चीन के वुहान शहर से शुरू हुए कोरोना वायरस आज वैश्विक महामारी बन चुका है। इस वायरस के संक्रमण से अबतक दुनिया में लाखों लोग संक्रमित हो चुके हैं और कई लोगों की जान भी चली गई है। विशेषज्ञों के मुताबिक इस वायरस से किसी भी उम्र का इंसान संक्रमित हो सकता है लेकिन सबसे ज्यादा मौत का खतरा वैसे लोगो को हैं, जिन्हें पहले से कोई बीमारी है या जिनकी इम्यूनिटी मजबूत नहीं है। अब ऐसे में सवाल यह आता है कि कैसे पता चलेगा कि आपकी इम्यूनिटी कमजोर है या मजबूत? आज हम आपको कमजोर इम्यूनिटी के लक्षणों के बारे में बताएंगे।
Coronavirus: कमजोर इम्यूनिटी वालों को संक्रमण का ज्यादा खतरा, कहीं आपमें भी तो नहीं दिख रहे ये 5 संकेत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बार-बार जुकाम होना
वैसे तो सर्दी-जुकाम होना एक आम समस्या है। अगर किसी को यही समस्या बार-बार होता है तो ये इस बात का संकेत है कि उस इंसान की इम्यूनिटी कमजोर है। आमतौर पर एक सामान्य व्यक्ति को साल में औसतन 3 बार जुकाम होता है। 1 हफ्ते के भीतर ही यह जुकाम ठीक भी हो जाता है। अगर किसी इंसान को बार-बार जुकाम की समस्या हो और लंबे समय तक ठीक न हो तो उसकी इम्यूनिटी कमजोर है।
बार-बार इंफेक्शन होना
संक्रमण यानी इंफेक्शन कई तरह के होते हैं। त्वचा संक्रमण होने पर खुजली और दाद होना, यौन संक्रमण, खांसी, नाक बहना, सांस में तकलीफ आदि। ऐसे संक्रमण के लोग अक्सर शिकार होते हैं। अगर यही संक्रमण किसी इंसान को बार-बार होने लगे तो ये इस बात का संकेत है कि उसकी इम्यूनिटी कमजोर है। इम्यूनिटी अगर मजबूत हो तो किसी भी बैक्टीरिया को शरीर मार देता है। वहीं कमजोर इम्यूनिटी पर यही बैक्टीरियी हावी हो जाते हैं और संक्रमित कर देते हैं।
घाव भरने में ज्यादा समय लगना
अक्सर शरीर में छोटे मोटे कट और घाव लगते रहते हैं। कुछ समय के बाद ये घाव अपने आप भर जाते हैं और त्वचा पहले जैसे हो जाती है। वहीं इम्यूनिटी कमजोर होने पर किसी भी घाव को भरने में ज्यादा समय लगता है। अच्छी इम्यूनटी वाले व्यक्ति का शरीर हेल्दी इम्यून सेल्स की मदद से घाव भर लेता है। हालांकि डायबिटीज के मरीज के घाव भी जल्दी नहीं भरते हैं।
थकान
संतुलित भोजन और रात में 7 घंटे सोने के बावजूद भी आपको थकान महसूस हो और किसी काम को करने में थोड़ी ही देर में हांफने लगते हैं, तो ये इस बात के संकेत हैं कि आपकी इम्यूनिटी कमजोर हो चुकी है। कमजोर इम्यूनिटी वाले लोगों के शरीर में एनर्जी तो बनती है लेकिन अंदरूनी फंक्शन्स में ही खप जाती है। इसलिए व्यक्ति हर समय थकान महसूस करता है।