फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Career Growth: करियर को आगे बढ़ाना चाहते हैं? जानें अपने बॉस से कैसे करें बात, काम आएंगे ये जरूरी टिप्स

Thu, 17 Apr 2025 06:59 PM IST
शाहीन परवीन एंटोनेट ओगलथोरपे, हार्वर्ड बिजनेस रिव्यू
एंटोनेट ओगलथोरपे, हार्वर्ड बिजनेस रिव्यू Published by: शाहीन परवीन Updated Thu, 17 Apr 2025 06:59 PM IST
सार

Career Growth: अगर आप ऑफिस मीटिंग्स में सक्रिय नहीं रहते, तो यह आपके करियर के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर को गंवाने जैसा हो सकता है। सक्रियता से आप नए विचारों को समझ सकते हैं और अपने करियर को आगे बढ़ा सकते हैं।
 

विज्ञापन
Want to Advance Your Career? Learn How to Discuss It with Your Boss with These Essential Tips
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : freepik

Jobs: अगर आप एका पेशेवर हैं, तो आप करिअर में कितनी तरक्की करेंगे, यह आप पर भी निर्भर करता है न कि सिर्फ आपके बॉस या कंपनी पर। किसी भी भूमिका में आगे बढ़ने के लिए आपको अपने बॉर के साथ करिअर प्लानिंग पर खुलकर बातचीत करने के लिए एक मीटिंग की जरूरत होती है।



हालांकि, ऐसा करने से पहले आपको इस बात की स्पष्ट समझ होनी चाहिए कि आप अभी कहां हैं और आने बाले कुछ सालों में खुद को कहां देखना चाहते हैं। एक बार जब आप अपने करिअर की रूपरेखा बना लेते हैं, तो आपको आगे बढ़ने में सहजता होती है। हालांकि, अपने बॉस से मीटिंग करने से पहले आपको कुछ बातों को समझना होगा।

Want to Advance Your Career? Learn How to Discuss It with Your Boss with These Essential Tips
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : freepik

सफलता की परिभाषा

बॉस के साथ करिअर संबंधी कोई भी मीटिंग करने से पहले अपनी वर्तमान स्थिति और भविष्य पर चिंतन करने के लिए थोड़ा समय निकाले। विचार करें कि आपके लिए सफलता की परिभाषा क्या है? कुछ लोग पदोन्नति और नेतृत्व की भूमिकाएं चाहते हैं, जबकि अन्य कार्य-जीवन में संतुलन या रचनात्मक स्वतंत्रता को महत्व देते हैं। जब आप इस बारे में स्पष्ट होते हैं कि आपके लिए सफलता कैसी दिखती है, तो आपके प्रबंधक इसे प्राप्त करने में आपकी बेहतर सहायता कर पाएंगे। इसलिए सबसे पहले अपनी सफलता को परिभाषित करें।

Want to Advance Your Career? Learn How to Discuss It with Your Boss with These Essential Tips
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : freepik

मीटिंग का अनुरोध 

करिअर पलानिंग के बारे में चर्चा नियमित मीटिंग में करने के बजाय बॉस से एक अलग मीटिंग का अनुरोध करें। यह बातचीत केवल आपके करिअर के विकास, लक्ष्यों और भविष्य के अवसरों पर केंद्रित होनी चाहिए। इसके लिए सबसे अच्छा समय आपके प्रदर्शन की समीक्षा के ठीक बाद है, क्योंकि आप पहले से ही अपने पिछले काम पर विचार कर चुके हैं और आप अपनी अगली योजना बनाने के लिए तैयार रहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Want to Advance Your Career? Learn How to Discuss It with Your Boss with These Essential Tips
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : freepik

अगला जरूरी कदम

अपने प्रबंधक के साथ करिअर से जुड़े लक्ष्यों को साझा करने के बाद उन्हें सोचने के लिए थोड़ा वक्त दें। एक अच्छा तरीका यह है कि आप कुछ ऐसा कहें, 'इस मुद्दे पर मुझे आपके विचार और प्रतिक्रिया का इंतजार रहेगा। हो सकता है आपके बॉस के पास पहले से ही इस बारे में सुझाव हों कि आप कैसे आगे बढ़ सकते हैं और साथ मिलकर अगले बढ़ने की योजना बना सकते हैं।

विज्ञापन
Want to Advance Your Career? Learn How to Discuss It with Your Boss with These Essential Tips
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : freepik

फॉलो अप लें

मोटिंग खत्म होने के लगभग एक सप्ताह बाद अपने प्रबंधक के साथ एक अनुवर्ती बैठक का अनुरोध करें, ताकि बातचीत ताजा बनी रहे। इस बैठक से पहले प्रबंधक को अपनी लिखित योजना भेजना एक अच्छा विचार है, ताकि उन्हें समीक्षा करने का समय मिल सके। इस मीटिंग का इस्तेमाल उनकी प्रतिक्रिया जानने, अपनी योजना में आवश्यक बदलाव करने और यह सुनिश्चित करने के लिए करें कि आप दोनों अगले चरणों पर सहमत हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed