देशभर की मीडिया में आकाश और श्लोका की प्री-वेडिंग पार्टी चर्चे में रही। इस वक्त आकाश अंबानी मीडिया के अट्रैक्शन सेंटर बने हुए हैं। आकाश अंबानी मुकेश अंबानी के बड़े बेटे हैं। पर इसके अलावा आप आकाश अंबानी के बारे में क्या जानते हैं। हम आपको बताने जा रहे हैं आकाश अंबानी की लाइफस्टाइल के बारे में।
आकाश अंबानी की एक बहन ईशा और छोटे भाई अनंक अंबानी हैं। ईशा ने हाल ही में पीरामल ग्रुप के चेयरमैन आनंद पीरामल से शादी की है। रिलायंस जियो के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर के सदस्य हैं। आकाश अंबानी ने अपनी स्कूली पढ़ाई धीरुभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल से की थी। उन्होंने स्नातक की पढ़ाई अमेरिका की ब्राउन यूनिवर्सिटी से की है।
3 of 5
आकाश अंबानी
- फोटो : सोशल मीडिया
क्रिकेट के शौकिन आकाश अंबानी सॉकर के बड़े फैन हैं। उन्हें इंग्लिश प्रीमियर देखने का शौक है। एक मैगजीन को दिए गए इंटरव्यू के अनुसार आकाश अमेरिका में रहना चाहते थे पर उनके पिता ने भारत आने को कहा। आकाश अंबानी से उनके पिता ने पूछा कि वो इंटरनेट का इस्तेमाल किसलिए करते हो तो उन्होंने बताया कि अपनी पढ़ाई-लिखाई के लिए। इसके बाद आकाश के पिता ने उनसे कहा कि अपनी ये जानकारी 1.2 बिलियन भारतीयों से साझा करो।
खेल के शौकीन आकाश अंबानी को यादें सहेजने का शौक है। उनके पास आर्सेनल की जर्सी है। उनके पास 1983 के विश्व कप फाइनल में सुनील गावस्कर का बैट है। इसके अलावा आकाश कारों के भी शौकीन हैं। उनके पास बेंटले बेंटगाया, रेंज रोवर वोग और रॉल्स रायस फैंटम ड्रापहेड काउपे है।
5 of 5
आकाश अंबानी
- फोटो : सोशल मीडिया
आकाश ने स्विटजरलैंड के सेंट मोरिट्ज में तीन दिन की प्री वेडिंग पार्टी की थी। जिसमें रॉकबैंड कोल्डप्ले और अमेरिकन डीजे द चेनस्मोकर्स शामिल थे।