फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Andrew Symonds Net Worth: जानें ऑस्ट्रेलियाई पूर्व क्रिकेटर एंड्रयू साइमंड्स अपने पीछे छोड़ गए कितनी संपत्ति?

Sun, 15 May 2022 01:15 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Sun, 15 May 2022 01:15 PM IST
विज्ञापन
Andrew Symonds Net Worth 2022 Earnings Car collection House Australian Cricketer Lifestyle
एंड्रयू साइमंड्स की कुल संपत्ति - फोटो : Amar Ujala Graphics

Andrew Symonds Net Worth 2022: क्रिकेट जगत में आज शोक का दिन है। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व ऑलराउंडर एंड्रयू साइमंड्स की कार दुर्घटना में मौत हो गई। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने साइमंड्स के निधन की पुष्टि की है। साइमंड्स को विश्व के सर्वश्रेष्ठ ऑलराउंडर खिलाड़ियों में से एक माना जाता है। वह ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट जगत में एक लीजेंड हैं।ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर समेत भारत और अन्य देशों के खिलाड़ियों ने भी साइमंड्स को श्रद्धांजलि दी है। एंड्रयू साइमंड्स के करियर में उपलब्धियों की बात करें, तो साल 2003 में उनके बेहतरीन प्रदर्शन के लिए उन्हें विश्व कप के लिए चुना गया। एंड्रयू साइमंड्स साल 2007 विश्व कप में भी ऑस्ट्रेलियाई टीम के सदस्य रहे। आईपीएल 2008 आईपीएल नीलामी में साइमंड्स सबसे महंगे खिलाड़ी बने। साइमंड्स ने तीन सीजन तक डेक्कन चार्जर्स का प्रतिनिधित्व किया। साइमंड्स ने अपना आखिरी आईपीएल 2011 में खेला। उनके करियर के साथ ही उनकी लाइफस्टाइल भी बहुत शानदार रही। साइमंड्स ने काफी कमाई की और एक बड़ी संपत्ति के मालिक बन गए। चलिए जानते हैं अपने पीछे एंड्रयू साइमंड्स कितनी संपत्ति छोड़कर चले गए।

Andrew Symonds Net Worth 2022 Earnings Car collection House Australian Cricketer Lifestyle
एंड्रयू साइमंड्स - फोटो : instagram/andrew__symonds

एंड्रयू साइमंड्स का जीवन परिचय

साइमंड्स का जन्म 9 जून 1975 को इंग्लैंड के बर्मिंघम में हुआ था। वह ऑस्ट्रेलियाई थे लेकिन उनका बचपन इंग्लैंड में ही बीता। 20 साल की उम्र में साइमंड्स ने इंग्लैंड में ग्लैमर्गन के खिलाफ मैच में 16 छक्के लगाए। साइमंड्स के परिवार में उनकी पत्नी लौरा और दो बच्चे क्लो और बिली हैं। साइमंड्स के निधन के बात उनकी पत्नी और बच्चे टाउंसविले के लिए रवाना हो गए हैं।

Andrew Symonds Net Worth 2022 Earnings Car collection House Australian Cricketer Lifestyle
एंड्रयू साइमंड्स की कुल संपत्ति - फोटो : सोशल मीडिया

एंड्रयू साइमंड्स की संपत्ति

ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर एंड्रयू अपने पीछे करोड़ों की संपत्ति छोड़कर चले गए हैं। विश्व से बेस्ट ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर साइमंड्स की नेटवर्थ पांच मिलियन डॉलर की है। भारतीय रुपयों में साइमंड्स 38 करोड़, 74 लाख रुपयों से ज्यादा की संपत्ति के मालिक हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Andrew Symonds Net Worth 2022 Earnings Car collection House Australian Cricketer Lifestyle
एंड्रयू साइमंड्स की कुल संपत्ति - फोटो : Twitter@ESPNcricinfo

एंड्रयू की कमाई

साइमंड्स की कमाई का मुख्य जरिया क्रिकेट रहा। उन्होंने घरेलू मैचों के साथ ही विश्व कप और आईपीएल के जरिए मोटी कमाई की। साल 2012 में एंड्रयू साइमंड्स ने क्रिकेट को अलविदा कह दिया। साइमंड्स महीने में 40 हजार डॉलर की कमाई करते थे। वहीं सालाना की उनकी इनकम 5 लाख डॉलर की थी।

विज्ञापन
Andrew Symonds Net Worth 2022 Earnings Car collection House Australian Cricketer Lifestyle
एंड्रयू साइमंड्स की कुल संपत्ति - फोटो : अमर उजाला

साइमंड्स की उपलब्धि

ऑस्ट्रेलिया के लिए एंड्रयू साइमंड्स ने 26 टेस्ट में 1462 रन बनाए। 198 वनडे और 14 टी20 मैच खेलें। 24 टेस्ट, 133 वनडे और आठ टी20 विकेट लिए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed