फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आज का सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल: टाइगर श्रॉफ एक फिल्म से करते हैं कितनी कमाई? जानिए एक्टर की नेटवर्थ

Wed, 02 Mar 2022 01:55 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Wed, 02 Mar 2022 01:55 PM IST
विज्ञापन
Celebrity Lifestyle Tiger Shroff Net Worth Car Collection Expensive Things
टाइगर श्राॅफ की नेट वर्थ - फोटो : instagram/tigerjackieshroff/

Celebrity Lifestyle Tiger Shroff Net Worth: अपने दौर के दिग्गज अभिनेता जैकी श्रॉफ की तरह ही इन दिनों उनके बेटे टाइगर श्रॉफ भी बॉलीवुड के बड़े स्टार्स में शामिल हो गए हैं। अपने स्टाइल, एक्शन और डांस मूव्स से दर्शकों को इंप्रेस करने वाले टाइगर श्रॉफ का 2 मार्च को जन्मदिन होता है। उन्होंने कई हिट फिल्मों में काम किया है। ऋतिक रोशन, रितेश देशमुख जैसे अभिनेताओं के साथ स्क्रीन शेयर की। टाइगर श्रॉफ का असली नाम या बचपन का नाम जय हेमंत श्रॉफ था लेकिन फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू करने के लिए उनका नाम बदल कर टाइगर कर दिया गया। टाइगर ने बचपन से ही मार्शल आर्ट की ट्रेनिंग ली है। उनका स्टाइल और डांस भी दर्शकों के बीच काफी पसंद किया जाता है। टाइगर श्रॉफ बहुत ही लग्जरी लाइफ जीते हैं। उनके कार कलेक्शन में काफी महंगी गाड़ियां शामिल हैं। चलिए जानते हैं टाइगर श्रॉफ एक फिल्म से कितना कमाते हैं, उनकी लग्जरी लाइफस्टाइल और कुल संपत्ति के बारे में।

Celebrity Lifestyle Tiger Shroff Net Worth Car Collection Expensive Things
टाइगर श्राॅफ की नेट वर्थ - फोटो : instagram/tigerjackieshroff/

टाइगर श्रॉफ की नेटवर्थ

वैसे तो टाइगर के पिता काफी रईस हैं लेकिन टाइगर भी कमाई के मामले में किसी से कम नहीं हैं। टाइगर श्रॉफ की नेटवर्थ लगभग 11 मिलियन डॉलर यानी भारतीय रुपयों में करीब 81 करोड़ रुपये है। उनकी कमाई का मुख्य जरिया फिल्मों, ब्रांड एंडोर्समेंट से होता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पिछले कुछ सालों में टाइगर श्रॉफ की कमाई 70 फीसदी तक बढ़ गई है।

Celebrity Lifestyle Tiger Shroff Net Worth Car Collection Expensive Things
टाइगर श्राॅफ की नेट वर्थ - फोटो : instagram/tigerjackieshroff/

टाइगर श्रॉफ की कमाई

रिपोर्ट के मुताबिक, टाइगर एक फिल्म के लिए लगभग 8 करोड़ रुपये तक चार्ज करते हैं। वहीं प्रति ब्रांड एंडोर्समेंट टाइगर दो से तीन करोड़ रुपये तक की कमाई कर लेते हैं। उनकी सालाना कमाई लगभग 12 करोड़ रुपये से ज्यादा की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Celebrity Lifestyle Tiger Shroff Net Worth Car Collection Expensive Things
टाइगर श्राॅफ की नेट वर्थ - फोटो : instagram/tigerjackieshroff/

टाइगर श्रॉफ का कार कलेक्शन

एक्टर टाइगर श्रॉफ के पास दुनिया की कुछ महंगी और लग्जरी गाड़ियां हैं। उनके कार कलेक्शन में रेंज रोवर, मर्सिडीज बेंज, ऑडी और बीएमडब्ल्यू शामिल हैं। इन गाड़ियों की कीमत करोड़ों में हैं।

विज्ञापन
Celebrity Lifestyle Tiger Shroff Net Worth Car Collection Expensive Things
टाइगर श्रॉफ - फोटो : अमर उजाला

टाइगर श्रॉफ का आलीशान घर

टाइगर श्रॉफ मुंबई में रहते हैं। साल 2015 में टाइगर ने एक लग्जरी सी फेसिंग अपार्टमेंट खरीदा था, जिसकी कीमत लगभग 22.5 करोड़ रुपये है। इसके अलावा उनके दो और फ्लैट भी हैं, जिनकी कीमत करोड़ों में है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed