Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   UP Police SI Supplementary Final Result 2026 Out: 203 Candidates Selected, Check Merit List at uppbpb.gov.in

यूपी पुलिस एसआई भर्ती 2020-21: पूरक अंतिम चयन परिणाम जारी, 203 अभ्यर्थियों का हुआ चयन; यहां देखें सूची

Sat, 14 Nov 2026 08:56 PM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Sat, 14 Nov 2026 08:56 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने एसआई, प्लाटून कमांडर पीएसी और अग्निशमन द्वितीय अधिकारी सीधी भर्ती 2020-21 का पूरक अंतिम चयन परिणाम जारी कर दिया है। इसमें 203 अभ्यर्थियों का चयन हुआ है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर चयन सूची देख सकते हैं।
 

विज्ञापन
UP Police SI Supplementary Final Result 2026 Out: 203 Candidates Selected, Check Merit List at uppbpb.gov.in
(प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Freepik

विस्तार

उत्तर प्रदेश पुलिस में सब इंस्पेक्टर (एसआई) और प्लाटून कमांडर के पदों पर भर्ती का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण खबर है। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (यूपीपीआरपीबी) ने सीधी भर्ती 2020-21 का पूरक अंतिम चयन परिणाम जारी कर दिया है। बोर्ड ने 14 नवंबर 2026 को इस संबंध में आधिकारिक सूचना प्रकाशित की। यह परिणाम सब इंस्पेक्टर नागरिक पुलिस, प्लाटून कमांडर पीएसी और अग्निशमन द्वितीय अधिकारी के पदों से संबंधित भर्ती प्रक्रिया के तहत जारी किया गया है।

विज्ञापन


इस पूरक चयन प्रक्रिया में कुल 212 अभ्यर्थियों को अंतिम चयन के लिए मूल्यांकन में शामिल किया गया था। इनमें से 203 अभ्यर्थियों को निर्धारित मेरिट और अन्य शर्तों के आधार पर अनंतिम रूप से चयनित किया गया है।
विज्ञापन


परिणाम से जुड़ी प्रमुख जानकारियां:

  • भर्ती बोर्ड: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड
  • भर्ती का नाम: सीधी भर्ती 2020-21
  • पद: सब इंस्पेक्टर नागरिक पुलिस, प्लाटून कमांडर पीएसी और अग्निशमन द्वितीय अधिकारी
  • अधिसूचना संख्या: PRPB-R-960/2026
  • परिणाम जारी होने की तारीख: 14 नवंबर 2026
  • पूरक चयन के लिए विचार किए गए अभ्यर्थी: 212
  • कुल चयनित अभ्यर्थी: 203

किस न्यायालय के आदेश के बाद जारी हुआ पूरक परिणाम?

यह पूरक चयन प्रक्रिया इलाहाबाद हाईकोर्ट के न्यायिक आदेशों के अनुपालन में पूरी की गई है। इससे पहले हाईकोर्ट ने 29 अगस्त 2025 को रिट याचिका संख्या 11427/2022 में आदेश दिया था। इसके बाद विशेष अपील संख्या 651/2026 में 1 सितंबर 2026 को न्यायालय ने फैसला सुनाया। इन्हीं न्यायिक आदेशों के अनुपालन में भर्ती बोर्ड ने संबंधित याचिकाकर्ताओं के लिए दस्तावेज सत्यापन, शारीरिक मानक परीक्षण और शारीरिक दक्षता परीक्षा आयोजित की। इसका उद्देश्य न्यायालय के आदेशों के दायरे में आने वाले अभ्यर्थियों की पात्रता और चयन की स्थिति का दोबारा मूल्यांकन करना था।

विज्ञापन
विज्ञापन

कितने अभ्यर्थी शारीरिक परीक्षा में सफल हुए?

पूरक चयन प्रक्रिया के तहत भर्ती बोर्ड ने अलग-अलग चरणों में अभ्यर्थियों की जांच और शारीरिक परीक्षाएं आयोजित कीं।

2 नवंबर को कितने अभ्यर्थी शामिल हुए?

बोर्ड ने 2 नवंबर 2026 को कुल 138 याचिकाकर्ता अभ्यर्थियों को दस्तावेज सत्यापन और शारीरिक मानक परीक्षण के लिए बुलाया था। इनमें से 9 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे, जबकि 129 अभ्यर्थियों ने दोनों चरणों की निर्धारित शर्तें पूरी कीं।

5 नवंबर को शारीरिक दक्षता परीक्षा में क्या हुआ?

5 नवंबर 2026 को शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी) आयोजित की गई। इसमें कुल 278 अभ्यर्थियों को शामिल किया गया। इसमें 2 नवंबर को सफल हुए 129 अभ्यर्थियों के अलावा पहले से दस्तावेज सत्यापन और शारीरिक मानक परीक्षण में सफल 149 अभ्यर्थी भी शामिल थे। परीक्षा का परिणाम इस प्रकार रहा:

  • कुल बुलाए गए अभ्यर्थी: 278
  • अनुपस्थित अभ्यर्थी: 16
  • शारीरिक दक्षता परीक्षा में असफल: 60
  • सफल अभ्यर्थी: 202

इसके अलावा 10 ऐसे अभ्यर्थी भी अंतिम मूल्यांकन में शामिल किए गए, जो पहले ही दस्तावेज सत्यापन, शारीरिक मानक परीक्षण और शारीरिक दक्षता परीक्षा में सफल हो चुके थे। इस तरह अंतिम चयन प्रक्रिया के लिए कुल 212 अभ्यर्थियों को शामिल किया गया।

कितने अभ्यर्थियों का हुआ अंतिम चयन?

भर्ती बोर्ड ने अंतिम चयन के लिए अभ्यर्थियों के लिखित परीक्षा के सामान्यीकृत अंकों, मेरिट क्रम, आवेदन के समय दी गई पदों की प्राथमिकता, आरक्षण नियमों और संबंधित पदों की कटऑफ को आधार बनाया। अंतिम चयन का विवरण इस प्रकार है:

 
पद का नाम चयनित अभ्यर्थी
सब इंस्पेक्टर नागरिक पुलिस 200
प्लाटून कमांडर पीएसी 3
चयन से बाहर 9
कुल 212
 

इस प्रकार 212 अभ्यर्थियों में से 200 का चयन सब इंस्पेक्टर नागरिक पुलिस और 3 का चयन प्लाटून कमांडर पीएसी के पद पर हुआ है। वहीं, 9 अभ्यर्थी निर्धारित सामान्यीकृत कटऑफ अंक प्राप्त नहीं कर सके। इसलिए उन्हें किसी पद पर चयनित नहीं किया गया।

चयनित अभ्यर्थियों की सूची कहां और कैसे देखें?

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने पूरक अंतिम चयन की दो अलग-अलग सूचियां जारी की हैं।

  • सूची-1: इसमें सब इंस्पेक्टर नागरिक पुलिस के लिए चयनित 200 अभ्यर्थियों के नाम और विवरण दिए गए हैं।
  • सूची-2: इसमें प्लाटून कमांडर पीएसी के लिए चयनित 3 अभ्यर्थियों का विवरण दिया गया है।

अभ्यर्थी नीचे बताए गए चरणों का पालन करके अपना परिणाम देख सकते हैं।

  1. सबसे पहले यूपी पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाएं।
  2. वेबसाइट के मुख्य पृष्ठ पर भर्ती और परिणाम से संबंधित सूचना देखें।
  3. सब इंस्पेक्टर सीधी भर्ती 2020-21 के पूरक अंतिम चयन परिणाम के लिंक पर क्लिक करें।
  4. अपनी संबंधित चयन सूची यानी सूची-1 या सूची-2 खोलें।
  5. पीडीएफ में अपना नाम और अन्य विवरण जांचें।
  6. भविष्य के लिए चयन सूची डाउनलोड करके सुरक्षित रख लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed