करोड़ की अचल संपत्ति भी है। यानी निरहुआ की कुल संपत्ति 5.93 करोड़ रुपये होती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed