फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Children's Day 2022 Speech: बाल दिवस के भाषण से करना है सबको प्रभावित तो इन बातों का रखें ध्यान

Mon, 14 Nov 2022 08:16 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Mon, 14 Nov 2022 08:16 AM IST
विज्ञापन
Children's Day 2022 Speech Ideas For Students And Teachers on 14 November Pt Jawaharlal Nehru Jayanti
बाल दिवस 2022 भाषण - फोटो : amar ujala

Children's Day 2022 Speech Ideas: प्रति वर्ष 14 नवंबर को बाल दिवस मनाया जाता है। बाल दिवस भारत के बच्चों के लिए एक खास दिन होता है। इस दिन का संबंध देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू से है। 14 नवंबर 1889 को जवाहरलाल नेहरू का जन्म हुआ था। उन्हें प्यार से 'चाचा नेहरू' कहा जाता था। इस कारण जवाहरलाल नेहरू की जयंती को बाल दिवस के तौर पर मनाया जाने लगा। बाल दिवस के मौके पर हर वर्ष देशभर के स्कूलों में कई कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। बच्चे बाल दिवस कार्यक्रम को लेकर बहुत उत्साहित रहते हैं। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं से लेकर शिक्षक भाषण देते हैं। इस बार अगर आप भी बाल दिवस के कार्यक्रम में भाषण देना चाहते हैं तो सभी को अपने भाषण से प्रभावित करने के लिए पहले से ही तैयारी कर लें। बाल दिवस का भाषण कुछ खास तरीके से तैयार करें, ताकि कार्यक्रम तालियों से गूंज उठे।

Children's Day 2022 Speech Ideas For Students And Teachers on 14 November Pt Jawaharlal Nehru Jayanti
बाल दिवस की भाषण - फोटो : Istock

बाल दिवस के भाषण के टिप्स

भाषण की शुरुआत

किसी भी भाषण की शुरुआत अभिवादन से होनी चाहिए। श्रोताओं में बैठे आपके वरिष्ठ का अभिवादन करें। आदरणीय प्रधानाचार्य, शिक्षकगण और फिर अपने दोस्तों व सहपाठियों का जिक्र करते हुए भाषण की शुरुआत करें।

Children's Day 2022 Speech Ideas For Students And Teachers on 14 November Pt Jawaharlal Nehru Jayanti
बाल दिवस की शुभकामनाएं - फोटो : amar ujala

शुभकामनाएं

अब जिस विषय के लिए सभी कार्यक्रम में शामिल हुए हैं, उसकी शुभकामनाएं दें। सभी को बाल दिवस 2022 की शुभकामना देते हुए भाषण कहें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Children's Day 2022 Speech Ideas For Students And Teachers on 14 November Pt Jawaharlal Nehru Jayanti
जवाहरलाल नेहरू - फोटो : सोशल मीडिया

भाषण की मुख्य बातें

पंडित जवाहरलाल नेहरू को अपने भाषण में शामिल कर सकते हैं। नेहरू जी की 131 जयंती है। इस मौके पर उन्हें याद करें और भारत की आजादी से मुक्ति दिलाने में उनके योगदान का जिक्र करें।

विज्ञापन
Children's Day 2022 Speech Ideas For Students And Teachers on 14 November Pt Jawaharlal Nehru Jayanti
भाषण - फोटो : istock

लंबा भाषण न हो

ध्यान रखें कि बहुत कुछ बताने की चाह में भाषण को अधिक लंबा न खींचे। इससे भाषण निरस हो जाएगा और सुनने वाला बोरियत महसूस करेगा। इसलिए सिर्फ उन्हीं बातों का जिक्र करें जो इस दिन को बच्चों से जोड़ता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed