सर्दियों का मौसम अधिकांश लोगों को इसलिए भी पसंद होता है क्योंकि इसे सेहत का मौसम भी कहा जाता है। कई सारे लोग सर्दियों में खाना खाने के बाद गुड़पट्टी या गजक का सेवन करना पसंद करते हैं। गुड़पट्टी को कई सारे लोग चिक्की भी कहते हैं। यह स्वाद में तो अच्छी होती ही है साथ ही यह आयरन, प्रोटीन, कैल्शियम, कॉपर, सेलेनियम, जिंक, नियासिन, कार्बोहाइड्रेट, विटामिन ई, विटामिन बी6, आदि से भी भरपूर होती हैं इसलिए इसके सेवन से शरीर को कई सारे फायदे पहुंचते हैं। अगली स्लाइड्स से जानिए कि गुड़पट्टी के सेवन से किन शारीरिक समस्याओं का होता है उपचार।
सर्दियों में गुड़पट्टी के सेवन से दूर रहता है जुकाम, और भी हैं फायदे
हीमोग्लोबिन में वृद्धि
जिन लोगों को हीमोग्लोबिन की कमी होती है। चिकित्सक स्वयं उन्हें हीमोग्लाबिन बढ़ाने के लिए गुड़पट्टी खाने की सलाह देते हैं। गुड़पट्टी खाने से रक्त संचार बेहतर ढंग से होने लगता है। गुड़पट्टी में आयरन भी मौजूद होता है। साथ ही यदि कोई व्यक्ति इसका नियमित रूप से सेवन करता है तो थोड़े ही दिन में उसके शरीरी में लाल रक्त कोशिकाएं भी बढ़ जाती है।
पेट की समस्या से राहत
सर्दियों में यदि आप प्रतिदिन गुड़पट्टी का सेवन करते हैं तो पेट की समस्या से आपको निजात मिलती है और आप पाचनतंत्र भी बेहतर ढंग से काम करता है। कब्ज, गैस और एसिडिटी की समस्या भी इससे हल की जा सकती है। इसलिए खाना खाने के बाद टहलते हुए एक- दो गुड़पट्टी का सेवन करें तो पेट एकदम सही रहेगा। पेट में भारीपन भी महसूस नहीं होगा।
जुकाम का इलाज
ठंड के दिनों में गुड़पट्टी खाने से शरीर में गर्माहट बनी रहती है जिस वजह से आपको आसानी से सर्दी, जुकाम नहीं हो पाता है। कभी सर्दीली हवाओं में निकलने से यदि जुकाम हो भी जाता है तो गुड़पट्टी के सेवन से यह जल्दी ठीक हो जाता है। गुड़ और मुंगफली दाने दोनों ही शरीर को गर्म रखते हैं। साथ ही सर्दी के दौरान गले में होने वाली खराश आदि में भी इसे खाने से आराम मिलता है।
यदि आपका मन ठीक नहीं है, कोई चिंता सता रही है तो गुड़पट्टी खा लिजिए। थोड़ी ही देर में आपको सब अच्छा लगने लगेगा। मीठा खाने से तनाव दूर होता है और ये तो फिर ऐसा मीठा है जो कि आपको नुकसान भी नहीं पहुंचाएगा इसलिए यदि आप तनाव दूर करने के लिए चॉकलेट्स का सहारा लेते हैं तो इसबार गुड़पट्टी से चॉकलेट को बदल डालें। यकीन मानिए परिणाम बेहतर ही मिलेंगे।