{"_id":"5fb2bb948ebc3e9be27da6a2","slug":"chhath-puja-2020-do-not-do-this-4-mistakes-during-chhath-pujan","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Chhath Puja 2020: छठ पूजा के चार दिन न करें ये गलतियां, व्रत माना जाएगा अपूर्ण","category":{"title":"Lifestyle","title_hn":"लाइफ स्टाइल","slug":"lifestyle"}}
Chhath Puja 2020: छठ पूजा के चार दिन न करें ये गलतियां, व्रत माना जाएगा अपूर्ण
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: तेजस्वी मेहता
Updated Mon, 16 Nov 2020 11:26 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
शास्त्रों में कहा गया है कि छठ पूजा में सूर्य देव की पूजा करने से घर में धन-धान्य की कमी दूर हो जाती है। छठी मैय्या की पूजा करने से संतान की प्राप्ति भी होती है। सूर्य जैसी श्रेष्ठ संतान पाने के लिए अधिकांश महिलाएं छठ पूजा का यह व्रत रखती हैं। यूं तो भारतीय सभ्यता में कई सारे व्रत होते हैं लेकिन छठ पूजा के व्रत को कठिन उपवासों में से एक माना जाता है क्योंकि इस व्रत से जुड़े नियम बेहद कठिन होते हैं। छठ पूजा के दौरान कुछ बातों का बहुत ध्यान रखना होता है तभी पूजन को सफल माना जाता है। अगली स्लाइड्स के माध्यम से जानते हैं वे गलतियां जिन्हें भूलवश भी छठ पूजन के दौरान नहीं करना चाहिए।
2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Social media
साफ-सफाई का रखें ख्याल
साफ-सफाई का भी छठ पूजा में बहुत महत्व होता है। जिस जगह पर छठ पूजा का प्रसाद बनता है उसे साफ सुथरा रखना चाहिए। गंदे हाथों से छठ पूजा का प्रसाद न ही बनाना चाहिए और न ही छूना चाहिए। जिस जगह पर घर पर खाना बनाया जाता है वहां पर छठ पूजा का प्रसाद नहीं बनता है। मिट्टी के चूल्हे पर ही छठ पूजा का प्रसाद बनाते हैं। प्रसाद बनाने के बाद भोग से पहले उसे नहीं चखना चाहिए।
3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Screengrab from twitter video
बच्चे न कर दें यह गलती
छठ पूजा के चारों दिन इस बात का ध्यान रखें कि बच्चे पूजा के किसी भी सामान को बिना हाथ धोए नहीं छूएं और यदि वे ऐसा कर देते हैं तो फिर उस सामाग्री को उपयोग में न लें। बच्चे प्रसाद खाने की जिद करते हैं पर यह आपको ध्यान रखना होगा कि जब तक छठ का पर्व संपन्न नहीं हो जाता है तबतक बच्चे प्रसाद को जूठा न कर पाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
नकारात्मक ऊर्जा को कहें अलविदा
जो लोग छठ पूजा का व्रत रखते हैं उन्हें अपशब्द और अभद्र भाषा नहीं बोलनी चाहिए। व्रत के चारों दिन लड़ाई नहीं करना चाहिए। यदि कोई लड़ाई कर रहा है तो उस जगह से दूर चले जाएं। अपने मन को शांत और अधिक से अधिक सकारात्मक ऊर्जा से भरकर रखना है। दिनभर मन ही मन छठी मैया और सूर्यदेव की उपासना करना है। किसी से किसी की बुराई करना भी वर्जित है।
विज्ञापन
5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : पेक्सेल्स
मांसाहार को कहें न
छठी पूजा के दिनों में जो व्यक्ति प्रसाद बनाता है या जो व्रत रखता है, उसे गलती से भी मांसाहार का सेवन नहीं करना चाहिए। ऐसे स्थान पर या ऐसे बर्तन में प्रसाद न पकाएं जिसमें मांसाहार बन चुका हो। घर के सदस्यों को भी इन चार दिन मांसाहार का सेवन न करने दें। शराब और सिगरेट का सेवन भी निषेध है। सात्विक भोजन करें, हो सके तो लहसून- प्याज का भी सेवन न करें।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।