दीपिका शर्मा
बालकनी हमारे घर का वह कोना है, जहां हम दिन भर की फिक्र छोड़ प्रकृति संग थोड़ा-सा समय बिताते हैं। मगर कई लोग बालकनी को स्टोरेज बनाकर रखते हैं, जहां खड़े होने का भी मन नहीं करता। आप ऐसा न करें। ऐसे में क्यों न आप अपनी बालकनी को खूबसूरती से सजाएं, वह भी अपने बजट में।
हरियाली से कमाल
आज के समय में शुद्ध हवा मिलना मुश्किल हो गया है। ऐसे में आप घर की बालकनी में कुछ फूल वाले, हवा को साफ करने वाले या लंबी बेल वाले पौधे लगा सकती हैं। बेलों के जरिये आप खूबसूरत कैनोपी भी तैयार कर सकती हैं, जिसे आप लाइटों से सजा सकती हैं। ये लाजवाब पौधे आपकी बालकनी में चार-चांद लगा देंगे और हवा को भी शुद्ध करेंगे।
कबाड़ से जुगाड़
यदि आपके पास कार के पुराने टायर हैं तो उन्हें अपनी रचनात्मकता के जरिये हैंगिंग प्लांटर की तरह या बैठने के लिए खूबसूरत सोफे के तौर पर तैयार कर सकती हैं। यह कबाड़ से जुगाड़ न सिर्फ आपकी जेब ढीली होने से बचाता है, बल्कि पर्यावरण को भी दूषित नहीं करता।
2 of 5
बालकनी की सजावट के तरीके
- फोटो : instagram
आर्टिफिशियल लुक
आप बालकनी में आर्टिफिशियल घास का इस्तेमाल कर सकती हैं। इस खूबसूरत-सी जगह को आकर्षक लुक देने के लिए आप थीम से मिलते हुए वॉल स्टिकर्स भी लगा सकती हैं और बालकनी को करीने से सजा सकती हैं।
3 of 5
बालकनी की सजावट के तरीके
- फोटो : instagram
फोल्डिंग टेबल और चेयर
अगर आपकी बालकनी बड़ी है तो आप आरामदायक फर्नीचर, जैसे कि छोटी टेबल और कुर्सियों को इसमें शामिल कर सकती हैं। लेकिन अगर बालकनी छोटी है तो एक छोटे साइज की टेबल रखना न भूलें। इसके लिए आप फोल्डिंग टेबल और चेयर का इस्तेमाल कर सकती हैं। इन पर आप कुशन भी रख सकती हैं, क्योंकि रंगीन या डिजाइनर कुशन आपके फर्नीचर को आकर्षक लुक देते हैं।
4 of 5
बालकनी की सजावट के तरीके
- फोटो : instagram
दीवार की सजावट
बालकनी की दीवार की सजावट आपके बाहरी स्थान को जीवंत और आकर्षक बनाने में मदद कर सकती है। आप इसे सजाने के लिए दीवारों पर फोटो फ्रेम, ड्रीम कैचर, फेयरी लाइट्स या वॉल हैंगिंग्स लगा सकती हैं, जो कि व्यक्तिगत स्पर्श को जोड़ती हैं। आप चाहें तो एक बड़ा या अनेक छोटे मिरर भी लगा सकती हैं, जो कि रोशनी को रिफ्लेक्ट करेंगे।
5 of 5
बालकनी की सजावट के तरीके
- फोटो : instagram
झूला है बेहतर विकल्प
बात जब आराम की हो तो बेड की याद हमें सबसे पहले आती है, लेकिन बालकनी का व्यू और फीलिंग बेड पर कहां! ऐसे में बालकनी में लगा झूला आपको सुहावनी यादों में खोने का मौका देगा। बालकनी में लगे इस झूले पर बैठकर आप न जाने कितनी उलझी पहेलियों को सुलझा सकती हैं और खुद के साथ क्वालिटी टाइम बिता सकती हैं।