फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Children's Day 2020: दुनियाभर के देशों में ऐसे मनाया जाता है बाल दिवस

Fri, 13 Nov 2020 11:44 PM IST
तेजस्वी मेहता लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: तेजस्वी मेहता Updated Fri, 13 Nov 2020 11:44 PM IST
विज्ञापन
childrens day celebration in other countries
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
यह तो सभी जानते हैं कि भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में बाल दिवस मनाया जाता है। बच्चों के लिए भी यह एक ख़ास दिन होता है क्योंकि यह एक दिन उनकी प्रतिभा, भावनाएं और जुनून को समर्पित होता है। लेकिन सिर्फ भारत ही नहीं दुनियाभर के देशों में विभिन्न दिनों पर बाल दिवस मनाया जाता है। जानिए ऐसे ही कुछ राष्ट्रों के बाल दिवस के बारे में।


 
childrens day celebration in other countries
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social Media

विश्व बाल दिवस
बच्चों के भीतर की प्रतिभा और उनकी भावनाओं का उत्सव मनाने के लिए संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 1954 में दुनियाभर के राष्ट्राें से सिफारिश की और इस उद्देश्य के लिए सभी देशों को एक दिन निर्धारित करना चाहिए। संयुक्त राष्ट्र के अनुसार,‘बाल दिवस को दुनियाभर में भाईचारे और समझ के प्रतीक के रूप में देखा जाएगा, और यह बच्चों के कल्याण को बढ़ावा देने का एक अवसर होगा।' संयुक्त राष्ट्र द्वारा प्रतिवर्ष 20 नवम्बर को विश्व बाल दिवस मनाया जाता है।

childrens day celebration in other countries
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : social media

चीन का बाल दिवस

चीन में 1 जून को बाल दिवस मनाया जाता है। बाक़ी राष्ट्रों की तरह यहां भी यह एक महत्त्वपूर्ण दिन है और इस दिन चीन में आधिकारिक रूप से अवकाश होता है। यहां इस दिन बच्चों के लिए कई तरह के कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। इस दिन को यहां इंटरनेशनल चिल्ड्रन्स डे की संज्ञा दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
childrens day celebration in other countries
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

एक देश, दो बाल दिवस
बाल दिवस को यहां किंडरटैग के नाम से पहचाना जाता है। आधिकारिक रूप से यहां 20 सितम्बर को बाल दिवस मनाया जाता है। लेकिन दिलचस्प बात यह है कि लोग यहां साल में दो बार बाल दिवस मनाते हैं। दरअसल, संयुक्त राष्ट्र की घोषणा के समय जर्मनी देश दो भागों में बंटा हुआ था- पूर्वी जर्मनी और पश्चिमी जर्मनी। 20 सितम्बर को पश्चिमी जर्मनी द्वारा बाल दिवस अपनाया गया और पूर्वी जर्मनी द्वारा 1 जून को।
 

विज्ञापन
childrens day celebration in other countries
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : social media

मैक्सिको का अल डिया डेल निनो
मैक्सिको में प्रतिवर्ष 30 अप्रैल को बाल दिवस मनाया जाता है जिसे यहां अल डिया डेल निनो के नाम से जाना जाता है। यह सार्वजनिक अवकाश नहीं है, लेकिन संस्थानों और लोगों द्वारा बच्चों की प्रतिभा का उत्सव इस दिन मनाया जाता है। यहां पर बाल दिवस मनाने की शुरुआत वर्ष 1925 में हुई थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed