कोरोना वायरस महामारी के वजह से लोग सोशल डिस्टेंसिंग फॉलो कर रहे हैं। ऐसे में ज्यादातर बाहर खाने वाले लोगों को अपने पसंदीदा रेस्टोरेंट का खाना खाए महीनों दिन बीत गए हैं। भले ही लॉकडाउन में ढील दे दी गई है और रेस्टोरेंट खुल चुके हैं, लेकिन कोरोना वायरस का खतरा कम नहीं हुआ है। कई लोग इन खतरों की सही से मैपिंग नहीं कर पाते हैं और अपने पसंदीदा फूड प्वॉइंट पर चले जाते हैं। जबतक कोरोना वायरस महामारी खत्म नहीं हो जाती, तबतक आपको बाहर खाने की प्लानिंग बिल्कुल नहीं करनी चाहिए। केवल स्वच्छता और सोशल डिस्टेंसिंग ही सुरक्षा का पैरामीटर नहीं है। आज हम आपको इस लेख के माध्यम से कोरोना वायरस के दौरान रेस्टोरेंट में खाने के 5 जोखिमों के बारे में बताएंगे।
Coronavirus: कहीं रेस्टोरेंट में खाना ना हो जाए खतरनाक, जानिए इन 5 जोखिमों के बारे में
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कटलरी समेत अन्य समानों को कई लोगों ने छुआ होगा
रेस्टोरेंट में बैठे हर कस्टमर के जाने के बाद फर्नीचरों को साफ नहीं किया जाता है। शायद ये भी हो सता है कि आपसे पहले बैठे हुए व्यक्ति को कोराना वायरस हो और उसने मेन्यू कार्ड, टेबलक्लॉथ, नैपकिन आदि को छुआ होगा। इसके अलावा रेस्टोरेंट में कटलरी को रेस्टोरेंट के कई लोगों द्वारा संभाला जाता है। ऐसे में किसी संक्रमित व्यक्ति के वजह से आप भी खतरे में पड़ सकते हैं।
छिपे हुए खतरे
कोरोना वायरस का सबसे ज्यादा खतरा उनलोगों से हैं, जिनमें वायरस के संक्रमण के लक्षण नहीं दिख रहे हैं। ऐसे लोगों को ये नहीं पता चलता है कि वो अपने साथ वायरस भी लेकर घूम रहे हैं। अगर आप किसी वजह से ऐसे लोगों के संपर्क में आ जाते हैं, तो आपको भी संक्रमित होने का खतरा बढ़ जाता है।
अजनबियों के साथ संपर्क
कोरोना वायरस से बचने के लिए लोगों से कम से कम 6 फीट की दूरी रखनी चाहिए। कई मामलों में ये भी सुरक्षित नहीं है। अगर आप रेस्टोरेंट में खाना खाने जाएंगे तो वहां का वेटर कई बार आपके संपर्क में आएगा। यह आपको खतरे में डाल सकता है। इस चीज को ध्यान में रखते हुए आपको टेकआउट या होम डिलीवरी का विकल्प सबसे बेहतर रहेगा।
खतरनाक है सार्वजनिक स्थानों का एयर-कंडीशनर
कोरोना वायरस को लेकर शोधकर्ता शुरू से कह रहे हैं कि एयर कंडीशनर वाले बंद रूम में रहना खतरनाक हो सकता है। वायरस के एरोसोल ऐसे वातावरण में हवा में हो सकते हैं और आप उनका अगला टार्गेट हो सकते हैं।