फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जानिए सर्दियों में मूंगफली खाने के फायदे, टल जाता है टाइप-2 डायबिटीज का खतरा

Sat, 05 Dec 2020 01:27 PM IST
तेजस्वी मेहता लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: तेजस्वी मेहता Updated Sat, 05 Dec 2020 01:27 PM IST
विज्ञापन
benefits of eating peanut in winter season in hindi
मूंगफली खाने के तुरंत बाद पानी न पिएं - फोटो : pixa

मूंगफली में कई सारे ऐसे गुण मौजूद होते हैं जो कि हमारी कई सारी शारीरिक समस्याओं का समाधान कर देते हैं। ह्रदय की समस्या हो या फिर भूलने की बीमारी, मूंगफली का यदि संतुलित मात्रा में सेवन किया जाए तो सब सही हो सकता है। सर्दियों में भूनी हुई मूंगफली खाने में आनंद भी आता है तो क्यों न इस सर्दी मूंगफली खाकर सेहत लाभ लिया जाए लेकिन ध्यान रखें मूंगफली खाने के तुरंत बाद पानी न पिएं अन्यथा सूखी खांसी हो सकती है। अगली स्लाइड्स के माध्यम से जानिए मूंगफली किन-किन बीमारियों से दिलाती है छुटकारा। 

 

benefits of eating peanut in winter season in hindi
मूंगफली में कई बायोएक्टिव तत्व पाए जाते हैं

ह्रदय रोग का इलाज
सर्दियों में हृदय रोगियों के लिए संतुलित मात्रा में मूंगफली का सेवन इसीलिए लाभकारी है क्योंकि इससे फाइटोस्टेरॉल की पूर्ति होती है जिससे हृदय रोगों में कमी आती है। इसके अलावा मूंगफली में मौजूद मोनोअनसैचुरेटेड फैटी एसिड, प्लांट प्रोटीन, मैग्नीशियम, पोटेशियम, फाइबर और कई बायोएक्टिव तत्व पाए जाते हैं, जो ब्लड प्रेशर को कम करने के साथ ही हृदय को स्वस्थ रखते हैं।

benefits of eating peanut in winter season in hindi
मूंगफली खाना यदि पसंद नहीं है तो पीनट बटर का सेवन करें - फोटो : Pixabay

मधुमेह का उपाय
सर्दियों में पीनट बटर के सेवन से टाइप 2 डायबिटीज का खतरा काफी हद तक टल जाता  है। जिन लोगों को पहले से मधुमेह है, वे मूंगफली खाकर अपनी  स्थिति में सुधार ला सकते हैं। अमेरिकन डायबिटीज एसोसिएशन ने मूंगफली को डायबिटीज सुपर-फूड का दे रखा है क्योंकि इसमें  मैग्नीशियम, फाइबर और ह्रदय को स्वस्थ रखने वाले तेल मौजूद होते हैं। मूंगफली खाना यदि पसंद नहीं है तो पीनट बटर का सेवन करें। यह किसी भी तरह का नुकसान नहीं पहुंचाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
benefits of eating peanut in winter season in hindi
मूंगफली में नियासिन की उच्च मात्रा होती है - फोटो : pixa

भूलने की बीमारी होती है ठीक
सर्दियों में मूंगफली का सेवन दिमाग और उससे जुड़ी समस्याओं से राहत दिलाता है। मूंगफली में नियासिन की उच्च मात्रा होती है और यह विटामिन-ई का एक अच्छा स्रोत है। रिसर्च में इन दोनों तत्वों को भूलने की बीमारी और उम्र के साथ दिमागी शक्ति में आने वाली गिरावट से बचाव में कारगर पाया गया है। इसके अलावा मूंगफली में मौजूद रेसवेराट्रॉल, भूलने की बीमारी और अन्य तंत्रिका संबंधी बीमारी के लिए है। सर्दियों में मूंगफली का सेवन दिमाग और उससे जुड़ी समस्याओं से राहत दिलाता है। 

विज्ञापन
benefits of eating peanut in winter season in hindi
मूंगफली के सेवन से बाल स्वस्थ एवं चमकदार होते हैं

बालों की समस्या
बालों की जड़ के अंदरूनी हिस्से में लाइसिन नामक अमीनो एसिड  मौजूद होता है, जो बालों को आकार और घनापन देने के लिए जिम्मेदार होता है। भोजन में लाइसिन की अपर्याप्त आपूर्ति से बाल कमजोर और पतले हो जाते हैं। यही लाइसिन मूंगफली में भी पाया जाता है। सर्दियों में भूनी मूंगफली के सेवन से बाल स्वस्थ एवं चमकदार होते हैं और पतले बालों की समस्या भी दूर होती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed